8 May se 14 May-2022 Saptahik Rashifal : इन 6 राशियों के लिए वरदान साबित होगा यह सप्ताह, जानिए चमकेगा आपका भाग्

8 May se 14 May-2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-05-07 07:55 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • 8 May se 14 May-2022 Ka Saptahik Rashifal ( 8 मई से 14 मई 2022 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मई 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में और चंद्र कर्क, सिंह,कन्या और तुला राशि में विचरण करेंगे। जानिए 12 राशियों के लिए  साप्ताहिक भविष्यफल कैसा रहेगा।-

साप्ताहिक मेष राशिफल 8 May se 14 May-2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में  मेष राशि वाले इस सप्ताह जातक के लिए  भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। बिजनेस अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। जातक मां की सेहत का ख्याल रखें। सांस में तकलीफ रहेगी। संबंधों के लिए सप्ताह तकलीफदेह है। भाई से दूरी बनेगी। अगर पत्नी नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होगा। जातक को ससुराल पक्ष से कष्ट होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा के योग हैं, लेकिन इससे बचें।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।शेयर मार्केट से जुड़े लोग निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है।नौकरी के लिए भाग्यशाली दिन रहेगा।कानूनी मामलों से दूर रहने में भलाई है।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक पार्टनर और भाग्य दोनों का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोग आपको लेकर चिंतित रहेंगे और आपका काम भी जल्द बनना शुरू हो जायेगा।प्रेम का अभाव दूर होने वाला है और जीवन खुशियों से भरने वाला है।रिश्तों को लेकर परेशान रहेंगे। इस वजह से प्यार को मुकाम नहीं मिल पाएगा।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भगवान शिव को धतुरा चढ़ाएंगे तो स्वास्थ्य और धन लाभ होगा।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

