9 January Se 15 January 2022-saptahik-rashifal: इन 4 राशियों के बिजनेस-प्यार के लिए खास रहेगा सप्ताह, जानिए अपना साप्ताहिक भविष्यफल

9 January Se 15 January 2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-01-08 09:57 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

  •  9 January Se 15 January 2022 Ka Saptahik Rashifal ( 9 जनवरी  से 15 जनवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल ) : 

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल  के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जनवरी 2022 का दूसरा सप्ताह जानिए 12 राशियों के लिए  साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly साप्ताहिक भविष्यफल में  मेष राशि वाले के लिए मिला जुला परिणाम लेकर आ रहा है।  इस सप्ताह आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव हो रहा है। सकारात्मक सोच में बदलाव से इस सप्ताह अपने जीवन में खुशियां लाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए दिल से प्रयास करना होगा।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के इस सप्ताह की शुरुआत जातक के लिए उत्तम रहेगा। जातक कोई भी काम और निवेश समझदारी से करेंगे। जातक को जमीन की खरीद के लिए अतिरिक्त धन का इंतजाम करने में सफल रहेंगे।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातकशारीरिक रुप से थकान महसूस करेंगे, लेकिन आखिरी तक जातक खुद को फिट कर लेंगे। रविवार का दिन जातक के लिए बेहतरीन रहेगा।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) मेष राशि के जातक यह सप्ताह लव लाइफ परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा और घर में कोई पूजा या अनुष्ठान हो सकता है। सभी सदस्यों का आपसी प्रेम बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार की पूजा और दान दें।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

 साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  वृष राशि के जातक  आपको इस सप्ताह बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिल सकती है,  विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। किसी भी उच्च पद के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह खास है। प्रेम संबंध में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। पैसों के मामले में जातक की स्थिति मजबूत रह सकती है। जातक को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह जातक धैर्य से काम लेंगे तो कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच लें। बेरोजगारी की समस्या बनी रहेगी। किसी तरह काम चलेगा।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत के मामले में तक के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा। ध्यान कर खुद चुस्त-दुरुस्त रखेंगे।
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि के जातक आपके निजी रिश्तों पर परिवार की हामी मुश्किल से मिलेगी। इस सप्ताह जातक को प्यार मिलेगा। जिसका इंतजार था वो सामने नजर आएगा। पारिवारिक संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। बोलने से पहले सोचे। रविवार का दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य की विधिवत पूजा करें।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मिथुन राशि के लिए आनेवाले सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।  काम की वजह से इस सप्ताह अवकाश पर रहेगा।  नौकरी व करियर से जुड़ा कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर निवेश करने से बचें क्योंकि नुकसान हो सकता है। पढाई के लिए समय बेहहतर है। परिवार में बच्चों की शरारतें बढ़ जायेंगी।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह  जातक का व्यवसाय इस सप्ताह विदेशों में बढ़ेगा। लेकिन कुछ जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह में बुध और गुरुवार का दिन जातक को आर्थिक लाभ देगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह जातक की सेहत खराब होगी और परिवार में भी जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियों का चपेट में जातक आएंगे तो लेकिन जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को अहसास होगी कि आपका जीवनसाथी सही मायने में सिर्फ आपके लिए ही बना है। बचपन के प्यार को शादी में बदल सकते हैं। इस सप्ताह जातक हनीमून पर बाहर जा सकते हैं।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक काली वस्तुओं का दान करें लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में यह सप्ताह तरक्की से भरा रहेगा। कर्क राशि वाले इस सप्ताह अपना आकलन करेंगे। धन संपत्ति के मामले में हालात बेहतर हो सकते हैं लेकिन सोच समझकर ही कोई भी कदम उठाएं। छोटे भाई-बहनों के साथ  मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्यार और शादी शुदा जिंदगी में मुश्किलें कम हो सकती हैं।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)   इस सप्ताह जातक के लिए शुभ संकेत हैं। जातक की आय में वृद्धि होगी। जातक को बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। पढाई में जातक को स्कॉलरशिप मिलेगा। सप्ताह के आखिर में अस्वस्थता का असर जातक के काम पर पड़ेगा।।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह के शुरू में सामान्य रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे तबियत खराब होगी। बीच में शारीरिक रुप से अस्वस्थ होंगे और आखिरी तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। जातक को हिदायत है कि इस सप्ताह सतर्क रहें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल  ( Love& Family)  इस सप्ताह जातक परिवार के दायित्वों का निर्वाह करेंगे। भाई-बहनों की शादी हो या मां की सेवा सबकुछ अच्छे से करेंगे। जातक को इस सप्ताह प्यार का अहसास होगा और इजहार भी करेंगे। आखिर में जातक की अहमियत परिवार को महसूस होगी। प्रेम में बात शादी तक पहुंच सकती है।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक सूर्य देव की आराधना करें जल अर्पित करें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह  लाभकारी होगा। आपकी आमदनी बढ़ सकती है और बिजनेस में इजाफा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का समापन हो सकता है। सेहत के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।  आपके काम की सराहना होने के साथ ही मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में पार्टनर और जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल पहले से बेहतर बनेगा।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक की तरफ से नौकरी साक्षात्कार के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। व्यवसाय में बड़े उद्योगपतियों के बीच पहचान बनेगी। पढाई कर रहें जातक को लक्ष्य मिलेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)  इस सप्ताह जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। खानपान को लेकर सजग रहेंगे और योग और ध्यान से खुद को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे। घर में किसी की सेहत खराब होने से मन उदास रहेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह व्यस्तता से भरा रहेगा। घर पर दोस्तों और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिता के समर्थन से काम बनेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले बुधवार के रोज शाम के समय सात प्रकार के अनाज का दान करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope  )साप्ताहिक भविष्यफल में  इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक हो सकता है। आर्थिक समस्याओं का हल निकलेगा और धनलाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  सेहत के मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार  के साथ आपके तालमेल पहले से अच्छे रहेंगे ।प्रेम और वैवाहिक जीवन में चली आ रही उलझनें सुलझ  जाएगी।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक धैर्य से काम लेंगे तो नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मध्य में स्थिति कर्ज लेने की हो सकती है और आखिर में सप्ताह मनमुताबिक फल देकर जाएगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह की शुरुआत में सेहत कुछ गड़बाएगा, जातक खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं। सप्ताह के मध्य में दिन उत्साहवर्द्धक और हर काम में मन लगाने वाला रहेगा। बाहर जाने से पहले अहतियात बरतें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह की शुरुआत में सेहत कुछ गड़बाएगा, जातक खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं। सप्ताह के मध्य में दिन उत्साहवर्द्धक और हर काम में मन लगाने वाला रहेगा। बाहर जाने से पहले अहतियात बरतें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीपल की जड़ में बिना उसे स्पर्श किए शुद्ध जल चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि वालों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आपकों पैसे और नौकरी से संबंधित आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और किसी जरूरी काम में अवरोध हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह की शुरुआत में जातक के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभवर्धक रहेगा। कानूनी मामलों में हल जातक के पक्ष में रहेगा।खर्च की अधिकता के बावजूद धन लाभ होगा। सप्ताह का आखिर जातक के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है।