12 November se 18 November 2023 ka Saptahik Love Rashifal :इस सप्ताह 12 राशियों में किसके नसीब का ताला खुलेगा, जानिए साप्ताहिक राशिफल

12 November se 18 November 2023 ka Saptahik Love Rashifal : अक्टूबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Update:2023-11-13 07:39 IST

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

12 November se 18 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल ( 12 नवंबर से 18 नवंबर 2023, 12 November se 18 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal : नवंबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

नवंबर  का सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह  12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 12 November se 18 November 2023   ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ बातचीत करते रहें। घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सप्ताहांत पर थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत व्यस्त होने की वजह से खराब होगी। लेकिन ख्याल रखें। इस सप्ताह परिवार व दोस्तों के साथ शहर से बाहर जाएंगे। बुधवार का दिन शुभ है

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक विवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है सिर्फ आपको स्वयं पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी को पर्याप्त समय दें।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक शनि मंदिर में दान पुण्य करें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2,  8,28, नीला रंग

साप्ताहिक वृष राशिफल 12 November se 18 November 2023 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि  के जातक के लिए इस सप्ताह जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा।अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बिमारी से दो चार होना पड़े। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें। इस सप्ताह जातक के लिए नए साल के आगमन का उत्साह न के बराबर रहेगा। रविवार का दिन अच्छा है सूर्य की उपासना से लाभ होगा।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक वैवाहिक जातकों के लिए बेहतरीन समय है। इस दौरान आपके रिश्तों में रोमांस बढ़ाएगा और एक-दूसरे के साथ आप प्रेमपूर्ण पल व्यतीत करेंगे।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक बुधवार का व्रत करें और दुर्वा चढ़ायें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 5 November se 10 November 2023 ( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि इइस सप्ताह कड़ी मेहनत करेंगे। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बदने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। त्योहार को पूरे जोश –खरोस के करेंगे। इस सप्ताह अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। बुधवार को गणेश के ध्यान से काम करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में है तो उसमें लड़ाई-झगड़ा हो सकता है इसलिए धैर्य से काम करें। वहीं दूसरी ओर आप में से कुछ लोगों को अपने प्यार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)) इस सप्ताह जातक गुड़-घी का भोग घर के मंदिर में लगाएं।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 12 November se 18 November 2023 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह भी जातक का पार्टी व घूमने में समय बितेगा। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बनेंगे। इस सप्ताह जहां खर्च बढ़ेंगे वहीं दूसरी ओर अनेक प्रकार से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और किसी कलात्मक अभिरुचि को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा ।कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह सोमवार व मंगलवार का दिन अच्छा गुजरेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन दूसरी और ज्यादा बातचीत करने से बचें। वाणी के कारण विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए सोच-समझ बोलें।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक गायत्री मंत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

साप्ताहिक सिंह राशिफल 12 November se 18 November 2023(Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि जातक के बिजनेस में लाभ मिलेगा। जिससे पूरे सप्ताह जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करेंगे। जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम उठाने पड़ेंगें।  अपने उज्जवल भविष्य के लिए सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को शिंवलिंग पर दुध चढाएं। उत्तम फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मिला-जुला समय गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है । आपके लिए सबसे बढ़िया दिन इस सप्ताह बुधवार है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्ते में प्यार बढ़ेगा लेकिन नासमझी की वजह से कुछ दिक्कतें भी आ सकती है, इसलिए विवेक से काम लें। यदि आप विवाहित हैं तो इस दौरान जीवनसाथी से तकरार हो सकती है।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक लाल रंग की वस्तुओं का दान और शांति के लिए व्रत पूजा करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

