Astrology for Gold: सोना पहनने से पहले जान लें ये नियम, हर किसी के लिए शुभ नहीं होता सोना

Astrology for Gold: कुंडली में ग्रह दोष, भाग्य वृद्धि और रोगों से मुक्ति पाने के लिए कई रत्न और धातुओं को धारण करने को कहा गया है। इनमें सोना भी है जो सबसे महत्वपूर्ण है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-11-19 01:14 GMT

Astrology for Gold (Image: Social Media)

Astrology for Gold: ज्यादातर लोगों को ज्वेलरी पहनना पसंद होता है। खासकर महिलाओं को सोना पहनना पसंद होता है। दरअसल कुंडली में ग्रह दोष, भाग्य वृद्धि और रोगों से मुक्ति पाने के लिए कई रत्न और धातुओं को धारण करने को कहा गया है। इनमें सोना भी है जो सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन क्या आप जानते है सोना पहनना कुछ लोगों के लिए शुभ नहीं होता। नहीं जानते तो आइए जानते हैं विस्तार से:

इन लोगों को सोना पहनना होता है अशुभ

दरअसल रत्न शास्त्र के अनुसार वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को सोना भूलकर भी नहीं धारण करना चाहिए। इन लोगों को सोना पहनना अशुभ होता है।  

वहीं तुला और मकर राशि के लोगों को बहुत कम मात्रा में सोना पहनना चाहिए।

बता दें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहे और कोयला व्यापारियों को भी सोना धारण करने से बचना चाहिए क्योंकि व्यापार का संबंध शनि ग्रह से होता है और शनि देव का संबंध गुरु ग्रह से अच्छा नहीं है। इसलिए ऐसे में आपको बिजनेस में घाटा हो सकता है।

ध्यान रखें कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो तो सोना पहनने से बचें।  

शनि अगर अशुभ दशा में हो तो सोना धारण नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को सोना धारण नहीं करना चाहिए। हालांकि थोड़ा बहुत सोना पहन सकते हैं लेकिन ज्यादा सोना पहनने से समस्याएं शुरू हो सकती है।

वृद्ध महिलाएं को भी ज्यादा सोना धारण नहीं करना चाहिए। 

जिन लोगों को मोटापे की समस्या हो वैसे लोगों को भी सोना धारण नहीं करना चाहिए।

वैसे लोग जो बहुत क्रोधी, बातूनी और आतुर होते हैं उनको सोना धारण नहीं करना चाहिए। 

 इन लोगों को सोना पहनना होगा शुभ 

बता दें जिन जातकों का लग्न मेष, कर्क, सिंह और धनु है, ऐसे लोगों के लिए सोना पहनना शुभ होता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सोने की अंगूठी बाएं हाथ में पहनना अशुभ माना जाता है। इसलिए वहीं, पुखराज रत्न के साथ सोने की अंगूठी पहनने के लिए दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में शुभ माना गया है। ऐसे में सोना धारण करते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News