Akshaya Tritiya 2022 : अक्षय तृतीया के दिन बन सकते हैं बेहिसाब संपत्ति के मालिक, राशि के अनुसार करें खरीदारी

Akshaya Tritiya 2022 : अक्षय तृतीया को सनातन धर्म में खास दिन माना जाता है। यह दिन खरीदारी के लिए शुभ है। यह योग बेहद खास दिन बनकर अक्षय तृतीया ( Akshaya Tritiya ) का दिन आता है। इस दिन परशुराम जी का जन्मतिथि है। कहते है कि इस दिन खरीदी गई चीजों का क्षय नहीं होता है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-05-02 01:00 GMT

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Akshay Tritya 2022

अक्षय तृतीया 2022

3 मई 2022 मंगलवार को अक्षय तृतीया ( Akshay Tritya)  है। यह तिथि शास्त्रों के अनुसार कभी ना क्षय होने वाला ये मुहूर्त बहुत ही पुण्य दायक है। अक्षय तृतीया या आखा तीज, वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।अक्षय तृतीया के दिन धातु की चीजों को खरीदने का महत्व है यही वजह है कि लोग इस दिन पवित्र धातु सोने की खरीदारी करते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया मंगलवार के दिन है और इस तिथि का मां लक्ष्मी से संबंध है। इसलिए इस दिन चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ फलदायी होगा।

 अक्षय तृतीया के दिन कुछ भी खरीदना चाहते है तो जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार क्या खरीदना सही रहेगा।

  • मेष राशि वाले लोगों को इस बार अक्षय तृतीया को आप सोना या पीतल की खरीददारी करें। मेष राशि के जातकों के लिए टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।
  • वृष राशि वाले लोगों को चांदी या स्टील धातु की खरीददारी करनी चाहिए। राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए शुभ है।
  • मिथुन राशि वाले लोगों को सोना, चांदी या पीतल धातु की खरीददारी करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।
  • कर्क राशि वाले लोगों को चांदी या वस्त्र की खरीददारी करनी चाहिए। इस समय शेयर, सोना-चांदी और भूमि इत्यादि में निवेश कर सकते हैं।
  • सिंह राशि वाले को सोना या तांबा की खरीददारी करनी चाहिए। गृह-सज्जा और अन्य सजावटी उपकरण जैसे कलात्मक चित्र या मूर्तियां खरीद सकते हैं।
  • कन्या राशि वाले लोगों को सोना, चांदी या पीतल की खरीददारी करनी चाहिए। इसके लिए यह समय श्रृंगार संबंधी वस्तुओं तथा आभूषण खरीदने के लिए उत्तम समय है।
  • तुला राशि वाले लोगों को चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स या फर्नीचर की खरीददारी करनी चाहिए। इस समय अन्न-वस्त्र का क्रय करें। इन वस्तुओं में निवेश भी किया जा सकता है।
  • वृश्चिक राशि वाले जातकों को सोना या पीतल खरीदना चाहिए।
  • धनु राशि वाले लोगों को सोना, पीतल, फ्रिज या वाटर कूलर खरीदना चाहिए
  • मकर राशि सोना, पीतल, चांदी या स्टील की खरीददारी करनी चाहिए। दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।
  • कुंभ राशि वाले लोगों को सोना, चांदी, पीतल, स्टील या वाहन खरीदना चाहिए। कुंभ- राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए अत्यंत शुभ है। यह स्थायी संपत्ति फलित होगी।
  • मीन राशि वाले लोगों को सोना, पीतल, पूजन सामग्री व बर्तन खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके लिए यह समय फर्नीचर व सजावटी सामान क्रय करने के लिए उचित है।

अक्षय तृतीया के दिन धातु की चीजों को खरीदने का महत्व है यही वजह है कि लोग इस दिन पवित्र धातु सोने की खरीदारी करते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया शुक्रवार के दिन होने से चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ फलदायी होगा। अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है। आर्थिक सुख समृद्धि एवं धन की आवश्यकता आज मजदूर से लेकर मंत्री तक सब को है। यदि आप इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहें तो इस अवधि में बहुत ही साधारण विधि से कर सकते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी की आराधना का सर्वाधिक महत्व है। इस दिन इन मंत्रों में से किसी एक या सभी की एक एक माला कर सकते हैं। कमल गटटे या स्फटिक की ही माला  प्रयोग करें।

ओम् श्रीं श्रियै नमः !!

हृीं ऐश्वर्य श्रीं धन धान्याधिपत्यै ऐं पूर्णत्व लक्ष्मी सिद्धयै नमः!!

ओम् नमो ह्ीं श्रीं क्रीं श्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी मम गृहे धनं चिन्ता दूरं करोति स्वाहा !!

अक्षय तृतीया की तिथि और शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया- 3 मई

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – 05:42 से 12:18

सोना खरीदने का शुभ समय - 05:42 से 29:42

तृतीया तिथि प्रारंभ – 05:18 (3 मई 2022)

तृतीया तिथि समाप्ति – 07:32 (4 मई 2022)

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News