 साप्ताहिक कन्या राशिफल 12 November se 18 November 2023 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि इस सप्ताह बिजनेस की दृष्टि भागदौड़ भरा रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ध्यान दें। नौकरी में विश्वास रखकर काम करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी। इस सप्ताह धन संबंधी परेशानी रहेगी। जातक तो अपने किसी परिजन के कारण परेशानी हो सकती हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़े विवाद होंगे। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी को उपहार देंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे। इस सप्ताह जातक के लिए शुक्रवार सफलता देने वाला है।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्ते में विच्छेद अथवा अलगाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए बहुत समझकर बातचीत करें। जहां तक संभव हो कम से कम मिलें। विवाहित जातकों के लिए समय अच्छा है।
साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज मंदिर जाये और गरीब को 21 दिन तक खाना खिलायें, परेशानी दूर होगी।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 12 November se 18 November 2023( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस सप्ताह जातक के लिए बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ काम बनेगा। कई योजनाएं फलीभूत होंगे। इस सप्ताह जातक के मान सम्मान की वृद्धि होगी ।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे। लेकिन सतर्क रहें पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। बच्चों को घूमने ले जाएंगे और उनकी पसंद की शॉपिंग भी करेंगे। सप्ताह का शनिवार आपके लिए लाभप्रद है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक जहां एक ओर प्रेम में वृद्धि होगी और एक-दूसरे से मिलने की चाह उत्पन्न होगी। इस दौरान एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दूसरी ओर आप किसी गलतफहमी का शिकार भी हो सकते हैं इसलिए संभल कर चलें।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगल का व्रत करें और मंदिर जायें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number)  9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 12 November se 18 November 2023 (Scorpio Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि इस सप्ताह जातक के लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बितेगा। इस बार जातक नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज्यादा अच्छा होगा। धनागमन की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। बिजनेस के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन किसी तीसरे की वजह से होगा। इस सप्ताह बुधवार का दिन आपके लिए बढ़िया है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक यदि विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और एक-दूसरे के साथ आप आनंद से जीवन यापन करेंगे।हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक गायत्री मंत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद 

साप्ताहिक धनु राशिफल 12 November se 18 November 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में धनु राशि इस सप्ताह वाले जातक के लिए ना अच्छा है ना ही खराब। लेकिन जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान शख्स से मिली मदद आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। नए विचार और नई सोच के साथ नए काम का आरंभ होगा। धन को बेवजह खर्च ना करें। वरना आगे समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। पढ़ाई करने वाले को लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी इस सप्ताह आपका खास ध्यान देंगे। रविवार का दिन आपके लिए शुभ है साथ ही कुछ लाभ भी मिलने वाला है।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family)स सप्ताह जातक एक ओर रिश्ते में गहराई बढ़ेगी और आप अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर किसी बात को लेकर अहम का टकराव भी संभव है। जिसकी वजह से रिश्ते में कुछ परेशानी आ सकती है।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक पीली वस्तुओं का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 12 November se 18 November 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि इस सप्ताह यदि जातक शादी योग्य है तो शादी की बात भी बनेगी। प्रेम विवाह का भी योग बनेगा। बिजनेस के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। मानसिक तनाव देने वाला है। सेहत के प्रति सजग रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए कार्य का शुभारंभ करना चाहें तो सफलता के सर्वाधिक योग हैं। बच्चों का खास ख्याल रखे, बढ़ती हुई सर्दी में बीमार पड़ने के ज्याद संभावना है। सप्ताह में बुधवार का दिन जातक को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेगा।

साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार  ( Love& Family)इस सप्ताह जातक जो लोग विवाहित हैं उनके लिए बेहतर समय है। इस अवधि में आपके जीवन साथी का भाग्य उदय होने से आप बहुत खुश होंगे।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक नारायण कवच का पाठ करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 12 November se 18 November 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सतर्क रहें। संतान का ध्यान रखें। वाणी पर सयंम रखें। विवाद में ना फंसे। इस सप्ताह किसी को उधार ना दें। धन डूबने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। जीवनसाथी का मन उदास रहने वाला है। यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह व्यस्तता से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में अनबन से घर का माहौल बिगडेगा। ऑफिस में विवाद से बचें। इस सप्ताह शनिवार आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

 साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक यदि आप विवाहित हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। क्योंकि किसी भी तरह की गलतफहमी रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गाय को हरा चारा खिलायें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 12 November se 18 November 2023(Pisces Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि इस सप्ताह सामान्य जातक के लिए संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। जातक का सीधा सरल स्पष्ट स्वभाव परेशानी खड़ा कर सकता है। इस सप्ताह नौकरी में परेशानी होगी। आर्थिक नुकसान की बहुत संभावना है। आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपया वाला सप्ताह है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगें। सेहत से परेशान रहेंगे। गुरूवार का दिन जातक के लिए विशेष फलदायी है।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जो लोग विवाहित हैं उनका जीवन साथी अस्वस्थ रह सकता है। ससुराल पक्ष से भी कुछ समस्या उत्पन्न सकती है।आपका दिल टूट जायेगा।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक गणेश भगवान की पूजा करें।

साप्ताहिक मीन  राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Saptahik Love Rashifal `12 November se 18 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, `12 November se 18 November 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल `12 November se 18 November 2023  Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal `12 November se 18 November 2023

Tags:    

Similar News