आज का तुला राशिफल 22 जुलाई 2021: जातक को दोस्त से होगा प्यार, जानिए कैसा रहेगा आज का हाल

आज का तुला राशिफल 22 जुलाई 2021:घर के बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-21 07:05 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Tula Rashi 22 july 2021

22 July 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) तुला राशिफल की 22 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिए मिलाजुला रहेगा । कभी मन खुश रहेगा, तो कभी निराशा होगी। संपत्ति के मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घरेलू जीवन आमतौर पर अच्छा रहेगा। घर के बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धन-संपत्ति ( Money) जातक प्रॉपर्टी को मेंटेन करने पर धन खर्च कर सकते हैं। संपत्ति के मामलों में भागदौड़ भी करेंगे।

सेहत ( Health) घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।

करियर ( Career) ऑफिस में जातक के काम से ज्यादा निजी रिश्तों की चर्चा होगी।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को दोस्त से प्यार होगा।

परिवार ( Family) परिवार में जातक का प्यार और शादी चर्चा में बना रहेगा।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) शनि मंदिर में दान करें।

पूर्वाभास (Forecast) मोबाइल साथी को गिफ्ट देंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 4

                                                                                                                         राशिफल ज्ञान                                                                                                  

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News