आज का कन्या राशिफल 11 जुलाई 2021: अतीत की यादों में खो जाने का दिन है, जानिए और भी...

आज का कन्या राशिफल 11 जुलाई 2021: दैनिक राशि के आधार पर कन्या राशि के जातक विद्यार्थियो के लिए मिलाजुला प्रभाव छोड़कर जाएगा। पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में मिठास रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होंगे। सेहत का ध्यान रखें। यह दिन बाधाओं से भरा है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-10 06:45 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Kanya  Rashi 11 july 2021

11 July 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) 11 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक का दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। कुछ लोग अतीत की बातों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियो को पढ़ाई के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में मिठास रहेगा, लेकिन पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं होंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में परेशानियां बढ़ेंगी , धैर्य से काम लें।
  • सेहत ( Health) पुरानी बीमारी की वजह से परेशान रहेंगे।
  • करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक ट्रांसफर-पोस्टिंग की चपेट में आएंगे।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल साथी की नाराजगी दिन को खराब करेगा।
  • परिवार ( Family) परिवार में मस्तीभरा माहौल रहेगा, और मां की सेवा करेंगे।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) शोक की खबर मिल सकती है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News