 साप्ताहिक वृष राशिफल 8  May se 14 May-2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  वृष राशि के जातक के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। जातक तकनीकी क्षेत्र में कामयाब होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। मकान या वाहन जैसी किसी महंगी चीज की खरीददारी करने के लिए यह सप्ताह अच्छा है। प्रेम संबंधित मामलों में निर्णय लेने के लिए समय उचित है। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह कार्यों में कठिनाई आ सकती है। आय में बाधा तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें।राजनैतिक मामलों में सफलता मिलेगी।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य के लिए परेशान रहेंगे और इलाज न मिलने स्थिति गड़बड़ होगी।किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक को प्यार में परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। परिवार को महत्व देंगे तो जीवनशैली सुखद बनेगी। बच्चों से सम्मान मिलेगा।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक एक गिलास दूध रखकर सोये और उसे दूसरे दिन पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 8 May se 14 May-2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मिथुन राशि के लिए आने वाले सप्ताह में  अच्छा रहेगा। खासकर जातक के प्रेम संबंधों के लिए तो बहुत बढ़िया रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां जातक के बिजनेस के लिए बढ़िया है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जातक को कई तरह से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी करने वालों को घर से काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें जातक अपना शत-प्रतिशत देंगे।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  जातक रुके हुए पैसा वापस मिल जाएगा।परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अचानक से धन लाभ होगा।जातक नवीन योजनाओं पर काम करेंगे।मित्र व्यवसाय को नुकसान पहुंचाएगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल  में जातक सेहत बढ़िया रहेगा, थोड़ा बहुत थकान महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ रिश्तों के लेकर सजग रहें, नहीं तो परेशानी होगी।ससुराल पक्ष से रिश्तों की नींव कमजोर होने से परेशान रहेंगे।प्रेमी कल्पना लोक में रहेंगे।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सरसों के तेल से हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल 8 May se 14 May-2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि के  लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोगी जातक की मदद नहीं करेंगे, लेकिन कार्यक्षमता की बल पर जातक की छवि बॉस की नजर में अच्छी होगी। इस सप्ताह परिवार के साथ शॉपिंग का मजा भी लेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में निवेश करना भविष्य के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   इस सप्ताह जातक के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। जातक का मन रचनात्मक कामों के साथ लेखन, साहित्य और मनोरंजन में लगेगा।जो लाभ देगा। इस सप्ताह काम आसानी से पूरे होंगे। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लेकिन धन में वृद्धि होगी। आय के स्रोत भी बढ़ेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह  जातक योग और ध्यान से तंदुरूस्त बने रहेंगे। पहले की तकलीफ का या स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार के लिए  बेहतरीन सप्ताह है। प्यार का मजा लेंगे और साथी से नजदीकी बढ़ायेंगे।जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा, लेकिन तीसरे की दखअंदाजी नुकसानदेय होगी।किसी मेहमान के घर में आने से परिवार में उत्साह बना रहेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 8 May se 14 May-2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाले सप्ताह में  जातक के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बना रहेगा, लेकिन जातक को मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। अविवाहित जातकों के विवाह योग बन रहे हैं।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक व्यवसाय में लापरवाह रवैया ना अपनाएं। अन्यथा नुकसान संभव है।सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है।इस सप्ताह बिजनेस या नौकरी में कोई नई शुरुआत हो सकती है।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)   इस सप्ताह जातक  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पुरानी बीमारी से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ कहीं पर लंबी यात्रा करने जाने का भी आयोजन बना सकते है।आज किसी को दिल दें बैठेंगे जो बाद में तकलीफदेय रहेगा।माता-पिता के सहयोग से काम बनेगा उनका सम्मान करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले जातक शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल 8 May se 14  May-2022 (Weekly Virgo Horoscope  ) साप्ताहिक भविष्यफल में  इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा। उनका निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिश्रम करना पड़ेगा। बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  सप्ताह की शुरुआत में जातक व्यापार के संबंध में निर्णय लेने का अभाव रहेगा आत्मविश्वास कम रहेगा।कोई नया व्यवसाय शुरू करने की ना सोचे तो अच्छा रहेगा।नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक परिवार में किसी सदस्य की बीमारी मानसिक तनाव देगा।जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन दुर्घटनाग्रस्त अथवा शरीर का कष्ट हो सकता है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)आने वाले सप्ताह में जातक प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।।प्रेम में साथी की तलाश पूरी होगी।दिल से निभाने वाला रिश्ता लंबा चलेगा।धन संबंधित मामलों को लेकर परिवार से तनाव होगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल 8 May se 14 May-2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि वालों के जातक यह सप्ताह अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की खुशी होगी। ईनाम मिलने के भी योग हैं। इस सप्ताह धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ भी संबंधों में खटास की संभावना है।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह नर्सिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला है, लेकिन कीमती वस्तुओं के चोरी की संभावना बन रहीं है, जातक संभालकर रखेंगे तो अच्छा रहेगा।काम की वजह से पहचान और पुरस्कार मिलेगा।व्यापार तथा वैसे अच्छा चलेगा लेकिन अधिक लाभ नहीं होगा। 
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन मध्य में माइग्रेन की समस्या से परेशान रहेंगे।नजरअंदाज ना करें।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्यार में किसी तीसरे के आने से मन उदास रहेगा। जातक का समाज में काम की वजह से पहचान बनेगा और सम्मान भी मिलेगा।संतान सुख मिल सकता है।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक गुड़ का सेवन करें, काम बनेगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 8 May se 14 May-2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां इस सप्ताह आसानी से दूर हो जाएंगी। धन संबधित मामलों के लिए यह सप्ताह खास नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। प्रेम संबंधों में इस सप्ताह सोच-समझकर कदम उठाएं।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह जातक नौकरी में सहयोगी की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है।जातक को कार्यस्थल में लाभ मिलेगा और इस सप्ताह व्यवसाय में परिवार और भाई बहनों के सहयोग से काम बनेगा।आवाज का जादू चलेगा और बड़ी डील हाथ लगेगी।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक जातक स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।मानसिक तनाव से सेहत पर असर पड़ेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए दिन बढ़िया है।मांगलिक कामों में शामिल होंगे और माता-पिता की सेवा से लाभ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता, खुशी  रहेगा । आप  करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ प्रसन्नता देगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 8  May se 14  May-2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह  जातक के लिए सामान्य रहेगा। जातक के भीतर चीजों को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता विकसित होगी। अपनी इसी क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में चीजों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। परिवार या किसी सामाजिक समारोह में नए संबंध बनाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों का ख्याल रखें। यात्रा से बचें।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक की यात्रा, कारोबार और प्यार के लिए मनोनूकुल रहेगा। उधार दिया पैसा मिलेगा और आमदनी बढ़ेगी। इस सप्ताह आप नई योजनाओं का श्रीगणेश करेंगे और लाभ मिलेगा।पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और मनमुताबिक नौकरी मिलेगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह पेट की समस्या से परेशान रहेंगे और सर्दी –जुकाम की चपेट में भी आ सकते हैं।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अपने व्यवहार पर संयम रखेंगे तो परिवार के साथ कड़वाहट से दूर रहेंगे।लोग फायदा उठा सकते हैं सतर्क रहें ।वैवाहिक बंधन में बंधेगे और साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।रिश्तेदारों और दोस्तों की भावनाओं की कद्र करेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल 8 May se 14 May-2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम के चलते खुशियों का माहौल बनेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता रहेगी। ऑफिस व बिजनेस में सहयोगी जातक का बुरा सोचेंगे, लेकिन आपकी पुरानी छवि और मेहनत की वजह से सफल परिणाम मिलेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   मकर राशि के जातक इस सप्ताह काम में तरक्की मिलेगी।जातक धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, इससे जातक का हर बिगड़ा काम बन जाएगा और जातक पर विश्वास बढ़ेगा।जातक को आज लाभ मिलेगा।नौकरी में समझदारी से काम करें आवेश में आकर कोई दस्तावेज साइन करने से बचें।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक संतुलित भोजन करेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। दांत और आंख के दर्द से परेशान रहेंगें।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। साथी से प्यार का इजहार करेंगे और मन व्याकुल रहेगा, विवाहित जातकों के संबंधों में निकटता आएगी।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल  8  May se 14 May-2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में जातकों को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसमें अचानक धन वृद्धि और धन हानि की संभावना भी है। मां के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ऑफिस में तरक्की होगी लेकिन घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ेगा। 

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह जातक आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। ज्यादा मात्रा में  कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें। मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक के प्रेम संबंधों में सुधार होगा। साथी से अपने  दिल की बात कहेंगे।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक लाल चोला घर के छत पर लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल 8 May se 14 May-2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए  सप्ताह मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में जातक अपने काम और आत्मविश्वास से हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है। दोस्तों और सामाजिक समारोह से दूर रहें। सेहत का ख्याल रखें।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक खर्च में चानक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता को बढ़ा सकती है।साथ ही, नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मंगलमय रहेगा और जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई मन लगेगा, लेकिन साथ ही समस्या का सामना करना पड़ सकता है
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें, आप बीमार पड़ सकते हैं। बदन में दर्द, तेज सिर दर्द या बुखार से आपको परेशानी हो सकती है।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल  ( Love& Family)  इस सप्ताह इस राशि के   जातक निजी जिंदगी में तनाव मिलेगा, लेकिन अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने की कोशिश करेगे। माता-पिता का ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक धार्मिक किताबों का दान करें, लाभ होगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


8 May se 14 May-2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 8 May se 14 May-2022 , 8 मई से 14 मई 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,8 May se 14 May-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal



 

Tags:    

Similar News