Akshay Tritiya 2024 Upay: अक्षय तृतीया के दिन इन पौधों को लगाना बेहद शुभ, माँ लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा

Akshay Tritiya 2024 Upay: आज अक्षय तृतीया के पवन दिन पर अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद रहे हैं तो आप इन कुछ पौधों को अपने घरों में लगा सकते हैं।

Update: 2024-05-10 05:00 GMT

Akshay Tritiya 2024 Upay (Image Credit-Social Media)

Akshay Tritiya 2024 Upay: आज अक्षय तृतीया का पावन त्योहार है ऐसे में आपको माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा मिले इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। वहीँ अगर आप आज के दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे तो आपको आपको हम आज कुछ बेहद सरल और उत्तम नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे आपका घर हमेशा धन धान्य से भरा रहेगा। आइये जानते हैं क्या हैं ये।

अक्षय तृतीया के दिन इन पौधों को लगाना बेहद शुभ (Akshay Tritiya 2024 Upay)

आज यानि 10 मई 2024 को पूरा देश अक्षय तृतीया का पर्व माना रहा है लेकिन इस साल पहले के मुकाबले सुनारों की दुकानों पर वो रौनक देखने को नहीं मिल रही है। वहीँ इस साल अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने के मूड में नहीं हैं तो हम आपको कुछ बेहद ख़ास तरीका बताएँगे इससे आपके घर में माँ लक्ष्मी का सदैव के लिए वास हो जायेगा।

अक्षय तृतीया के दिन आप अपने घरों में कुछ विशेष पौधे लगा सकते हैं, जो आपको खुशहाल और धन धान्य से परिपूर्ण रखेंगें। आइये एक नज़र डालते हैं कौन से हैं ये पौधे।

तुलसी का पौधा

माता तुलसी को माँ लक्ष्मी का ही स्वरुप माना जाता है। ऐसे में आज के दिन तुलसी का पौधा बेहद ख़ास महत्त्व रखता है। ऐसी भी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माँ लक्ष्मी सदैव वास करतीं हैं। यही वजह है कि माँ लक्ष्मी स्वरूपा तुलसी माँ को आंगन में लाना चाहतीं हैं। 

मनी प्लांट

मनी प्लांट का काफी महत्त्व है इसे घर में धन और वैभव लाने का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से ये काफी लोकप्रिय भी है। कहते हैं जितनी तेज़ी से ये पौधा बढ़ता है साथ ही तेज़ी से व्यक्ति के जीवन में सफलता और धन भी आता है।

 बांस का पौधा

आप आज के दिन अपने घर के लिए बांस का पौधा भी खरीद सकते हैं। इस दिन इसे घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है और बांस का पौधा यूँ भी काफी शुभ होता है। लेकिन याद रखिये कि इसे ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा में ही लगाएं। घर में बांस का पौधा कभी कंगाली नहीं छाने देगा। आप इसके छोटे से पौधे को अपने घर के ड्राइंग रूम या ऑफिस की टेबल पर रख सकते हैं।

दूब का पौधा

अगर आप अपने घर में दूब का पौधा लगा लेते हैं तो आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी। वहीँ दूब के इस पौधे को दम्पति संतान की कामना पूरी करने के लिए भी लगवा सकते हैं। 

Tags:    

Similar News