साप्ताहिक कन्या राशिफल 18-24 जुलाई 2021: करियर-बिजनेस के लिए रहेगा अनुकूल, जानिए प्रेम जीवन का हाल

Saptahik Kanya Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक कन्या राशिफल 18-24 जुलाई: इस सप्ताह जातक को बहुत लाभ मिलेगा। जातक अपनी काबिलियत प्रदर्शित करेंगे। महिलाएं घर-बाहर सामंजस्य बनाएंगे। छोटी-मोटी यात्राऐं लाभदायक रहेंगी। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-19 03:39 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Kanya Rashifal 18 - 24 July 2021 साप्ताहिक कन्या राशिफल 18-24 जुलाई: 

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope ) आने वाले सप्ताह कन्या राशि के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस सप्ताह जातक को बहुत लाभ मिलेगा। जातक अपनी काबिलियत प्रदर्शित करेंगे। महिलाएं घर-बाहर सामंजस्य बनाएंगे। छोटी-मोटी यात्राऐं लाभदायक रहेंगी। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। 

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक फिजूल खर्च से बचें। करियर के लिए समय अनुकूल रहेंगा। आय बढ़ेगा। सप्ताह के अन्त में सुख-समृद्धि के साधन बढेंगे, बिजनेस में लाभ, मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष प्राप्त होगा।बिजनेस में जो कार्य रूके हुए थे, वे पूरे होने लगेंगे, बिजनेस, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, परन्तु मन में संयम बनाकर चलना ही श्रेयस्कर होगा।
  • सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक का सेहत अच्छा रहेगा। गर्भवती महिलाओं को अपना ख्याल रखना होगा।, वाहन से संभले।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) जातक संतान के लिए मार्गदर्शन करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, बिगड़े काम बनेंगे।जातक उर्जावान बने रहेगे। शादी तय होगी। साथी की तलाश  पूरी होगी।
  • उपाय ( Remedy) गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का ध्यान करें और पूरे सप्ताह हरी वस्तुओँ का दान करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5,11, 16

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News