साप्ताहिक वृष राशिफल 25-31 जुलाई 2021: जानिए कैसा रहेगा वृष राशि के लिए ये सप्ताह, करें यह उपाय
Saptahik Vrish Rashifal 25 - 31 July 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 25-31 जुलाई 2021:इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा। जाातक के लिए शनिवार व शुक्रवार का दिन विशेष रूप से फलदायी है।;
सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)
Saptahik Vrish Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक वृष राशिफल 25 -31 जुलाई 2021:
साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशिफल की साप्ताहिक गणना बताती है आने वाला सप्ताह जातक के लिए शुभ फलदायी है। इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा। जाातक के लिए शनिवार व शुक्रवार का दिन विशेष रूप से फलदायी है। सेहत से भी अच्छे रहेंगे। शिवलिंग पर बेलपत्र पूरे सप्ताह चढ़ाएं।
- धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक वाहन , जमीन या व्यवसाय में निवेश करेंगे। और भगवान की कृपा जातक पर बरसेगी।
- सेहत ( Health) घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगें। घर परिवार पर विपत्ति आने की संभावना है।
- प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक बेकार की बातों में समय बर्बाद करने से बचें। प्रेम में साथी से तनाव मिलेगा। विवाह योग्य जातक के शादी तय हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
- उपाय ( Remedy) शिव मंदिर पूरे सावन या पूरे सप्ताह जायें।
- शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।