13March se 19-March-2022 Saptahik Rashifal: क्या कहते हैं आपके सितारे, इस सप्ताह चमकेगी किस्मत या होगा नुकसान, जानिए

13 March se 19-March-2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-03-12 08:28 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • 13 March  Se 19 March2022 Ka Saptahik Rashifal ( 13 मार्च से 19 मार्च 2022 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मार्च 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियों के लिए  साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly साप्ताहिक भविष्यफल में  मेष राशि वालों की यह सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। इसके फलस्वरुप कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। सरकार की ओर से आपको लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी अच्छा व्यतीत होगा। यदि आपके बच्चे हैं तो उन्हें कोई तरक्की मिल सकती है।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक  इस सप्ताह जातक मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और इसका फल उन्हें अच्छे रिजल्ट के रूप में प्राप्त होगा। इस सप्ताह धन लाभ होने की संभावना बन रही है। हालांकि इस दौरान आपको बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखें।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह इस सप्ताह उर्जावान बने रहेंगे। घर परिवार और बच्चों का ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक बेवजह मामले को तूल न दें अन्यथा अहंकार के चलते रिश्तों में खटास आ सकती है। बेहतर होगा शुरुआती दिनों में मिलने वाले मौके का लाभ उठाएँ और साथ में मनोरंजन करें। मध्य का समय औसत है, लेकिन सप्ताहांत में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कुत्तों को दूध अथवा रोटी खिलाएँ।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

 साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  वृष राशि के जातक इस सप्ताह  किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित कुछ तकलीफ हो सकती है। परिवार में मनमुटाव होने की संभावना है, इसलिए किसी भी बात को बढ़ने ना दें। आपकी बातों में मिठास बढ़ेगी जिस कारण आपको लाभ होगा और लोग आपकी बात मानेंगे हालांकि आपके अंदर गुस्सा बढ़ सकता है जिसे नियंत्रण में रखना होगा।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले कार्य क्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करेंगे। इस दौरान आप नौकरी में बदलाव  करने के बारे में सोच सकते हैं। इस अवधि में आपको धन लाभ होगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, साथ ही परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक भागदौड़ और साफ-सफाई को लेकर सेहत खराब होगीष
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह आपको प्यार में ज़्यादातर अच्छे परिणाम मिलने की सम्भावना है। आपका नाम ऑफिस में किसी सहकर्मी का साथ भी जुडेगा। किसी को प्रपोज करना हो तो सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा। परिवार और माता-पिता के लिए आप की अहमियत बढ़ जायेगी।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी की आराधना करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएँ
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मिथुन राशि के लिए आने वाले इस सप्ताह जीवन में सामंजस्य बनाए रखने का पूर्ण प्रयास करेंगे। स्वयं के प्रति एक ऐसा भाव प्रकट होगा जिसमे आप स्वयं को सब के ऊपर रखना चाहेंगे। इस प्रवृति से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से ना उलझें और सफलता पाने के लिए शॉर्टकट का प्रयोग ना करें। यदि आप मन लगाकर काम करेंगे तो वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इस सप्ताह अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। 

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  जातक आने वाला सप्ताह धन लाभ के स्रोत उत्पन्न होंगे। यदि आप विवाहित हैं तो आपकी संतान अच्छा समय बिताएगी लेकिन उनको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें जो विद्यार्थी वर्ग है वह खूब मेहनत करेंगे और उनकी मेहनत रंग लाएगी धन हानि भी हो सकती है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, बुखार आदि की समस्या या रक्त संबंधी कोई विकार उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधी मामलों के लिए मिला जुला रहने वाला है। यदि किसी सहकर्मी से प्रेम है तो आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। कुछ लोग आपको लेकर गॉसिप का माहौल बना सकते हैं। शुरुआती दिनों में भाषा पर संयम जरूरी है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भगवान शिव की आराधना करें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी आपका मन लाभ कमाने की ओर अग्रसर होगा और इसका आपको उचित प्रतिफल भी मिलेगा। इस सप्ताह आप आरामदायक जीवन का आनंद उठाएंगे। इसी कारण से आपको अत्यधिक खर्चों का भी सामना करना पड़ेगा। 

