आज का मीन राशिफल 11 अगस्त 2021: पदोन्नति की संभावना, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का मीन राशिफल 11 अगस्त 2021: जातक गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। बिजनेस में सही समय है। निवेश का मन बना रहे तो लाभ मिलेगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-08-10 07:22 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Meen Rashi 11 August 2021:

  • 11 August 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) मीन राशि की 11 अगस्त की गणना के अनुसार इस राशि के जातक के जीवन में परेशानियां दस्तक देने वाली है। थोड़ा संभलकर चलें। स्वास्थ्य की वजह से कल आप डॉक्टर के चक्कर लगा सकती है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। बिजनेस में सही समय है। निवेश का मन बना रहे तो लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा के लिए पदोन्नति संभव है। परिवार के साथ सही समय रहेगा।

    • धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में रुका हुआ पैसा और लॉटरी भी निकल सकती हैं।
    • सेहत ( Health) सेहत को लेकर सावधानी रखें।
    • करियर ( Career) नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी।
    • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को बिजनेस यात्रा में जीवनसाथी मिलेगा।
    • परिवार ( Family) अपने आत्म-विश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं तो कुछ पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस करेंगे।
    • मीन राशि का उपाय ( Remedy) शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।
    • पूर्वाभास (Forecast) जातक का भाग्य पक्ष में रहेगा
    • शुभ अंक (Lucky Number) 3

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



Tags:    

Similar News