Aaj ka Mantra: चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा से जीवनभर हो धन वर्षा तो शुक्रवार को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये सारे काम

Aaj ka Mantra: शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन होता है, इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा के लिए कई धार्मिक काम किये जाते हैं, लेकिन जाने अनजाने में हमसे कुछ गलतियां हो जाती है जो नहीं होनी चाहिए, जानते हैं शुक्रवार को भूलकर भी कुछ काम नहीं करना चाहिए...

Update: 2023-12-15 00:15 GMT

Aaj Ka Mantra: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धन, वैभव तथा संपत्ति के लिए इस दिन देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। अधिकतर घरों में लोग विशेष रूप से शुक्रवार के दिन माता वैभव लक्ष्मी तथा माता संतोषी का व्रत रखते हैं, ताकि उनका पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो। लेकिन हिंदू धर्म में कुछ खास काम इस दिन करने की मनाही है, यह कार्य करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है तथा इस व्रत-उपवास का पूरा लाभ आपको प्राप्त नहीं होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को धन और वैभव की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

शुक्रवार को नहीं करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्रवार के दिन नए कपड़े जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

शुक्रवार के जिन सफेद या फिर सिल्वर रंग के वाहन खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है, जिस घर में गंदगी होती है उस घर में लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखें। शुक्रवार के दिन विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें।

शुक्रवार के दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पैसे उधार देने या लेने से देवी लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है।

 के अनुसार शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी उधार नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है और घर में दरिद्रता का वास हो जाता है।

शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से घर में अशांति आती है। इसलिए इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

मां लक्ष्मी का दिन शुक्रवार है। अत: इस दिन ना ही उधार दें और ना ही किसी से उधार लें। 

 वैसे भी किसी को भी शुक्रवार के दिन स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती है, अत: इसका खामियाजा आपको दरिद्रता के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी से झगड़ा ना करें या किसी को भला-बुरा ना कहें, इससे भी मां लक्ष्मी कुपित होती हैं। 

शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी खरीदने से हानि का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्रवार के दिन किचन और पूजा पाठ से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन ऐसा करने से बरकत नहीं होती है

Tags:    

Similar News