साप्ताहिक तुला राशिफल 18-24 जुलाई 2021: धन के लिए रहेगा अच्छा सप्ताह, निवेश से बचें और सेहत का रखें ख्याल

Saptahik Tula Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक तुला राशिफल 18-24 जुलाई:लग्न में बैठकर लाइफस्टाइल को अच्छा बनाकर स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। काम का बोझ कम लें तो अच्छा रहेगा। नहीं तो जातक मानसिक तनाव से जुझेंगे। लग्न के स्वामी एकादश भाव में आएगे। धन की दृष्टि सप्ताह अच्छा है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-19 03:49 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Tula Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक तुला राशिफल 18-24 जुलाई:

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) तुला राशिफल की गणना के अनुसार जानते हैं कि आने वाले सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे। जो लग्न में बैठकर लाइफस्टाइल को अच्छा बनाकर स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। काम का बोझ कम लें तो अच्छा रहेगा। नहीं तो जातक मानसिक तनाव से जुझेंगे। लग्न के स्वामी एकादश भाव में आएगे। धन की दृष्टि सप्ताह अच्छा है।जातक को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह निवेश से बचें। मंगल -शुक्र की वजह से कला के क्षेत्र में नाम होगा। ऑफिस में सहयोगी आपकी आलोचना करेंगे। खुद में भी सुधार की संभावना है। गुरु की वजह से भी जातक को लाभ मिलेगा। बाहर से नौकरी का ऑफर भी मिलेगा।
  • सेहत ( Health) जातक सेहत का ख्याल रखें। वाहन और चोट-चपेट से बचें तो अच्छा रहेगा। ध्यान योग करेंगे।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) घर की जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। सप्ताह के मध्य में मंगल राशि बदलेंगे। मंगल की वजह से क्रोध बढेगा। मंगल-शुक्र की वजह से प्रेम जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेम का संचार होगा।जातक का झुकाव विपरित लिंग से होगा, लेकिन गुस्से और चिड़चिड़ापन से बचेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
  • उपाय ( Remedy) इस सप्ताह 24 जुलाई को गुरु का स्मरण करेंं और परिजनों का सम्मान करें। श्रृंगार सामग्री का दान करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8 ,13 ,20

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News