साप्ताहिक वृष राशिफल 18-24 जुलाई 2021: इस सप्ताह जातक को बिजनेस में मिलेगा लाभ, नशा से रहें दूर, जानिए कैसा रहेगा हाल

Saptahik Vrish Rashifal 18 - 24 July 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 18-24 जुलाई 2021: जातक का हंसमुख स्वभाव घर के माहौल को सामान्य रखेगा। नशा और बुरी आदतों से बचे तो अच्छा रहेगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-19 02:22 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Vrish Rashifal 18 - 24 July 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 18-24 जुलाई 2021:

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशिफल की साप्ताहिक गणना बताती है कि आने वाला सप्ताह की शुरुआत में जातक खर्च से बचें। जातक का हंसमुख स्वभाव घर के माहौल को सामान्य रखेगा। नशा और बुरी आदतों से बचे तो अच्छा रहेगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक को इस सप्ताह बिजनेस में लाभ मिलेगा। जातक को एक साथ कई नौकरियों के अवसर मिलेंगे। परेशानी ज्यादा वक्त साथ नहीं रहेगी। इस सप्ताह अध्यात्म में मन लगेगा। छवि बिगडे़गी।
  • सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक खानापान पर ध्यान दें,सेहत खराब हो सकती है। एसीडिटी या फिर अपाच्य से परेशान रह सकते है।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जो पढाई कर रहे हैं मेहनत करेंगे तो परिणाम मिलेगा। घर में उत्सव और मेहमानों की भीड़ लगेगी। काम के बोझ और ऑफिस -घर में तालमेल बिठाना मुश्किल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढेगा।
  • उपाय ( Remedy) इस सप्ताह गाय को रोटी खिलाएं और गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का ध्यान कर दान-दक्षिणा दे। तुलसी लगाएँ।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5, 9, 3

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News