26 December Se 31 December 2021 Ka Saptahik Rashifal: साल 2021 का आखिरी सप्ताह इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, होंगे बड़े बदलाव

26 Dec Se 31 December 2021 Ka Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-12-25 07:07 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

  • 26 December Se 31 December 2021 Ka Saptahik Rashifal ( 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कन्या राशि में और आखिर में वृश्चिक राशि में रहेगा। इस सप्ताह न्यू ईयर की शुरुआत भी होगी। इस सप्ताह 1 जनवरी 2022 की शुरूआत शनिवार से होगी। इसकी वजह से जातक में खुशी दोगुनी रहेगी। जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly साप्ताहिक भविष्यफल में  मेष राशि वाले लोगों के लिए आने वाले सप्ताह जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। सेहत में थोड़ी बहुत गिरावट हो सकती है इसलिए लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतें। इस सप्ताह लंबी दूरी या विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। इस हफ्ते प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद की संभावना है।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक विदेश से भी कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ बढ़ेगा। बिजनेस करनेवालों के लिए पूरा सप्ताह खूब लाभदायक  हैं। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति होने की संभावना रहेगी।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। आंखों का ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) मेष राशि के जातक यह सप्ताह लव लाइफ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान प्यार बना रहेगा लेकिन तकरार भी होगी। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ वैचारिक टकराव हो सकता है।घर में संतान की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। जातक का व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन छायापात्र दान करें।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8

 साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  वृष राशि के जातक  आने वाले समय सकारात्मक रहेगा। इस अवधि में आपके बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी। किसी विदेशी व्यक्ति से संपर्क बनेंगे और लाभ होने की संभावना है। इस दौरान खर्च भी बहुत होगा। वहीं पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और सभी सदस्य आनंदित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका कद बढ़ेगा। कई माध्यमों से लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह नौकरी व बिजनेस में रफ्तार साधारण रहने वाली है।जातक का भाग्य उदय होगा। कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लेंगे
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आग व पानी से बचें ।
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि के जातक प्रेम के मामलों में थोड़ा सुस्त रहेगा। विवाद या गलतफहमी हो सकती है। आपको अपनी लव-लाइफ को तीसरे शख़्स के साथ साझा करने से बचना होगा, क्योंकि आपका करीबी ही आप दोनों के बीच ग़लतफ़हमी पैदा कर सकता है।इस दौरान आपके प्रेम जीवन में नई बहार आएगी। 
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मिथुन राशि के लिए आनेवाले सप्ताह इस सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में बहुत हलचल देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर बेवजह की बातों अथवा विवाद से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन और सेहत में भी उतार-चढ़ाव आएंगे। माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। इस सप्ताह धन लाभ की संभावना बन रही है। वहीं दूसरी ओर आप धार्मिक कार्यों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे।आपका भाग्य भी पढ़ाई के मामले में सकारात्मक बदलाव देगा। साझेदारी में व्यवसाय करने से बचें और बाहर के लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति न बताये।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह आपको सिरदर्द, ब्लड-प्रेशर और हृदय संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक प्यार की शुरुआत अच्छी रहेगी। यदि विवाहित हैं तो काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा लेकिन विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।साथी के साथ रोज़-रोज़ की मुलाक़ातों से रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक देवी दुर्गा की आराधना करें और उन्हें सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में यह सप्ताह आपके लिए जातकों को कुछ सौगातें मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति और अधिकारों में बढ़ोत्तरी के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस हफ्ते आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा, आपके भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आमदनी बेहतर रहेगी और धन का आवागमन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप खूब मस्ती करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की प्रबल संभावना बन रही है।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   इस सप्ताह जातक आप रचनात्मकता, जोश और उत्साह से लबरेज़ रहेंगे। अपने दृढ़ संकल्प और काम के प्रति समर्पण के लिए आप सम्मानित भी होंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आय के कुछ नए रास्ते बनेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में बेहतर प्लानिंग ज़रूरी है।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस राशि के  जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधान रहें, बीमार भी पड़ सकता है।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल  ( Love& Family)  यह सप्ताह जातक की शुरुआत में लव लाइफ के लि बेहद अच्छा रहने वाला है। आप साथी के साथ मस्ती मनोरंजन कर समय गुजारेंगे और आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस दौरान कुछ लोग शादी की योजना भी बना सकते हैं। वे लोग जो विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक सूर्य देव की आराधना करें और केसर युक्त जल उन्हें अर्पित करें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह जातकों के जीवन में मानसिक अशांति बनी रह सकती है हालांकि इससे काम प्रभावित नहीं होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य तक सेहत में सुधार हो जाएगा। सप्ताहांत में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी गुजरेगी। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन में सद्भाव बना रहेगा। 

