6 Feb Se 12 Feb 2022 Saptahik Rashifal : इन 4 राशियों के जीवन में होगा इस सप्ताह बड़ा परिवर्तन, जानिए अपना साप्ताहिक भविष्य

6 February Se 12 February 2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-02-05 07:56 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

  • 6 February  Se 12 February 2022 Ka Saptahik Rashifal ( 6 फरवरी से 12 फरवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

फरवरी 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियों के लिए  साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly साप्ताहिक भविष्यफल में  मेष राशि वालों की इस सप्ताह संकल्प शक्ति में वृद्धि होगी। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के लिए यह सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है। बच्चे भी सहज रुप से समय का आनंद लेंगे और छात्र पढ़ाई में जमकर मेहनत करेंगे। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रहेगा। लीगल मामलों में आप विजय प्राप्त करेंगे। आध्यात्म के प्रति आपका झुकाव हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी लेकिन अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि की संभावना है।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक इस सप्ताह किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट को खोलने का प्लान करसकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचना चाहिए।  नौकरी वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक सेहत ठीक-ठाक रहेगी। सप्ताह के मध्य  में थोड़ा परेशान रहेंगे।मां की तबियत इस सप्ताह खराब हो सकती है। बच्चों का भी ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगा। यदि प्यार में कोई ग़लतफ़हमी है तो उसे दूर करें। सप्ताह की शुरुआत और मध्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से बेहतर संवाद होगा, लेकिन किसी बात को लेकर अनबन भी संभव है। हमेशा वैवाहिक रिश्ते को मधुर बनाने का प्रयास करें।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कुत्तों को भोजन कराएं।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

 साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  वृष राशि अच्छे कार्यों में आपका मन लगेगा। आपकी कलात्मक योग्यता में निखार आएगा। आप विचारशील बनेंगे। आपके मन में नए-नए विचारों का सृजन होगा। आर्थिक क्षेत्र में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में उन्नति होगी। ग़लत कामों को करने से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। छात्रों और बच्चों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल होने की गवाही दे रहा है।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह जातक पर काम का दबाव बनेगा,जो जातक के व्यक्तित्व को उभारने का काम करेगा। अधिकारियों की नजर में जातक का काम तारीफ के काबिल रहेगा और आखिरी तक चाहे व्यापार हो या नौकरी पदोन्नति संभव है। पढाई में नाम होगा।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत थोड़ी अच्छी और थोड़ी खराब रहेगी। सप्ताह के मध्य में जातक को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सावधान रहेंगे तो लाभ मिलेगा। 
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि के जातक लव रिलेशनशिप के लिए  शुरुआत अच्छी होगी। मध्य भाग भी बेहतर है परंतु सप्ताहांत सामान्य रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर शक न करें। सप्ताह को शानदार बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी की उपासना करें और उन्हें मोदक एवं दूर्वा (घास) चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मिथुन राशि के लिए आनेवाले सप्ताह में मां के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातवरण दिखेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स और सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। आध्याात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपकी आमदनी और ख़र्चों में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रहेगा।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  जातक की आय में वृद्धि होगी। जातक को बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। पढाई में जातक को स्कॉलरशिप मिलेगा। सप्ताह के आखिर में अस्वस्थता का असर जातक के काम पर पड़ेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह धीरे-धीरे तबियत खराब होगी। बीच में शारीरिक रुप से अस्वस्थ होंगे और आखिरी तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। जातक को हिदायत है कि इस सप्ताह सतर्क रहें।आपको आँखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्रेम जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। शुरुआत और मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वीकेंड में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा। आप जीवनसाथी का साथ पाकर ख़ुशी महसूस करेंगे। 
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातकशनि देव की आराधना करें और उन्हें सरसों का तेल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह जातकों के लिए आय के साथ-साथ आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। घर में किसी बात को लेकर क्लेश हो सकता है। बहसबाजी से बचें। आय में वृद्धि की ओर आपका फोकस रहेगा। बच्चे सहज रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की संभावना है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। 

