Today Horoscope 9 November 2022 Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों की व्यावसायिक यात्रा रहेगी पूर्णत: सफल, जानें अन्य राशियों के बारें में भी

Today Horoscope 9 November 2022 Ka Rashifal: आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होने के कारण जातक अपने स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2022-11-09 06:02 GMT

Zodiac Signs (photo: social media )

Today Horoscope 9 November 2022 Ka Rashifal: आज 9 नवंबर 2022 का राशिफल | बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भी भविष्यफल निहित होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं ।

ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ के आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी के मुताबिक़ जानें आज किन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किस तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होने के कारण जातक अपने स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।

तो आइये जानते हैं आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी से जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए किस प्रकार से खास रहने वाला है।


1.मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव बना रहेगा।


2 .वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


3.मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

व्यावसायिक यात्रा पूर्णत: सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।


4. कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

मेहनत का फल भरपूर प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


5.सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों में न पड़ें। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद से बचें। लाभ में वृद्धि होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।


6.कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आर्थिक नीति में परिवर्तन सफल रहेगा जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।


7.तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तीर्थाटन की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। उच्चाधिकारी के कोपभाजन बन सकते हैं। सावधान रहें।


8.वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी से बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। अतिविश्वास हानि देगा।



 



9.धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

मित्र व संबंधियों के सहयोग से लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।


10.मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। अपनों से बिगाड़ न करें। प्रमाद से बचें।


11.कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता में लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरीपेशा विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। बड़ों से मार्गदर्शन लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी


12.मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

विवाद को बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों से अपेक्षा दु:ख का कारण बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।

Tags:    

Similar News