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आईटी और कम्यूनिकेशन के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा समय है, हालाँकि कई बार परीक्षा के तनाव के कारण आपकी एकाग्रता में कमी दिखेगी। मातृपक्ष से धन लाभ हो सकता है।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक कुछ लोगों को अनिद्रा और पेट संबंधी दिक्क़तें हो सकती हैं। साथ ही आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह यह सप्ताह लव लाइफ में तकरार हो सकती है , लेकिन रोमांस बरकरार रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। इस दौरान आप लंच या डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।आपके भाई-बहन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होगा। कामुक विचारों को अपने ऊपर ज्यादा हावी नहीं होने दें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले बुधवार के रोज शाम के समय सात प्रकार के अनाज का दान करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  )साप्ताहिक भविष्यफल में  इस सप्ताह कन्या राशि के जातक आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति होगी हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ तीर्थ दर्शन के लिए जा सकते हैं।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आय में बढ़ोत्तरी होगी और कई माध्यमों से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं।बिज़नेस करते हैं तो लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी।अगर आप नई नौकरी के लिए कोशिश करते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक नियमित रूप से व्यायाम करना, दौड़ना आपके लिए फ़ायदेमंद होगा। हरी साग-सब्जियों का डायट में शामिल करें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्यार बरकरार रहेगा लेकिन छोटे-मोटे विवाद भी की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग भी अच्छा रहेगा जबकि सप्ताहांत सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ लव मैरिज करने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि अपनी इच्छा और विचार अपने प्रियतम पर थोपने की कोशिश नहीं करें। प्यार करें और उन्हें समझने की कोशिश करें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीपल की जड़ में बिना उसे स्पर्श किए शुद्ध जल चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में जातक पूर्ण समर्पण के साथ काम करेंगे। कार्य में अधिक व्यस्त होने की वजह से परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। इस दौरान पिता की सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। अपने से विपरीत लिंग के लोगों से मतभेद हो सकते हैं। धन हानि और अधिक खर्च की संभावना है हालांकि आमदनी भी अच्छी होगी। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। इस पूरे सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक कला, मनोविज्ञान और मीडिया से जुड़े  है तो अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक़ आपको मुनाफ़ा नहीं होगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस राशि  के जातक सेहत को लेकर ज़्यादा सतर्क रहना होगा। आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है, लेकिन योग और ध्यान की मदद से आप इससे उबर सकते है।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए विवाद करने से बचें। प्रेमियों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। इस दौरान प्यार बढ़ने से रिश्तों में और मजबूती आएगी। सप्ताह का मध्य सामान्य और सप्ताहांत अच्छा रहेगा। 
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना स्पर्श किए जल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि आने वाले सप्ताह जातकों के लिए कुछ खास रहने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ विवाद भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन पहले की तरह सामान्य गति से चलता रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ मामले सामने आ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई माध्यमों से आय होने की वजह से लाभ होगा। इस सप्ताह आपके पिता जी की तबीयत कमजोर रह सकती है।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह आप पैसा बचाने में सफल होते हैं तो आपकी आज की बचत आपको भविष्य में बहुत काम आने वाली है। वहीं दूसरी ओर साल की शुरुआत में आपको पैसों के लिए मेहनत करनी पडे़गी, लेकिन ऐसी स्थिति ज़्यादा नहीं रहने वाली है।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना करें। इस साल आपको सिरदर्द, ब्लड-प्रेशर और हृदय संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। हालांकि शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किसी भी विवाद से बचें। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं। 
