13 Feb Se 19 Feb 2022 Saptahik Rashifal : कुंभ, मकर, मीन इस सप्ताह भाग्य का किसे मिलेगा साथ, जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल

13 February Se 19 February 2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-02-12 08:53 GMT

 सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • 13 February  Se 19 February 2022 Ka Saptahik Rashifal ( 13 फरवरी से 19 फरवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

फरवरी 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियों के लिए  साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly साप्ताहिक भविष्यफल में  मेष राशि वालों की इस सप्ताह  आपके लिए करियर प्रगति का अवसर लेकर आएगा। विशेष रूप से ऐसे जातकों के लिए जो कि मेहनती हैं। इसके अलावे अपने आसपास ध्यान से देखना शुरू करें। साथ ही किसी भी डेट के आमंत्रण को स्वीकार करने से बचें।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक  इस सप्ताह की शुरुआत में निराशाजनक बातें जातक के काम को प्रभावित करेगी। नौकरी में सहयोगियों की वजह से जातक को परेशानी होगी और बार-बार जातक के मन में काम छोड़ने का विचार आएगा। सप्ताह के आखिरी तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह आर्थिक परेशानी के बावजूद जातक की सेहत अच्छी रहेगी। जातक को इस बात का भली-भांति अहसास होगा कि स्वस्थ्य ही धन है। तभी किसी भी काम को आसानी से किया जा सकता है।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह परिवार के साथ जातक का समय अनुकूल रहेगा। अहंकार का त्याग कर जातक परिवार और साथी की भावनाओं को अहमियत देंगे। जातक को पुराने प्यार और ब्रेकअप की याद आएगी।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक राम रक्षा स्रोत्र, विष्णु सह्स्त्रनाम का पाठ तीन बार करना चाहिए ।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

 साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  वृष राशि के जातक इस सप्ताह पहले से ज्यादा लाभ आपको  नजर आएगा। किसी भी नकारात्मक पहलुओं को नजरंदाज करते हुए आप अपने प्रगति पथ अग्रसर रहेंगे।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह जातक पढाई में जातक का नाम होगा। व्यवसाय और नौकरी में इस सप्ताह जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लाभदायक रहेगी।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक के घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लेकिन फिर भी जातक सेहत को लेकर सजगता बरतेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद रहेगा।
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि के जातक अपने परिवार से दिल की बात कहने में सफल रहेंगे।अगर प्यार करने की सोच रहें तो समय अनुकूल है। एक बेहतरीन साथी आपका इंतजार कर रहा है। अपनी आंखें खोल कर रखें।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें, आपको बुद्धि मिलेगी। आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मिथुन राशि के लिए आने वाले सप्ताह आपके करियर में बदलाव होने की संभावना है। ग्रहों की स्थिति भी आपके लिए अनुकूल है। साथ ही काम के क्षेत्र में कुछ अच्छा करने की संभावना है।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  जातक अगर व्यवसाय बढाने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल अनुकूल समय है । निवेश करेंगे तो भविष्य उज्जवल रहेगा।नौकरी में पदोन्नति होने से जातक का सम्मान बढ़ेगा। और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी समस्या से परेशान नहीं रहेंगे। परिवार में किसी तबियत खराब होने से खर्च बढ़ेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक संबंधों को लेकर सजग रहेंगे। साथी को लेकर किसी वेकेशन पर जाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंंध और मजबूत होंगे।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मां लक्ष्मी की आराधना करें धन लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आनंद लूटने का है। इस अवधि में अपनने आप को आनंद का तोहफा दें। साथ ही इस समय में आपका मूड बेहतर रहेगा। जो कोई भी आपसे मिलेगा वह पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ही जाएगा।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   इस सप्ताह जातक विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे और शौक पूरा करेंगे। पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा। पैसे की चोरी या व्यवसाय में नुकसान होगा, लेकिन धीरे-धीरे सब कवर कर लेगें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक की सेहत साामान्य रहेगा। लेकिन पार्टी मस्ती मनोरंजन का असर भी जातक की सेहत पर पड़ेगा। सप्ताह के आखिरी में किसी बड़ी बीमारी के होने की आशंका बनी रहेगी।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) जातक इस सप्ताह जातक बुद्धिमता से सबको एक साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे। परिवार और बच्चों की खुशियों के लिए जातक अपने निजी संबंधों की कुर्बानी देंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ करें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह  जातकों को अपने अहंकार पर नियंत्रण करने का है। आपने पहले जो महान सफलता पाई है उसपर आपको समीक्षा करने की जरुरत है। इस अवधि में आप कई इर्ष्या वाले लोगों से मिलेंगे जो आपकी सफलता में बाधक बनना चाहेंगे।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक की तरफ से नौकरी साक्षात्कार के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। व्यवसाय में बड़े उद्योगपतियों के बीच पहचान बनेगी। पढाई कर रहें जातक को लक्ष्य मिलेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)   इस सप्ताह जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। खानपान को लेकर सजग रहेंगे और योग और ध्यान से खुद को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे। घर में किसी की सेहत खराब होने से मन उदास रहेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक  व्यस्तता से भरा रहेगा। घर पर दोस्तों और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिता के समर्थन से काम बनेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले हनुमान जी पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  ) साप्ताहिक भविष्यफल में  इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए जातकों के लिए यह समय परिवार में सुमधुरता लेकर आएगा। इस दौरान आपको अभूतपूर्व आनंद की प्राप्ति होगी। नये अनुभव भी इस समय आपको मिलने वाला है। इसके अलावे आपको ऐसे व्यक्ति से मिलना होगा जो कि नई जानकारियों से समृद्ध करेगा।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक सप्ताह की शुरुआत में जातक धैर्य से काम लेंगे तो नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मध्य में स्थिति कर्ज लेने की हो सकती है और आखिर में सप्ताह मनमुताबिक फल देकर जाएगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह की शुरुआत में सेहत कुछ गड़बाएगा, जातक खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं। सप्ताह के मध्य में दिन उत्साहवर्द्धक और हर काम में मन लगाने वाला रहेगा। बाहर जाने से पहले अहतियात बरतें
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)।इस सप्ताह के शुरू में जगा रोमांस आखिर तक आप के दिल को जवां रखेगा। जातक को मध्य में प्यार और परिवार से थोड़ी निराशा हाथ लगेगी, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा और प्यार बना रहेगा।परिवार सामाजिक सरोकार के कामों में समय देगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान जी की आराधना करें और रोज़ माथे पर तिलक करें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि वालों के लिए  आपके लिए स्थिर साबित होगा। विशेष रूप से आर्थिक मामलों पर यह समय अच्छा परिणाम देने वाला होगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्याओं का समाधान की संभवना है। किसी जरुरतमंद की मदद कर आप अपने दिल को सुकून दे सकते हैं। इसके अलावे यह समय आपके लिए कुछ नया अवसर लेकर भी आने वाला है।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह की शुरुआत में जातक के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभवर्धक रहेगा। कानूनी मामलों में हल जातक के पक्ष में रहेगा।खर्च की अधिकता के बावजूद धन लाभ होगा। सप्ताह का आखिर जातक के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक को मानसिक शांति महसूस होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ हताशा और निराशा होगी, लेकिन आखिरी तक खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक का परिवार के साथ संबंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जातक को प्रेम का अहसास सप्ताह के मध्य में होगा और आखिर तक ख्वाब की तरह लगेगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक घर में तुलसी जरुर लगाए उनकी आराधना भी करें।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए एक बार फिर सामाजिक कार्यों में आगे रहेंगे। इस सप्ताह कोई भी नया परिचय लम्बे समय तक साथ देने वाले होंगे। साथ ही नए विचार और नए संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर तुच्छ निर्णय और लापरवाही नुकसानदेह हो सकता है।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह जातक पर काम का दबाव बनेगा,जो जातक के व्यक्तित्व को उभारने का काम करेगा। अधिकारियों की नजर में जातक का काम तारीफ के काबिल रहेगा और आखिरी तक चाहे व्यापार हो या नौकरी पदोन्नति संभव है। पढाई में नाम होगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) जातक की सेहत इस सप्ताह थोड़ी अच्छी और थोड़ी खराब रहेगी। सप्ताह के मध्य में जातक को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सावधान रहेंगे तो लाभ मिलेगा। मां की तबियत इस सप्ताह खराब हो सकती है। बच्चों का भी ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। साथ ही अहसास होगा कि परिवार ही जीवन की पूंजी है। कुछ बातों को लेकर जातक का जीवनसाथी या भाई-बहनों से अनबन होगा,लेकिन आखिर तक गलती का अहसास हो जाएगा और माफी मांग लेगें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

 साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में धनु राशि वालों के लिए  आपके लिए पूर्ण निश्चिंतता का है। पूर्व की सफलताओं की सुखद अनुभूतियां आपको प्रसन्न करेंगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक के लिए शुभ संकेत हैं। जातक की आय में वृद्धि होगी। जातक को बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। पढाई में जातक को स्कॉलरशिप मिलेगा। सप्ताह के आखिर में अस्वस्थता का असर जातक के काम पर पड़ेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) सेहत इस सप्ताह के शुरू में सामान्य रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे तबियत खराब होगी। बीच में शारीरिक रुप से अस्वस्थ होंगे और आखिरी तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। जातक को हिदायत है कि इस सप्ताह सतर्क रहें।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार के दायित्वों का निर्वाह करेंगे। भाई-बहनों की शादी हो या मां की सेवा सबकुछ अच्छे से करेंगे। जातक को इस सप्ताह प्यार का अहसास होगा और इजहार भी करेंगे। आखिर में जातक की अहमियत परिवार को महसूस होगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक आपको सूर्य को नियमित जल देना चाहिए।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह  आपके लिए शांति और सामंजस्य लेकर आएगा। यह समय बड़ी प्रगति के आसार को लेकर भी आएगा। इस दौरान आप संतुलित और तनावरहित होकर सभी बाधाओं से लड़ेंगे।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   मकर राशि इस जातक जातक का व्यवसाय इस सप्ताह विदेशों में बढ़ेगा। लेकिन कुछ जातकों आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह में बुध और गुरुवार का दिन जातक को आर्थिक लाभ देगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) आप इस सप्ताह  जातक की सेहत खराब होगी और परिवार में भी जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों का चपेट में जातक आएंगे तो लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को अहसास होगा कि आपका जीवनसाथी सही मायने में सिर्फ आपके लिए ही बना है। बचपन के प्यार को शादी में बदल सकते हैं। इस सप्ताह जातक हनीमून पर बाहर जा सकते हैं।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह कृष्ण जी की आराधना के लिए आपको गीता का पाठ, सुखसागर, नारायण कवच करना चाहिए
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weeklyसाप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में कुंभ राशिवालों के लिए करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए स्थिरता लाएगी। पिछले दिनों की घटनाओं को अपने मन पर हावी न होंने दें।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह जातक धैर्य से काम लेंगे तो कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच लें। बेरोजगारी की समस्या बनी रहेगी। किसी तरह काम चलेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह सेहत के मामले मे ंजातक के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा। ध्यान कर खुद चुस्त-दुरुस्त रखेंगे।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को प्यार मिलेगा। जिसका इंतजार था वो सामने नजर आएगा। पारिवारिक संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। बोलने से पहले सोचे। रविवार का दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शिव चालीसा, स्रोत्र, मंत्रों में महामृत्युंजय का जाप करें। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपके लिए घुमने-फिरने के योग को लेकर आ रहा है। इस दौरान आप घुमने-फिरने में अत्यधिक आनंद लेंगे। बिना जान-पहचान के ही विपरीत लिंग को आप आकर्षित करेंगे। नए परिचय बनाना आपके लिए आसान होगा। 

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह की शुरुआत जातक के लिए उत्तम रहेगा। जातक कोई भी काम और निवेश समझदारी से करेंगे। जातक को जमीन की खरीद के लिए अतिरिक्त धन का इंतजाम करने में सफल रहेंगे।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह इस राशि के जातक शुरू में व्यस्तता की वजह से शारीरिक रुप से थकान महसूस करेंगे, लेकिन आखिरी तक जातक खुद को फिट कर लेंगे। बुध और शुक्रवार का दिन जातक के लिए बेहतरीन रहेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) लव लाइफ में इस सप्ताह जातक खुद और परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे। जातक को प्यार में धोखा मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आपको शंकर भगवान की आराधना करनी चाहिए।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


13 February  Se 19  February 2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 13 February  Se 19 February 2022 , 13 फरवरी से 19 फरवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,13 February Se 19 February 2022  Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal



Tags:    

Similar News