साप्ताहिक मीन राशिफल 25-31 जुलाई 2021: जातक लेंगे निजी पलों का आनंद, बन रहा है यात्रा योग, जानिए और भी...

Saptahik Meen Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक मीन राशिफल 25-31 जुलाई 2021: जातक अपनी सहनशीलता को बढ़ाएं और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। नौकरीपेशा के लिए काम की जिम्मेदारी बढेंगी। धन हानि होगी। जातक के लिए बृहस्पतिवार का दिन शुभफलदायी है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-28 06:55 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Meen Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक मीन राशिफल 25-31 जुलाई 2021:

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक राशिफल में मीन राशि के जातक यह सप्ताह जातक के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में क्लेश और मुश्किलों से तनावग्रस्त होगा। जातक को नजरिए और सोच मे बदलाव की जरूरत है। कोई भी निर्णय लेने से बचने की भी जरुरत होगी। अपनी सहनशीलता को बढ़ाएं और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। नौकरीपेशा के लिए काम की जिम्मेदारी बढेंगी। धन हानि होगी। जातक के लिए बृहस्पतिवार का दिन शुभफलदायी है।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक को भाग्य का साथ मिलेगा। किसी व्यवसाय के लिए सप्ताह उत्तम है। पारिवारिक व्यवसाय से जातक को जुड़ने का अवसर मिलेगा। पढा़ई में लक्ष्य बनाकर चले तो लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन गाड़ी या कोई भी वाहन चलाते समय सावधान रहे।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) मीन राशि के जातक इस सप्ताह साथी के साथ निजी पलों का आनंद लेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है।
  • उपाय ( Remedy) जातक इस सप्ताह दान पुण्य व महामृत्युंजय मंत्र का जप करें, सारी समस्या का स्वत: समाधना होगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9,12

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News