2025 Diwali Date in India Calendar: आने वाला साल 2025 में कब होगा दिवाली,जानिए 2025 में धनतेरस से भाईदूज की तारीख

2025 Diwali Date in India Calendar: (2025 में दिवाली का शुभ मुहूर्त कब हैं) : अभी हम सब साल 2024 की दिवाली की तैयारी में जुटे है। लेकिन इस खबर में जानते है आने वाला साल 2025 में कब पड़ेगा दिवाली ...

Update:2024-10-25 10:42 IST

2025 Me Diwali Kab Hai 2025 में दिवाली का शुभ मुहूर्त कब हैं:

हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। धनतेरस से भाई दूज तक करीब 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्यौहार भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है।  दिवाली साल 2024 में 1 नवंबर में  मनाई जायेगी।  लेकिन यहां जानेंगे कि दिवाली 2025 में कब मनाई जायेगी। दिवाली को हिंदू, सिक्ख, बौध व जैन धर्म में मनाया जाता है।  इस दिन लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया जाता है।

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है। अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करने का विधान है। कहते हैं लंका पर विजय पाकर रावण के बाद 14 वर्ष का वनवास पूरा करके श्रीरामजी दिवाली के दिन ही अयोध्या आएं थे। 

2025 में दीपावली कब है शुभ -मुहूर्त

इस बार दिवाली पर अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर को है। लेकिन, 21 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जा रही है और 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि मौजूद रहेगी। उसी दिन निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 21 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली का शुभ मुहूर्त पूरे दिन होता है। इस दिन से पहले घर के हर कोने को अच्छे से साफ कर लिया जाता है। फिर दिवाली के दिन शाम के बाद शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं। जानते हैं...

अमावस्या तिथि प्रारंभ -20अक्टूबर 03:45 PM

अमावस्या तिथि समाप्ति- 21 अक्टूबर  05:54 PM

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :17:46:00 से 17:56:07 तकअवधि :0 घंटे 10 मिनट

प्रदोष काल :17:46:00 से 20:17:59 तकवृषभ काल :19:05:45 से 21:01:39 तक

अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM से 12:34 PM

अमृत काल - 03:50 PM से 05:37 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 AM से 05:42 AM

दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :कोई नहींअवधि :0 घंटे 0 मिनटमहानिशीथ काल :23:40:37 से 24:31:17 तकसिंह काल :25:37:21 से 27:55:01 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातःकाल मुहूर्त्त (चल, लाभ, अमृत):09:15:27 से 13:30:44 तकअपराह्न मुहूर्त्त (शुभ):14:55:49 से 16:20:55 त

दिवाली के पांच दिन

दिवाली दीपों का त्योहार है जो अंधकार को दूर करता है। यह संस्कृत शब्द दीपावली से बना है जिसका अर्थ होता है प्रकाशोत्सव।  बता दें कि दिवाली एक दिन का नहीं 5 दिवसीय त्योहार है जो धनतेरस से शुरू होता है और भाईदूज को खत्म होता है। 

19 अक्टूबरल2023  को धनतेरस

20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी

21 अक्टूबर को दिवाली

22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर को भाई दूज है।

Tags:    

Similar News