Atishi Ka Jyotish Bhavishya: आतिशी का शपथ ग्रहण ज्योतिष पंचांग के अनुसार कैसा रहेगा, जानिए क्या कहती है उनकी कुंडली

Atishi Ka Jyotish Bhavishya :आतिशी आज आप पार्टी की तरफ से सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण करने वाली है, जानते हैं आने वाला समय और शपथ ग्रहण उनके लिए कैसा रहेंगा।

Update:2024-09-21 13:09 IST

Atishi Ka Jyotish kya Kahta hai पिछले कुछ दिनों से आतिशी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है। आतिशी के मुख्यमंत्री पद की शपथ महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है। इनके शपथ ग्रहण से  दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय जुड़ेगा। आतिशी, 21 सितंबर को शाम 4:30 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली की राजनीति और आम आदमी पार्टी (AAP) के  भविष्य के लिए एक अहम साबित होगा। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने की खबर ने न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। आतिशी की पहचान एक सक्षम और निष्ठावान नेता के रूप में है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। उनके प्रयासों की बदौलत दिल्ली में सरकारी स्कूलों  में सुधार हुआ है, जिससे उन्हें जनता और पार्टी के भीतर  समर्थन मिला है।

आतिशी को आम आदमी पार्टी के भीतर मजबूत दावेदार और नेता है, और उनके मुख्यमंत्री बनने के साथ ही दिल्ली की राजनीति में एक नई दिशा की उम्मीद रहेगी। उनके पास शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधारों का गहरा अनुभव है, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में काम आ सकता है। आतिशी का मुख्यमंत्री बनना यह दर्शाता है कि राजनीति में बदलाव और नीतियों में पारदर्शिता लाने का महत्व बढ़ रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर आतिशी इसलिए भी खास ही है क्योंकि वे युवा  मुख्यमंत्री होंगी और उनके पास नई ऊर्जा और विचारों की भरमार हो सकता है। उनके आने से दिल्ली सरकार में नई सोच और दृष्टिकोण जुड़ने की संभावना है, जो राज्य के विकास और जनता की भलाई के लिए फायदेमंद हो सकती है। शपथ ग्रहण के बाद, जनता पार्टी को आतिशी से उम्मीद रहेगी  वे अपने पिछले अनुभवों का उपयोग करके शिक्षा और सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में और भी मजबूत काम करेंगी।  इसमें बहुत हद तक  ग्रह-नक्षत्र भी साथ देंगें।

आतिशी के शपथ का समय 

लेकिन अगर आज की जगह 2 अक्टूबर के बाद शपद ग्रहण किया जाता  तो ये आप पार्टी और आतिशी के हित में ज्यादा होता है। जानते हैं कैसा है आज का दिन और आतिशी की कुंडली

आतिशी को शपथ  के समय और 21 सिंतबर के दिन पर ज्योतिष के हिसाब से गौर किया जाये है तो आज का दिन कैसा रहेगा।

आतिशी के शपथ ग्रहण के समय

तिथि- चतुर्थी – 06:13 PM तक उसके बाद पञ्चमी

हर्षण योग - Sep 21 11:36 AM – Sep 22 08:17 AM

हर्षण योग में  किया गया काम शुभता का प्रतिकता का प्रतीक होता है।

ज्योतिष के मुताबिक, हर्षण योग बहुत शुभ माना जाता है।। इस योग में जन्म लेने वाले लोगों को भाग्यशाली कहा जाता है। इस योग से जुड़ी कुछ खास बातें, हर्षण योग में किए गए काम खुशी देते हैं। इस योग में प्रेत कर्म यानी पितरों को मनाने वाले काम नहीं करने चाहिए। इस योग में सिद्धि योग के लिए प्रभु का नाम लेना या मंत्र सिद्धि करना अच्छा माना जाता है।इस योग में किए गए कामों में सफलता मिलती है। हर्षण योग, वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, 6वें, 8वें और 12वें भाव की शक्तिशाली स्थिति के कारण प्रकट होता है। यह योग विपरीत राज योग में आता है।

हर्षण योग में जन्म लेने वाले लोग अनेक विद्याओं के ज्ञाता होते हैं।ये लोग पौराणिक शास्त्रों और विद्या के अच्छे जानकार होते हैं।यह योग व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, धन और सफलता प्राप्त करने की अनुमति देता है।

अमृत चौघड़िया 15:20 PM सें 16:50 PM

भरणी नक्षत्र - Sep 21 02:42 AM – Sep 22 12:36 AM


आतिशी मार्लेना की जन्म कुंडली

आतिशी मार्लेना राशि सिंह है

 (चंद्रमा सिंह राशि में)

जन्म नक्षत्र मघा है,

लग्न-कन्या राशि में है,

नक्षत्र हस्त है,

जन्म तिथि: सोमवार 8 जून 1981,

जन्म स्थान: दिल्ली, भारत

जन्म समय: दोपहर 2:00 बजे-आतिशी मार्लेना की जन्म कुंडली में: चंद्रमा सिंह राशि में है, सूर्य वृषभ राशि में है, मंगल वृषभ राशि में है, बुध मिथुन राशि में है, शुक्र मिथुन राशि में है, बृहस्पति कन्या राशि में है और शनि कन्या राशि में है। जबकि राहु कर्क राशि में है और केतु मकर राशि में है। अन्य बाहरी ग्रह जैसे, यूरेनस वृश्चिक राशि में है, नेपच्यून वृश्चिक राशि में है और प्लूटो कन्या राशि में है। आने वाला समय आतिशी के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। लेकिन उनकी बुद्धिमता से बहुत हद तक काम बनेंगे। वैसे तो कुंडली को देखा जाए तो जिस भी क्षेत्र में आतिशी काम करेंगी सूर्य-बुध उन्हें शीर्ष तक पहुंचायेंगे।लेकिन फिर इसके बावजजूद आतिशी के संघर्ष की शुरूआत बढ़ने वाली है। 

Tags:    

Similar News