Baglamukhi Jayanti 2021: कब है, अलौकिक सौंदर्य की देवी बगलामुखी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Baglamukhi Jayanti 2021:मां बगलामुखी को 10 महाविद्याओं में एक माना जाता है। इस साल 20 मई को बगलामुखी जयंती पड़ रही है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-19 07:06 GMT

 कांसेप्ट फोटो ( सौ. से सोशल मीडिया)

Baglamukhi Jayanti 2021: आइये जानते है बगलामुखी जयंती कब है? वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी की पूजा की जाती है। इस साल यह तिथि 20 मई को पड़ रही है को 10 महाविद्याओं में एक माना जाता है। इनकी आराधना से शत्रुओं पर विजय मिलती है और हर सकंट दूर होता है।

मां बगलामुखी अलौकिक सौंदर्य  और शक्ति का संगम है। इन्हें पीतांबरा, वगलामुखी, बगला और कुंडली  जागृत करने वाली महा विद्या के रूप में जाना जाता है।

बगलामुखी जयंती  शुभ मुहूर्त

इस दिन 11.50 मिनट से 12.45 मिनट तक मां बगलामुखी के पूजा का विधान है।

उत्तम समय

इसके अलावा सुबह -04.11 से 04.49 तक का समय उत्तम है। साथ ही सूर्य वृष राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। इस दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ पीले कपड़े पहनकर पूर्व दिशा में मां बगलामुखी की पूजा करने का विधान है।

Tags:    

Similar News