Karwa Chauth ka Chand Kab Niklega:कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, जानिए अगर चांद नहीं तो क्या करें

Karwa Chauth ka Chand Kab Niklega::कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, जानिए अगर चांद नहीं तो क्या करें

Update:2024-10-19 07:31 IST

Karwa Chauth ka Chand Kab Niklega

Karwa Chauth ka Chand Kab Dikhega: करवा चौथ का व्रत   सुहागिन महिलाएं निर्जला रखती हैं और रात में चंद्रोदय होने के बाद पूजा करती हैं। पूजा खत्म होने के बाद महिलाएं चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं और पति को छलनी में देखकर अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के दिन हर महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएं चांद का दीदार करती हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि महिलाएं चांद का दीदार नहीं कर पाती हैं। जिसके कारण व्रत रखने वाली महिलाएं परेशान हो जाती हैं।

करवा चौथ पर अगर किसी वजह से चांद न दिखें तो धर्मानुसार ये उपाय बताए गए हैं। जानते हैं क्या...

करवा चौथ चांद नहीं दिखने पर करें ये उपाय

करवा चौथ के दिन अगर मौसम खराब है और आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से चंद्रमा नहीं दिखाई दे रहा है, तो ऐसे में जो व्रती हैं उनको व्रत खोलने के लिए सबसे पहले चंद्रमा की दिशा में मुह करें और उनका ध्यान करें। इसके बाद आप व्रत खोल सकती हैं।

अगर करवा चौथ की रात चंद्रमा न दिखाई दे रहा हैं, तो शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का दर्शन कर पूजा करें। इसके बाद आप अपना व्रत खोल सकती हैं।

यदि आपके घर में भगवान शिव की ऐसी कोई मूर्ति या फोटो नहीं है, तो आप मंदिर में जाकर पूजा करें और फिर उसके बाद व्रत खोलें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि करवा चौथ के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं होता है, तो ऐसे में आप चावल का चंद्रमा बनाकर विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद व्रत का पारण करें।

चावल का चंद्रमा बनाने के लिए आपको सबसे पहले चंद्रमा की दिशा में पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाए और उस पर अच्छे से चावल से चंद्रमा बनाएं। उसके बाद ओम चतुर्थ चंद्राय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद चंद्रमा का आह्वान करें। उसके बाद व्रत का पारण करें।

करवा चौथ पर कब दिखेगा आपके शहर में चांद

महिलाएं करवा चौथ की कथा सुन चुकी हैं और अब उन्हें चांद निकलने का इंतजार है। आसमां का चांद निकले और वे पहले उसे और फिर छलनी में अपने चांद को देखकर व्रत खोलें।  करवा चौथ का शुभ मुहूर्त शाम 5. 44 मिनट से 8 .15 मिनट तक रहेगा। इस बार चंद्रोदय का समय 8 .15 मिनट का है, लेकिन देश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग है।

शहर  चांद समय

दिल्ली - रात 07:53

नोएडा -रात 07:52

मुंबई -रात 08:36

कोलकाता- रात 07:22

चंडीगढ़  -रात 07:48

पंजाब - रात 07:48

जम्मू - रात 07:52

लुधियाना- रात 07:52

देहरादून - रात 07:24

शिमला - रात 07:47

पटना - रात 07:29

लखनऊ - रात 07:42

कानपुर - रात 07:47

प्रयागराज - रात 07:42

इंदौर - रात 08:15

भोपाल -रात 08:07

अहमदाबाद - रात 08:27

चेन्नई -रात 08:18

बंगलूरू - रात 08:30

जयपुर - रात 08:05

रायपुर -रात 07:43

Tags:    

Similar News