आज का तुला राशिफल 25 जुलाई 2021: जातक का टूटेगा दिल, रखें खुद को मजबूत, जानिए आज का राशिफल

आज का तुला राशिफल 25 जुलाई 2021: जातक के लिए मौज-मस्ती से भरा रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी का आनंद लेंगे।लेकिन धन के मामले में अत्यधिक खर्च जातक को परेशानी में डाल देगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-07-24 09:38 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj KaTula Rashi 25 july 2021

25 July 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) आज का दिन जातक के लिए मौज-मस्ती से भरा रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी का आनंद लेंगे।लेकिन धन के मामले में अत्यधिक खर्च जातक को परेशानी में डाल देगा। जातक को आज खुद की गलतियों का अहसास होगा और शिक्षण से जुड़े बड़े लाभ मिल सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक मामलों में राजनीति का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें।

सेहत ( Health) आज योग और ध्यान से खुद को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

करियर ( Career) रचनात्मकता के कामों में जातक का मन लगेगा, नौकरी के लिए बाहर जा सकते हैं।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को प्रेम में रुचि नहीं रहेगी।

परिवार ( Family) परिवार में उत्साह और शॉपिंग का चलन बढ़ेगा।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) 9 साल तक की कन्याओं का खीर खिलायें।

पूर्वाभास (Forecast) कोई खास जातक का दिल तोड़ सकता है।

शुभ अंक (Lucky Number) 6

                                                                                                                          राशिफल ज्ञान                                                                                                  

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Tags:    

Similar News