राजनीति में रुतबा बढ़ेगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक को मानसिक शांति महसूस होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ हताशा और निराशा होगी, लेकिन आखिरी तक खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक का परिवार के साथ संबंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जातक को प्रेम का अहसास सप्ताह के मध्य में होगा और आखिर तक ख्वाब की तरह लगेगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy)  इस सप्ताह जातक गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना स्पर्श किए जल चढ़ाएं।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला जुला  हो सकता है। आर्थिक समस्याओं का निपटारा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके काम का श्रेय खुद लेने का प्रयास कर सकता है। परिवार में  किसी बात पर कहा सुनी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें, किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय उत्तम है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक पर काम का दबाव बनेगा,जो जातक के व्यक्तित्व को उभारने का काम करेगा। अधिकारियों की नजर में जातक का काम तारीफ के काबिल रहेगा और आखिरी तक चाहे व्यापार हो या नौकरी पदोन्नति संभव है। पढाई में नाम होगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) जातक की सेहत इस सप्ताह थोड़ी अच्छी और थोड़ी खराब रहेगी। सप्ताह के मध्य में जातक को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सावधान रहेंगे तो लाभ मिलेगा। मां की तबियत इस सप्ताह खराब हो सकती है। बच्चों का भी ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। साथ ही अहसास होगा कि परिवार ही जीवन की पूंजी है। कुछ बातों को लेकर जातक का जीवनसाथी या भाई-बहनों से अनबन होगा,लेकिन आखिर तक गलती का अहसास हो जाएगा और माफी मांग लेगें।हैं। 
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में धनु राशि वालों के लिए धमाकेदार रहेगा। किसी खास की मदद से आपको बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। रसेहत संबंधी तकलीफ़ दूर हो सकती है। परिवार के साथ लंबी छुट्टी पर जाने का अवसर मिल सकता है।  करियर में नए मुकाम पर पहुंचने में कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति पहले से काफी ज्यादा मजबूत हो सकती है। प्यार आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव ला सकता है।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक अगर व्यवसाय के विस्तार की सोच रहे हैं तो बिल्कुल अनुकूल समय है । लॉटरी ,सट्टा करेंगे तो भविष्य उज्जवल रहेगा।नौकरी में पदोन्नति होने से जातक का सम्मान बढ़ेगा। और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत इस सप्ताह अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी समस्या से परेशान नहीं रहेंगे। परिवार में किसी तबियत खराब होने से खर्च बढ़ेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अपने संबंधों को लेकर सजग रहेंगे। साथी को लेकर किसी रोमांटिक जगह पर जाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंंध और मजबूत होंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक बुधवार के दिन शाम को सफेद चंदन का दान करें।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में  मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला जुला परिणाम  है। आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी।   बीमारियों से बचने के लिए आपको काफी हद तक बचाव करना पड़ सकता है। करियर के लिए औसत से कम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की अचानक तबियत ख़राब होने से परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में से जुड़ी कुछ अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह मकर राशि का साप्ताहिक भविष्य में इस सप्ताह अपनी विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे और शौक पूरा करेंगे। पढाई के क्षेत्र में जातक को मेहनत के बावजूद परिणाम नहीं मिलेगा। पैसे की चोरी या व्यवसाय में नुकसान होगा, लेकिन धीरे-धीरे सब कवर कर लेगें।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) आप इस सप्ताह जातक की इस सप्ताह सेहत साामान्य रहेगा। लेकिन पार्टी मस्ती मनोरंजन का असर भी जातक की सेहत पर पड़ेगा। सप्ताह के आखिरी में किसी बड़ी बीमारी के होने की आशंका बनी रहेगी। नशा और बुरी संगत से दूर रहें।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक इस सप्ताह जातक बुद्धिमता से सबको एक साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे। परिवार और बच्चों की खुशियों के लिए जातक अपने निजी संबंधों की कुर्बानी देंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक छोटी कन्याओं को मिश्री या खीर बांटे और उनका आशीर्वाद लें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weeklyसाप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में कुंभ राशिवालों के लिए यह सप्ताह शुभ  है। धन-संपत्ति के मामले में आपको मजबूती मिल सकती है  इस सप्ताह समस्याओं का अंत हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहेगी। साथ ही  करियर और बिजनेस में यह सप्ताह वर्चस्व वाला रहेगा।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)  इस सप्ताह इस सप्ताह की शुरुआत में जातक की निराशाजनक बातें जातक के काम को प्रभावित करेगी। नौकरी में सहयोगियों की वजह से जातक को परेशानी होगी और बार-बार जातक के मन में काम छोड़ने का विचार आएगा। सप्ताह के आखिरी तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) यह सप्ताह कहते हैं इस सप्ताह आर्थिक परेशानी के साथ सेहत भी प्रभावित रहेगी। जातक को इस बात का भली-भांति अहसास होगा कि स्वस्थ्य ही धन है। तभी किसी भी काम को आसानी से किया जा सकता है।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) यह सप्ताह परिवार के साथ जातक का समय अनुकूल रहेगा। अहंकार का त्याग कर जातक परिवार और साथी की भावनाओं को अहमियत देंगे। जातक को पुराने प्यार और ब्रेकअप की याद आएगी।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और घर में धूप बत्ती रोज सुबह-शाम दिखायें
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में मीन राशि वालों के लिए चुनौतियों से रहेगा आर्थिक जीवन में स्थिरता रहेगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली  हो सकते हैं। घर और वाहन का खरीदने के लिए इस सप्ताह बेहतर

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक पढाई में जातक का नाम होगा। व्यवसाय और नौकरी में इस सप्ताह जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लाभदायक रहेगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह इस राशि के जातक के घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लेकिन फिर भी जातक सेहत को लेकर सजगता बरतेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। इस सप्ताह की गई यात्रा सुखद रहेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल  ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अपने परिवार से दिल की बात कहने में सफल रहेंगे।अगर प्यार करने की सोच रहें तो समय अनुकूल है। एक बेहतरीन साथी आपका इंतजार कर रहा है। अपनी आंखें खोल कर रखें। लेकिन वाणी और संबंधों में निकटता से बचें।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह चांदी के बर्तनों को उपयोग करना लाभकारी रहेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Saptahik Rashifal 9 January Se 15 January 2022 , 9 जनवरी से 15 जनवरी 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,9 January Se 15 January 2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Tags:    

Similar News