पूजा के साथ कपूर का और भी है उपयोग जो देता धन-धान्य,करता है दूर हर दोष

Update: 2019-01-11 02:38 GMT

जयपुर: धन, बुद्धि और भाग्य में वृद्धि के लिए शुभ और प्रभावशाली है कपूर। आमतौर पर कपूर का उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार इसे पवित्र माना जाता है। हवन सामग्री में कपूर का विशेष महत्व है।इसके इस्तेमाल के बिना ऐसा धार्मिक कार्य अधूरा ही माना जाता है। धर्म के अलावा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कपूर फायदेमंद है। विज्ञान ने माना है कि पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारत्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।कपूर का इस्तेमाल कर बुद्धि एवं धन दोनों पा सकते हैं। इसके लिए एक खास प्रकार का उपाय शास्त्रों में है जिसे विशेषत: बुधवार के दिन किया जाता है। यह उपाय कुंडली में मौजूद बुध दोष को भी शांत करता है।

आप रोजाना भी यह कार्य करें, तो आपके घर में धन और खुशियां दोनों बनी रहेंगी। रोजाना संध्या के समय घर के हर रूम में कपूर जलाने से रोग-शोक नष्ट होते हैं।घर में बुरी ऊर्जा का वास होने से दुख-क्लेश बढ़ता है, इसके छुटकारा पाने के लिए कपूर का प्रयोग करें। इसके लिए थोड़े से गंगा जल में कपूर मिकलाकर मेन गेट पर छिड़क दें, ऐसा करने से किसी भी तरह की बुरी बला और नकारात्मक प्रभाव घर में प्रवेश नहीं करता।

इसके लिए बुधवार के दिन सुबह नहाने के बाद हरे रंग के वस्त्र धारण करें। हरे रंग के वस्त्र या अन्य वस्तुओं का दान करें। इन वस्तुओं में घी, कांसा, कर्पूर व मिश्री का दान शामिल करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।

जानिए कब है लोहड़ी व उससे जुड़ी मान्यताएं, क्यों जलाते हैं अलाव, करते हैं भांगड़ा

अगर अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं, तो कपूर का एक शास्त्रीय प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 12 साबूदाने लेकर कर्पूर की मदद से इन्हें जला दें। यह उपाय किसी भी दिन किया जा सकता है, किंतु अगर बृहस्पतिवार को किया जाए तो अधिक शुभ माना जाता है।

शनि देव के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं या जीवन में अधिक सुख प्राप्त करने के लिए उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो कपूर के उपयोग से होने वाला एक शास्त्रीय उपाय आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए शनि यंत्र धारण करें किंतु कोई साधारण शनि यंत्र नहीं, वरन् कर्पूर की कालिख से लिपित यंत्र धारण करें।

कपूर से देवी लक्ष्मी जी कृपा भी मिलती हैं। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लोग “श्री यंत्र” घर में लाते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास प्रकार का श्री यंत्र चुना जाता है, जिसमें उनका प्रतीक भी बना हो। इस यंत्र को घर में लाने से पहले कपूर के इस्तेमाल से एक छोटा-सा उपाय करें। इससे आपको अधिक फल हासिल होगा। उपाय के अनुसार रविपुष्य, गुरुपुष्य नक्षत्र या अन्य शुभ मुहूर्त में रजत, ताम्र, स्वर्ण या भोजपत्र पर इस यंत्र को कपूर का दीपक दिखाकर घर में स्थापित करें। इस यंत्र की पूजा-अर्चना से दुख, दरिद्रता दूर होकर घर में चिरस्थाई लक्ष्मी का वास होता है।

घर में धन तो आता है लेकिन अनचाहे खर्चे से जल्द से जल्द चला जाता है। तो कपूर का एक उपाय करें। इसके लिए सूर्यास्त के समय कर्पूर का दीप जलाएं, उसे सारे घर में घुमाएं। अंत में तुलसी पर आरती करके घर के मंदिर में स्थापित कर दें। इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Tags:    

Similar News