आज का कुंभ राशिफल 11 जुलाई 2021: जातक वाहन से रहें सतर्क, जानिए Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 11 जुलाई 2021:आज जातक नौकरी में सामान्य व बिजनेस में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। साथ ही जातक को शुभ समाचार के साथ उत्तम फल की प्राप्ति होगी। ।;

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update:2021-07-10 12:18 IST

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Kumbh Rashi 11 july 2021

11 July 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) कुंभ राशिफल की  भविष्यवाणी जातक नौकरी में सामान्य व बिजनेस में भाग्य आपका साथ नहीं देगा। साथ ही जातक को शुभ समाचार के साथ उत्तम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ भी सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में नई सोच काम को पहचान देगी।
  • सेहत ( Health) आज खानपान पर ध्यान देंगे तो लाभ होगा।
  • करियर ( Career) नौकरी में सकारात्मक सोच और संपर्क से काम बनेगा।
  • प्यार ( Love) परिवार के वजह से प्यार को छोड़ देंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार के साथ शाम को आउटिंग पर जा सकते हैं।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य को रोज अर्ध्य दें।
  • पूर्वाभास (Forecast) बच्चों के लिए जरूरी सामान खरीदेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News