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   इस सप्ताह जातक  व्यवसाय इस सप्ताह विदेशों में बढ़ेगा। लेकिन कुछ जातकों आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह में बुध और गुरुवार का दिन जातक को आर्थिक लाभ देगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस  सप्ताह सेहत खराब होगी और परिवार में भी जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों का चपेट में जातक आएंगे तो लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल  ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगी।  सप्ताह के मध्य में आप अपने प्यार को पूरा करें। रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। किसी भी चीज़ के लिए जल्दबाज़ी न दिखाएं। वैवाहिक जीवन के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। करियर में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और इसकी जड़ में शुद्ध जल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह  घर में ख़ुशियाँ आएंगी। आपको करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि संभव है। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आर्ट और कुकिंग के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह आप काम में व्यस्त रहेंगे। माता जी की सेहत में कमी देखी जा सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद संभव है। आपकी आय सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रेमफल: उपाय: 

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक सरकारी कामों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन तनाव भी होगा।शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच लें। बेरोजगारी की समस्या बनी रहेगी। किसी तरह काम चलेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह  जातक सेहत के मामले मे ंजातक के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा। ध्यान कर खुद चुस्त-दुरुस्त रखेंगे।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। शुरुआत से लेकर अंत तक आपको इसमें अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिलेगा। कुछ मौक़ो में अनबन भी संभव है। वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले हनुमान जी पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  ) साप्ताहिक भविष्यफल में  इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए मानसिक सुखों की प्राप्ति होगी और आप ऊर्जावान रहेंगे। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है। घर में किसी तरह का क्लेश भी संभव है। आप नई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। आप अपने काम के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी आय सामान्य रहेगी। छात्र आराम से अपनी पढ़ाई में फोकस करेंगे और बच्चे नए-नए दोस्त बनाएंगे। आपको यात्राएँ और मनोरंजन करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। 

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक लेखन के क्षेत्र में नाम कमाएँगे और किया गया निवेश शुभ फलदायी रहेगा। लेकिन सप्ताह की शुरुआत में जातक को अच्छा महसूस नहीं होगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह की जातक की सेहत साामान्य रहेगा।इस बात का भली-भांति अहसास होगा कि स्वस्थ्य ही धन है। तभी किसी भी काम को आसानी से किया जा सकता है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)सप्ताह की शुरुआत प्यार के मामलों के लिए  बढ़िया रहेगी। मध्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे जबकि सप्ताहांत अच्छे परिणाम देगा। आप अपने खास के साथ मधुर पल व्यतीत करेंगे। साथ में लॉन्ग ड्राइव के लिए भी जाया जा सकता है। किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में डिनर करें। वैवाहिक जीवन में बहसबाज़ी से बचें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक प्रतिदिन परफ़्यूम लगाएं।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि वालों के लिए  नई नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। अपने परिजनों के ऊपर किसी तरह का दबाव न बनाएं। आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे। भाई-बहनों की सेहत में कमी आ सकती है। उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। छात्र परीक्षा के लिए जमकर मेहत करेंगे। वहीं बच्चे भी सहज रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। आप अपने घर की सजावट हेतु धन खर्च कर सकते हैं। प्रेमफल:

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह की शुरुआत में  पढाई में जातक का नाम होगा। व्यवसाय और नौकरी में इस सप्ताह जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लाभदायक रहेगी।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत को लेकर सजगता बरतेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद रहेगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन के लिए  अच्छा रहेगा। इन दिनों आपके प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी के द्वारा लाभ संभव है।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन ख़र्च होगा और अंत बेहतर रहेगा। हालांकि इस दौरान बड़े निर्णय लेने से बचें। भाई-बहनों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। संवाद शैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ योग में है। 

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे और शौक पूरा करेंगे। पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा। पैसे की चोरी या व्यवसाय में नुकसान होगा, लेकिन धीरे-धीरे सब कवर कर लेगें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) जातक की सेहत इस सप्ताह इस राशि के जातक को कोई बड़ी परेशानी घेर सकती है। सतर्क रहें। आय के साधन बने रहेंगे वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ होगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह का शुरुआत प्रेम के लिए अच्छा है। इस समय आप अपने प्यार का कोटा पूरा कर सकते हैं क्योंकि सप्ताह का मध्य और अंत सामान्य रहने वाला है। रिलेशनशिप में किसी तरह का विवाद है तो उसे जल्द ही सुलझाने का प्रयास करें। ऐसा कोई काम न करें जो साथी को पसंद न हो। वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत असंतुष्टि रह सकती है। जीवनसाथी को किसी तरह का लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं चावल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

 साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में धनु राशि वालों के लिए आपकी संकल्प शक्ति मजबूत होगी। इस दौरान आप कठोर फ़ैसले ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे। वहीं सहकर्मियों और भाई-बहनों का भी साथ आपको मजबूती प्रदान करेगा। आप धन जुटाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियाँ आ सकती हैं। इस दौरान आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। वीकेंड में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। आप किसी छोटी दूरी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका झुकाव होगा। सभी के साथ मधुरता से बातचीत करें। 

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक की निराशाजनक बातें जातक के काम को प्रभावित करेगी। नौकरी में सहयोगियों की वजह से जातक को परेशानी होगी और बार-बार जातक के मन में काम छोड़ने का विचार आएगा। सप्ताह के आखिरी तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health)इस सप्ताह आर्थिक परेशानी के बावजूद जातक की सेहत अच्छी रहेगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) लव रिलेशनशिप के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। प्यार की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखें।  आपको सचेत रहना होगा। वहीं जो जातक शादीशुदा हैं उन्हें जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। हालांकि छोटी-मोटी नोंक झोंक भी हो सकती है।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल का अर्घ्य दें।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किन्हीं कारणों से आपको मानसिक तनाव रह सकता है। ख़र्चों में वृद्धि होगी और मन में वासनात्मक ख़्याल आ सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की सेहत न केवल अच्छी रहेगी बल्कि वे पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं आपको करियर में उन्नति प्राप्त होगी। 

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   मकर राशि इस सप्ताह जातक विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे और शौक पूरा करेंगे। पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा। पैसे की चोरी या व्यवसाय में नुकसान होगा, लेकिन धीरे-धीरे सब  कर लेंगें।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) आप इस सप्ताह जातक की सेहत साामान्य रहेगा। लेकिन पार्टी मस्ती मनोरंजन का असर भी जातक की सेहत पर पड़ेगा। सप्ताह के आखिरी में किसी बड़ी बीमारी के होने की आशंका बनी रहेगी।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आप लव रिलेशनशिप में असमंजस रहेंगे। भावनात्मक रूप से साथी के साथ लगाव कम दिखेगा। आप साथी से जुदा भी हो सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत होगी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से आपको लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें चंदन की लकड़ी अर्पित करें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weeklyसाप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में कुंभ राशिवालों के लिए मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में क्लेश संभव है। आमदनी के मुकाबले ख़र्चा अधिक हो सकता है। भाई-बहनों में सहयोग की भावना रहेगी। छात्र पढ़ाई में मेहनत करेंगे और परीक्षा में उन्हें सफलता मिलेगी। आप अपने साथियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में लोगों से मिलना-जुलना आपको पसंद आएगा।  

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह जातक को व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। मां के साथ वक्त बिताएंगे। जातक को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जातक दूसरों की जरूरतों को पूरा करेंगे।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी समस्या से परेशान नहीं रहेंगे। परिवार में किसी तबियत खराब होने से खर्च बढ़ेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)  प्रेम जीवन के लिए सप्ताह की शुरुआत और अंत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा। साथ में सिनेमा अथवा लॉन्ग ड्राइव पर जाया जा सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। साथी को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक माँ दुर्गा की आराधना करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह  अच्छा बीतेगा। प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में गॉसिप से दूरी बनाएं। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रह सकता है। आपकी दृढ़ शक्ति मजबूत होगी। घर में भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी परंतु ख़र्चों में कोई कमी नहीं आएगी। सप्ताहांत किसी प्रकार की ख़ुशख़बरी लेकर आ सकता है। 

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक जल्दबाजी और लेन-देन से बचेंगे तो लाभ मिलेगा। मानसिक संक्रीर्णता का त्याग कर आगे बढ़ेंगे तो लोग साथ देंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जातक के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभवर्धक रहेगा। कानूनी मामलों में हल जातक के पक्ष में रहेगा।खर्च की अधिकता के बावजूद धन लाभ होगा। सप्ताह का आखिर जातक के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह इस राशि के जातक  को मानसिक शांति महसूस होगी।  कुछ हताशा और निराशा होगी, लेकिन आखिरी तक खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) लव लाइफ में इस सप्ताहप्रेम के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह का मध्य थोड़ा सामान्य बीतेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे और कहीं साथ में घूमने का मौक़ा भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल देखने को मिलेगा। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आप दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह भगवान विष्णु की आराधना करें।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


6 February  Se 12  February 2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 6 February  Se 12 February 2022 , 6  फरवरी से 12 फरवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,6 February Se 12 February 2022  Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal



Tags:    

Similar News