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आप स्वयं में ऊर्जा की कमी को महसूस करेंगे। आपकी दिनचर्या बेहद व्यस्त रहेगी। पारिवारिक जीवन में भी विवाद हो सकते हैं और काम में मन नहीं लगेगा। छात्र भी बेचैनी महसूस करेंगे लेकिन पढ़ाई में उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आमदनी अच्छी होगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको सलाह है कि वाहन सावधानी से चलाएं। करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक की बिज़नेस में पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही मामला सुलझ भी जाएगा। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। विदेशी कारोबार से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी और पढ़ाई  के लिए समय उपर्युक्त रहेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक  प्रेम बीपी के पेशेंट है तो अपना ख्याल रखें। बीमारी  से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह सप्ताह प्रेम- के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी और आपसी संपर्क बना रहेगा।  अपने रिश्ते को मजबूती देने का प्रयास करेंगे और प्यार बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो प्यार के साथ-साथ नोक-झोंक भी हो सकती है।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक बुधवार के दिन शाम को सफेद चंदन का दान करें।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक ऊर्जावान रहेंगे। लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निश्चय और ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान आप धन का संचय करने और धन लाभ की संभावना भी बन रही हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस सप्ताह वाहन सुख का आनंद प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि होगी और वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपका पद और मजबूत होगा।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह मकर राशि का साप्ताहिक भविष्य में जातक आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के कुछ नए स्रोत भी आपको मिलेंगे जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी, आपको अपने ख़र्च पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके ख़र्च में पिछले सप्ताह के मुक़ाबले इस सप्ताह वृद्धि होने वाली है।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) आप इस सप्ताह आपकी तबियत खराब हो सकती है ǀ इससे बचने के लिए योग पर ध्यान दें।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक के लव लाइफ के लिए  अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सप्ताह के बीच में परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक छोटी कन्याओं को मिश्री या खीर बांटे और उनका आशीर्वाद लें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weeklyसाप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में कुंभ राशि के जातक व्यक्तिगत मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।आपके परिवार में कोई विवाद हो सकता है। हालांकि आपके अपने पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। इस दौरान आपके साहस और संकल्प में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन से आपको पहचान मिलेगी। आपकी वीरता और प्रतिबद्धता में वृद्धि होगी। इस सप्ताह बात करने से ही बात बनेगी। धन लाभ होने की संभावना है लेकिन राह में चुनौतियां भी आएंगी।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, चित्रकला और मनोविज्ञान के छात्रों को इस साल निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। इस सप्ताह पैसों की कमी के चलते आपका कोई काम नहीं रुकेगा। आर्थिक लेन-देन में थोड़ी ऐहतियात बरतें।पढाई पर ध्यान दें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) यह सप्ताह आपको गंभीर चोट लगने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें, नहीं तो कोई महत्वपूर्ण काम ख़राब हो सकता है।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम के लिए शुरुआत बेहद शानदार रहेगी। इस समय साथी आपकी ओर आकर्षित होगा और आपका प्यार परवान चढ़ेगा। जीवनसाथी की तबीयत खराब रह सकती है। इस दौरान उन्हें आपकी मदद की आवश्यकता रहेगी।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कुत्तों को रोजाना कुछ खिलाएं।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में मीन राशि के जातक आपकी गतिविधियों की वजह से शांति भंग होगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बेवजह विवाद करने से बचें, अन्यथा वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इस सप्ताह आपकी और आपके जीवनसाथी की सेहत गड़बड़ा सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स की नज़र में बने रहने के लिए आपको बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सहकर्मियों से आपको मदद मिलेगी। भाई-बहन भी आपकी मदद करेंगे और आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वे किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकती हैं।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहने वाली है। आय के कुछ नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की संभावना है।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत में  पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस वजह से आप कार्य-स्थल पर मन से काम नहीं कर पाएँगे।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह कुछ जातक प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए  मिश्रित फल देने वाला होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, भाग्या अच्छा रहेगा।परिवार के साथ समय बिताने का वक़्त कम ही मिलेगा। इसके पीछे पार्टनर के साथ विवाद भी हो सकता है।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह चांदी के बर्तनों को उपयोग करना लाभकारी रहेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Saptahik Rashifal 26 December Se 31 December 2021 , 26 दिसबंर से 31  दिसबंर 2021 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,26 December- 31  December 2021 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Tags:    

Similar News