2023 me Sharadiya Navratri kab hai October: शारदीय नवरात्रि 2023 कब है अक्टूबर में, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

2023 me sharadiya-navratri kab hai october 2023 में नवरात्रि कब है october: इस साल 2023 में शारदीयनवरात्रि कब है, जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और 9 दिन की तिथियां...

Update: 2023-08-08 11:25 GMT
सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

2023 me Sharadiya Navratri kab hai October 2023 में शारदीय नवरात्रि कब है : साल 2023 में शारदीय नवरात्रि ( Sharadiya Navratri ) 15 अक्टूबर से शुरु होंगे, इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरुपों की आराधना की जाएगी। इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरु होकर 24 अक्टूबर को दशहरा तक चलेंगे। हिंदु धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तो नवरात्रि का आरंभ होता है, मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से आराधना और पूजा ( worship)करने से माता अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती है और भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त

इस बार शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त- 15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:44 मिनट -12:30 मिनट तक रहेगा

  • घटस्थापना रविवार , 15 अक्टूबर2023
  • घटस्थापना मुहूर्त -सुबह 11:44 मिनट -12:30 मिनट तक,11:09 AM से 11:55 AM
  • घटस्थापना अमृत काल -11:07 AM से 12:35 PM
  • घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर है
  • शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 14 अक्टूबर रात 11:25 मिनट
    शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 16 अक्टूबर सुबह 1:13 मिनट

    इसके साथ ही इस नवरात्रि में एक विशेष संयोग भी बनता दिख रहा है । इस बार नवरात्रि पर मकर राशि में शनि देव, मंगल के साथ रहेंगे, जो पराक्रम में वृद्धि करेंगे। रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग नवरात्रि को स्वयं सिद्ध बनाएंगे। शनिवार से नवरात्रि का प्रारंभ शनिदेव का स्वयं की राशि मकर में मंगल के साथ रहना निश्चित ही सिद्धि कारक है। इससे कार्य में सफलता, मनोकामना की पूर्ति, साधना में सिद्धि मिलेगी। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि में गुरु, शुक्र के साथ रहेगा। मीन में सूर्य, बुध के साथ, मेष में चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे।

    शारदीय नवरात्रि के नौ दिन कब कब किस स्वरूप की पूजा है..

    • शारदीय नवरात्रि प्रथम दिन - 15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि दूसरा दिन -16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि तीसरा दिन - 17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि चौथा दिन - 18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि पांचवां दिन - 19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि छठा दिनम- 20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि सातवां दिन - 21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि आठवां दिन - 22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा
    • शारदीय नवरात्रि नवां दिन- 23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा
    • विजयदशमी- 24 अक्टूबर 2023

    शारदीय नवरात्रि पूजा-विधि व सामग्री

    शारदीय नवरात्रि पूजा में कलश स्थापना और कन्या पूजा का विशेष महत्व होता है। उससे पहले पूजन सामग्री पर भी ध्यान दें। मां को भेंट के रूप में लाल चुनरी, चूड़ी, बिछिया, इत्र, सिंदूर, महावर, लाल बिन्द, शुद्ध मेहंदी,काजल,चोटी, माला या मंगल सूत्पा, पायल,कान की बाली आदि अर्पित करें। इससे मां आप पर प्रसन्न होंगी।

    शारदीय नवरात्रि में नौ देवियों के बीज मंत्र

    • शैलपुत्री: ह्रीं शिवायै नम:।
    • ब्रह्मचारिणी: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
    • चन्द्रघण्टा: ऐं श्रीं शक्तयै नम:।
    • कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:।
    • स्कंदमाता: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।
    • कात्यायनी: क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:।
    • कालरात्रि: क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।
    • महागौरी: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।
    • सिद्धिदात्री: ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।

    दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

    Tags:    

    Similar News