साप्ताहिक कर्क राशिफल 18-24 जुलाई 2021: जातक आय-व्यय का रखें ख्याल,जानिए कैसा रहेगा 7 दिन का हाल

Saptahik Karak Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक कर्क राशिफल 18-24 जुलाई 2021: जातक के घर में दोस्तों का आगमन होगा। मनोरंजन मस्ती और घूमने में भी सप्ताह गुजरेगा, लेकिन आय-व्यय का ख्याल जरूर रखें।

Update: 2021-07-19 02:53 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Kark Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक कर्क राशिफल 18-24 जुलाई 2021:

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) कर्क राशि के जातक इस सप्ताह बचत पर ध्यान देंगे तो आर्थिक तंगी से बच जाएंगे। अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचे।नहीं तो धोखा खाएंगे। घर में दोस्तों का आगमन होगा। मनोरंजन मस्ती और घूमने भी सप्ताह गुजरेगा, लेकिन आय-व्यय का ख्याल जरूर रखें।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक को विदेशी कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। अपना व्यवसाय कर रहे है तो विस्तार की योजना फलीभूत होगी।
  • सेहत ( Health) सप्ताह जातक जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) इस राशि में कई ग्रह होने से जातक के लिए प्रेम जीवन में अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां जातक के अनुकूल रहेगी। संबंधों निकटता और परिवार के साथ बेहतरीन तालमेल बना रहेगा।
  • उपाय ( Remedy) इस सप्ताह सोमवार के दिन चीनी और जल का दान करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2,4,8

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News