साप्ताहिक मेष राशिफल 18-24 जुलाई 2021: इस सप्ताह जातक होंगे षड्यंत्र का शिकार, जानिए कैसा रहेगा सप्ताह के 7 दिन

Saptahik Mesh Rashifal 18 - 24 July 2021 साप्ताहिक मेष राशिफल 18-24 जुलाई 2021: साप्ताहिक भविष्यवाणी के अनुसार निवेश करेंगे तो लाभ मिलेगा। लेकिन किसी के बहकावे में आने से बचें। इस सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-19 02:12 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Mesh Rashifal 18 - 24 July 2021 साप्ताहिक मेष राशिफल 18-24 जुलाई  2021:

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) आने वाले सप्ताह जातक की छवि राहु की वजह से खराब हो सकती है। निवेश करेंगे तो लाभ मिलेगा। लेकिन किसी के बहकावे में आने से बचें। इस सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और आखिर तक धन लाभ की समस्याएं दूर होंगी।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) ऑफिस में षड्यंत्र का शिकार हो सकते है। शनि की वजह से काम पर असर पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यवसाय के विस्तार के लिए समय अनुकूल है।
  • सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें। मानसिक चिंता और शारिरीक थकान पूरे सप्ताह बना रहेगा।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) घर में मेहमान आएंगे, पढाई के लिए वक्त अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम में मान-मनौव्वल से भरा सप्ताह रहेगा। वैवाहिक जीवन में साथी का ख्याल रखें। विवाद से बचें और साथी को डिनर लंच पर लें जाए या फिर गिफ्ट दे कर रिश्तों को मजबूत बनाये।
  • उपाय ( Remedy) कौवे को रोटी खिलायें और गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की सेवा और दान करें। सुंदरकांड पढ़ें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3, ,5, 9

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News