आज का मकर राशिफल 22 जुलाई 2021: जातक को सताएगी भविष्य की चिंता, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का मकर राशिफल 22 जुलाई 2021: जातक स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। इन्फेक्शन या मौसमी बीमारी की समस्या हो सकती हैं। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-21 06:34 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Makar Rashi 22  july 2021

22 July 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) आज का मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। इन्फेक्शन या मौसमी बीमारी की समस्या हो सकती हैं। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। धन आगमन सामान्य रहेगा। किसी समारोह में शामिल होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में पत्नी या पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा।

सेहत ( Health) सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।

करियर ( Career) पढ़ाई को लेकर जातक को परेशानी हो सकती है,भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को प्यार होगा।

परिवार ( Family) परिवार के साथ विवाद होगा और वाणी पर कंट्रोल रखें।

मकर राशि का उपाय ( Remedy) बदंरों को चना खिलाएं।

पूर्वाभास (Forecast) मार्केटिंग से जुड़े कामों से आज दूरी बनाकर चलेंगे तो लाभ होगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 7

                                                                                                                         राशिफल ज्ञान                                                                                                  

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News