Aaj Ke Upay Se Bdhega Pati Patni ka Pyaar: पति-पत्नी के बीच नहीं आएगा कोई तीसरा, ज्योतिष के टोटके करें अप्लाई

Aaj Ka Upay Se Bdhega Pyaar: पति पर तरह-तरह के अंकुश बनाती हैं और भावनात्मक स्तर पर वैवाहिक रिश्तों की पाबंदियां लगाती है। जिन स्त्रियों के पति किसी पराई स्त्री के प्यार में पड़ गए हैं वह स्त्रियां ये टोटके अपनाकर अपने वैवाहिक जीवन को बचा सकती हैं।

Update: 2022-11-26 02:01 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Upay Se Bdheaga Pyaar

आज का उपाय से बढ़ेगा प्यार

 शादी के कुछ सालों बाद अगर पति पराई स्त्री के पीछे दीवाना हो जाए तो खुशियों को ग्रहण लग जाता है। ऐसे में कोई भी चीज़ सुख नही देती। सौतन से छुटकारा को भले ही बीते जमाने में पति की दूसरी पत्नी के तौर पर सामाजिक मान्यता मिली हुई हो, लेकिन आज दुनिया के किसी भी कोने में इसे अनैतिक समझा जाता है। सौतन किसी पत्नी का सुख-चैन छिनने वाली होती हैं। इसलिए कोई भी स्त्री कभी नहीं चाहेगी कि उसका पति सौतन यानि पराई स्त्री के साथ प्रेम-संबंध कायम करे। इसके लिए वह पति पर तरह-तरह के अंकुश बनाती हैं और भावनात्मक स्तर पर वैवाहिक रिश्तों की पाबंदियां लगाती है। जिन स्त्रियों के पति किसी पराई स्त्री के प्यार में पड़ गए हैं वह स्त्रियां ये टोटके अपनाकर अपने वैवाहिक जीवन को बचा सकती हैं।

पति का पाएं प्यार

 गुरुवार या शुक्रवार की रात्रि को या माहवारी के समय रात के 12 बजे पति के सिर के कुछ बाल बिना बताए काट लें। इन्हें किसी ऐसे स्थान पर रख दें जहां किसी अन्य की नज़र न पड़े। कुछ दिनों के बाद इन बालों को जलाकर अपने पैरों से कुचल दें। इस टोटके से पति की बुद्धि में सुधार आएगा। ये टोटका मासिक धर्म के दौरान करेंगीं तो ज्यादा जल्दी और बेहतर असर होगा।


तीन इलायची दिखायेगा कमाल


पति के दूसरी स्त्री के प्रति अकर्षित होने का सामान्य अर्थ में उसकी पत्नी के प्रेम में कमी का होना है। इसके लिए तीन इलायची को अपने शरीर से स्पर्श कर उसे पहने हुए परिधान में छिपा लें। साड़ी पहनने वाली स्त्री अंचल के कोने में, या सलवार-सूट वाली स्त्री दुपट्टे के एक कोर में या फिर जींस-टीर्शट जैसी आधुनिक परिधान धारण करने वाली अपने रूमाल के एक कोने में बांधकर रख लें। अगल दिन यानि शनिवार की सुबह उसी इलायची को पीसकर किसी व्यंजन के साथ पति को खिला दें। ऐसा मात्र तीन शुक्रवार को करने से पति का उसकी पत्नी के प्रति वशीकरण हो जाता है और सौतन से खुद-व-खुद मुक्ति मिल जाती है।

नारियल, कपूर और धतूरे से पा लें पति का प्यार 

  • नारियल, कपूर और धतूरे के बीजो को पीस ले। जब भी पति सामने हो, इसका तिलक लगायें। पति आपके प्रेम में पागल होने लगेगा और सौतन से दूर होने लगेगा। इसको पूरे आत्म-विश्वास के साथ नियमित करें। इससे काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
  • अगर लगता है की पति की नज़र किसी दूसरी महिला पर है, या सौतन से छुटकारा पाना चाहते है तो इसके लिए आप गुरुवार के दिन तीन सो ग्राम बेसन के लड्डू, आते के दो पेड़े, तीन केले व चने की गीली दाल लेकर, किसी गाय को खिला आए, जो अपने बछड़े को दूध पीला रही हो। साथ ही आप प्रार्थना कर सकती है की जल्द आपके पति दूसरी स्त्री को त्याग दे।
  • शुक्ल पक्ष में रविवार को 5 लौंग शरीर मे ऐसी जगह रखे जहां पसीना आता है। फिर उसे सुखकर चूर्ण बना ले। इस चूर्ण को आप दूध या चाय मे मिलाकर पति को पीला दे तो वो वश में आ जाएगा।
  •  साबुत उड़द की काली दाल के 38 दाने व चावल के 40 दाने लेकर उन्हें एक गड्डे मे दबा दे, फिर उसके ऊपर से नींबू निचोढ़ते हुए सौतन का नाम लेते हुए प्रार्थना करें की वो पति से दूर हो जाये।

नोट- इन उपायों को करने से पहले जानकार की राय जरूर लें। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Tags:    

Similar News