2022 Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, साल भर होगी धन की वर्षा

2022 Dhanteras Vastu Tips:दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहारइसपू धूमधाम से मनाया जाता है।2022 में धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को पड़ा है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-10-03 10:06 GMT

Dhanteras 2022 (Image: Social Media)

2022 Dhanteras Vastu Tips in Hindi: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को पड़ा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ था तब भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए इसी दिन धनतेरस के रूप में पूरे देशभर में मनाया जाता है। 

दरअसल धनतेरस के मौके पर सभी लोग कुछ ना कुछ खरीदारी जरूर करते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी राशि (Zodiac) के अनुसार धनतेरस के मौके पर अगर खरीदारी करते हैं तो इसका महत्त्व कई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है और साल भर आपके घर में धन की वर्षा और सुख समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं धनतेरस के मौके पर राशि के अनुसार किसे क्या खरीदना चाहिए:

राशि अनुसार ऐसे करें खरीदारी 

मेष राशि

दरअसल मेष राशि (Aries) का स्वाकी मंगल हैं। ऐसे में मंगल के स्वामित्व वाले मेष राशि के जातकों को इस धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। साथ ही मेष राशि वालों को प्रोपर्टी में निवेश करना भी शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि

दरअसल धनतेरस के मौके पर वृषभ (Taurus) राशि के लोगों को चांदी या हीरे का आभूषण खरीदना चाहिए। आप चाहें तो वाहन भी खरीद सकते हैं क्योंकि धनतेरस का दिन आपके लिए वाहन खरीदना बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

बता दे मिथुन (Gemini) राशि के जातक अगर लाभ पाना चाहते हैं तो सोने-चांदी की वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं। इससे उनके घर साल भर धन की वर्षा होगी।

कर्क राशि

दरअसल कर्क राशि (Cancer) के लोग धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभदायक होगा। 

सिंह राशि

दरअसल सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह (Leo) राशि के वालों को धनतेरस के मौके पर सोना या चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

कन्या राशि

बता दे इस धनतेरस पर शुभता पाने के लिए कन्या (Virgo) राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी लाभ होगा। 

तुला राशि

दरअसल धनतेरस के अवसर पर तुला (Libra) राशि के लोगों को चांदी के आभूषण या कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा शेयर मार्किट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

दरअसल वृश्चिक (Scorpio) राशि के लोगों को धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा सोने-चांदी की खरीदारी भी फलदायी रह सकती है।

धनु राशि

बता दे धनु (Sagittarius) राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। इसके अलावा जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस के शुभ मौके पर आपके लिए जमीन खरीदना शुभ रहेगी।

मकर राशि

बता दे धनतेरस के मौके पर मकर (Capricorn) राशि के जातकों को चांदी के आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना चाहिए क्योंकि धनतेरस के दिन ऐसा करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

दरअसल धनतेरस के शुभ अवसर पर कुंभ राशि (Aquarius) के लोग चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कमा सकते हैं।

मीन राशि

दरअसल धनतेरस के शुभ मौके पर मीन राशि (Pisces) के लोगों को सोने या चांदी के आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इस धनतेरस पर आपको सोना या चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए क्योंकि यह अति शुभ होगा।

Tags:    

Similar News