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   इस सप्ताह जातक आपकी आमदनी कम हो और आपके खर्चे बढ़ जाएं इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपके ज्ञान में अभिवृद्धि होगी। आप सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कृत्यों अथवा मौज मस्ती पर धन खर्च कर सकते हैं, साथ ही प्रोफेशनल यात्रा भी संभव है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। सहकर्मियों पर अधिक विश्वास ना करें। विद्यार्थियों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक की सेहत साामान्य रहेगा। मां का ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक शुरुआत में आप निजी संंबंधों में काफ़ी भावुक रह सकते हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर कुछ भी ग़लत करने से आपको बचना होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर बातचीत करेंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक श्री विष्णु सहस्त्रनम् स्त्रोत का जाप करें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह  जातक आपके अंदर की इच्छाशक्ति आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और उसका फल आपको जीवन में तरक्की के द्वारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ा पद अथवा शक्ति प्राप्त हो सकती है। किसी भी कंट्रोवर्सी से बचें। 

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक धन लाभ होने के योग हैं छोटे मोटे खर्चे बने रहेंगे परंतु आपकी आमदनी अच्छी होने के कारण आप धन जमा कर पाने में सक्षम रहेंगे। छात्र जातकों को कुछ परेशानियों के बाद पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)   इस सप्ताह  जातक सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान देते रहें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए प्रेम से बातचीत करें।भाई बहन आप के प्रति समर्पित रहेंगे, कड़वा बोलने से बचें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले जातक इस सप्ताह राधे-कृष्ण की आराधना करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  ) साप्ताहिक भविष्यफल में  इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए संभलकर चलना होगा। क्योंकि ऐसा संभव है कि लोग आपकी बातों का बुरा मान जाये और विवाद की स्थिति पैदा हो, इसलिए विवादों से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर आप का प्रभाव पड़ेगा और लोग आपके महत्व को समझेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारियों को आप से लाभ होगा और इस कारण वह आपको पूरा संरक्षण अथवा समर्थन देंगे। सहकर्मी भी आपके कार्य में आपका हाथ बटाएंगे। आपकी उत्तम बुद्धि तथा योग्यता आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।  कभी-कभार वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। 

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  सप्ताह की शुरुआत में जातक यदि आपकी संतान नौकरी की तलाश में है, तो उसे नौकरी मिल सकती है। छात्र को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।जो लोग सरकारी नौकरी में है उन्हे इस सप्ताह अधिक लाभ मिलने वाला है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह आपके पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपको भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)आने वाले सप्ताह में जातक प्रेम संबंधों में कुछ बाधा आएँगे, लेकिन उनको अपने शांत स्वभाव और प्यार से मना लेंगे। कहने का मतलब है कि आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज़ाना अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि वालों के लिए  सप्ताह की शुरुआत में घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार एकजुट रहेगा माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में पिताजी को कुछ शारीरिक कष्ट संभव हैं। आपको नेत्र अथवा नींद से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। यदि आपके बच्चे हैं तो वे कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं विद्यार्थियों को कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा।  स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और कोर्ट-कचहरी आदि में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। जातक कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अतः आप को ऐसा लग सकता है कि आप के प्रयास विफल हो रहे हैं परंतु धैर्य बनाए रखें।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी, लेकिन स्वभाव में आपके क्रोध देखा जा सकता है।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक किसी संस्थान से संबंधित व्यक्ति या सहपाठी से प्यार होने के योग हैं। सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर से मिलने के मौक़े  मिल पाएंगे, लेकिन सप्ताह मूड रोमांटिक रह सकता है।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक शनिदेव की आराधना करें।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए धन की दृष्टि से बढ़िया रहेगा। आपके लिए संघर्षशील रहेगा। किसी से उधार का लेन-देन करने से बचें। आज के दिन आपके पक्ष में नौकरी , बिजनेस और कानूनी मामले रहेंगे। ऑफिस में सहयोगी खासकर इस राशि की महिला जातक के लिए बातें बनायेंगी। निसंतान दंपत्तियों को संतान संबंधी खुशखबरी मिलेगी।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह जातक व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।  कारोबार मनमाफिक चलेगा और लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) जातक  इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए सुबह-शाम ध्यान करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अपने प्रेम का इज़हार करना चाहते हैं तो  सफलता पाएँगे। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सफ़ेद रंग के कुत्तों को रोटी खिलाएँ।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

 साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला इस सप्ताह मन प्रफुल्लित रहेगा। लक्ष्य के प्रति दृंढ संकल्प के साथ काम करेंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह कम दूरी की यात्रा की संभावना है। कार्यस्थल पर कड़ा परिश्रम करना होगा। आपकी माता जी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि संतान है तो वे इस सप्ताह कुछ ज्यादा जिद कर सकते हैं। छात्र जातकों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सफलता के लिए शॉर्ट कट अपनाने से बचें। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है।है।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक को इस सप्ताह लेन-देन में सावधानी रखें।  कोई धार्मिक स्थल का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय होग।इस सप्ताह अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन खर्च भी बढ़ने की संभावना
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में संघर्ष रहेगा। किसी और के तरफ आकर्षण पैदा होगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह आप वट वृक्ष की सेवा करें ,छोटी कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर खिलाएँ।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बढ़ने की संभावना है, हालांकि उसके बाद खर्चों में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आपके प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। पिता जी को आर्थिक लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से खुशियां मिलेगी। वे अपने क्षेत्र में तरक्की करेंगे। सेहत का ध्यान रखें, आपको त्वचा एवं नसों से संबंधित कोई समस्या अथवा पेट में कोई समस्या हो सकती है। 

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   मकर राशि इस जातक व्यापार में लाभ मिलेगा और धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी के मामले में आप बेफिक्र रहें। इस सप्ताह आप काम को एंज्वॉय करेंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health)  जातक इस सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एहसास होगा। 
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। माता जी का स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह आप शनि और बुध के मंत्र जाप की एक माला का जाप करें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weeklyसाप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले इस सप्ताह आपके लिए मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक ऊर्जा जबर्दस्त रहेगी। इस सप्ताह आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। छोटी मोटी यात्रा हो सकती है।छात्र इस अवधि में खूब मेहनत करेंगे। यदि विवाहित हैं तो बच्चों की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान वे काफी जिद करेंगे।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह जातक कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे परंतु आपका कठिन परिश्रम आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगा। धन लाभ होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी और रोजगार में वृद्धि होगी।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।मौसम में बदलाव से सेहत प्रभावित हो सकती है। जिन लोगों को सुगर की समस्या है उन्हें पूरा ध्यान रखना चाहिए।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आपके पारिवारिक जीवन भी संतोष जनक रहेगा। किसी कारण प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि विवादों से बचें। नए प्रेम संबंध में फंसने की संभावना है।वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी विवाद में फंसने के आसार भी दिख रहे हैं।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मसूर की दाल दान में दें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस इस सप्ताह आप लाभ प्राप्ति के नए-नए उपाय तलाशेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, साथ ही घर और वाहन खरीदी के योग भी बन रहे हैं। आप घर की साज-सज्जा भी करवा सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं छात्रों को इस अवधि में अपनी मेहनत का फल मिलेगा। यदि कोर्ट में आपका कोई प्रकरण चल रहा है तो इस सप्ताह आपकी जीत हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी इस सप्ताह सुखमय रहेगा।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक की लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जातक नया काम मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। दोस्तों व संबंधियों से संबंध सुधरेंगे।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक को चोट व रोग से शारीरिक कष्ट संभव है.। परिवार में स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) लव लाइफ में इस सप्ताह  अनुकूल है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है।  दांपत्य रिश्ते पहले की अपेक्षा और अधिक मज़बूत होंगे।सप्ताह के दूसरे भाग में खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी संतान अपने क्षेत्र में उन्नति करेगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


13-March-se- 19-March 2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 13-March-se- 19-March 2022 , 13 मार्च से 19 मार्च 2022 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,13-March-se- 13-March 2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal



Tags:    

Similar News