Akshay Tritya Shopping Zodiac Sign:अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में राशि के अनुसार खरीदारी करें तो मिलेगा अक्षय फल,जानिए

Akshay Tritya Rashi K Anusar Kharidari, अक्षय तृतीया राशि के अनुसार खरीदारी: इस शुभ दिन किस राशि के जातकों को किन-किन समानों की खरीददारी करनी चाहिए। जानते हैं कि राशि के अनुसार क्या खरीदना सही रहेगा।

;

Update:2023-04-18 20:40 IST
Akshay Tritya Shopping Zodiac Sign:अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में राशि के अनुसार खरीदारी करें तो मिलेगा अक्षय फल,जानिए
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया
  • whatsapp icon

Akshay Tritya Rashi K Anusar Kharidari

अक्षय तृतीया राशि के अनुसार खरीदारी

इस बार अक्षय तृतीया दो दिनों की है।22 अप्रैल को शास्त्रों के अनुसार कभी ना क्षय होने वाला ये मुहूर्त बहुत ही पूण्य दायक है। अक्षय तृतीया या आखा तीज, वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया का मुहूर्त 22 अप्रैल को चलेगा। जो पूरा दिन है। इस शुभ दिन किस राशि के जातकों को किन-किन समानों की खरीददारी करनी चाहिए। जानते हैं कि राशि के अनुसार क्या खरीदना सही रहेगा।

मेष राशि वाले लोगों को इस बार अक्षय तृतीया को आप सोना या पीतल की खरीददारी करें। मेष राशि के जातकों के लिए टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।

वृष राशि वाले लोगों को चांदी या स्टील धातु की खरीददारी करनी चाहिए। राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए शुभ है।

मिथुन राशि वाले लोगों को सोना, चांदी या पीतल धातु की खरीददारी करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।

कर्क राशि वाले लोगों को चांदी या वस्त्र की खरीददारी करनी चाहिए। इस समय शेयर, सोना-चांदी और भूमि इत्यादि में निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले को सोना या तांबा की खरीददारी करनी चाहिए। गृह-सज्जा और अन्य सजावटी उपकरण जैसे कलात्मक चित्र या मूर्तियां खरीद सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को सोना, चांदी या पीतल की खरीददारी करनी चाहिए। इसके लिए यह समय श्रृंगार संबंधी वस्तुओं तथा आभूषण खरीदने के लिए उत्तम समय है।

तुला राशि वाले लोगों को चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स या फर्नीचर की खरीददारी करनी चाहिए। इस समय अन्न-वस्त्र का क्रय करें। इन वस्तुओं में निवेश भी किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि वाले जातकों को सोना या पीतल खरीदना चाहिए।

धनु राशि वाले लोगों को सोना, पीतल, फ्रिज या वाटर कूलर खरीदना चाहिए

मकर राशि सोना, पीतल, चांदी या स्टील की खरीददारी करनी चाहिए। दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।

कुंभ राशि वाले लोगों को सोना, चांदी, पीतल, स्टील या वाहन खरीदना चाहिए। कुंभ- राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए अत्यंत शुभ है। यह स्थायी संपत्ति फलित होगी।

मीन राशि वाले लोगों को सोना, पीतल, पूजन सामग्री व बर्तन खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके लिए यह समय फर्नीचर व सजावटी सामान क्रय करने के लिए उचित है।

Tags:    

Similar News