आज का मकर राशिफल 16 जुलाई 2021: शेयर मार्केट से जुड़े लोग रहें सतर्क, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज का मकर राशिफल 16 जुलाई 2021: जातक आज पूरी तरह से आराम के मूड में हैं। समय भी अनुकूल है। उधार देने और लेने से बचें। दोपहर बाद जातक के वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती हैं।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-15 07:57 GMT

Aaj Ka Makar Rashi 16 july 2021

16 July 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक सेहत के प्रति सतर्क रहें। जातक आज पूरी तरह से आराम के मूड में हैं। समय भी अनुकूल है। उधार देने और लेने से बचें। दोपहर बाद जातक के वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती हैं।

  • धन-संपत्ति ( Money) शेयर-म्युचुअल से जुड़े लोग सतर्क रहें और बिजनेस गति पकड़ेगा।
  • सेहत ( Health) स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, पिता का ख्याल रखें।
  • करियर ( Career) मेहनत से नौकरी पाने में सफल रहेंगे और सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में साथी से ईमानदारी की उम्मीद रखेंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार से विवाद होगा और पति-पत्नी के बीच नोंक-झोक बढ़ेंगे।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) गरीबों को भोजन करवायें।
  • पूर्वाभास (Forecast) रूका हुआ पैसा मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 4

                                                                                                        राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News