Bhavishya ke Shakun- Apshakun: पहचानें ये शकुन-अपशकुन, बताएंगे आपका भूत, भविष्य और वर्तमान, आज से ही दें ध्यान

Bhavishya ke Shakun- Apshakun: आप भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी दोनों तरह की घटनाओं के बारे में आसानी से जान सकते हैं। कई संकेत ऐसे होते हैं जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ भी इशारा करते हैं। अगर आप इन संकेतों को पहले ही समझ जाएंगे तो किसी बड़ी दुर्घटना को पहले से टाल सकते हैं।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2022-02-02 03:15 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Bhavishya ke Shakun- Apshakun

भविष्य के शकुन-अपशकुन:   हिंदू धर्म और शास्त्रों में कई ऐसे शुभ और अशुभ ( Auspiciousness and Inauspiciousness)  संकेतों के बारे में बताया गया है जिनसे आप भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं ( events) के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे आस-पास कई बार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनके होने का आभास हमें बहुत पहले ही हो जाता है। लेकिन कई बार लोग इन घटनाओं के होने से पहले के संकेतों पर ध्यान नहीं देते हैं। 

शुभ संकेत कैसे होते हैं?

जब आपका अच्छा समय आने वाला होता है, तो आपके घर आंगन में गौरैया की चह-चहाहट सुनाई देने लगेगी। यदि आपके घर में गौरेया आए, तो उसे घर में जो भी खाना है, उसे डालें।  यदि आपके घर के सामने अचानक गाय आकर रुक जाए, तो समझ लीजिये आपका अच्छा समय आने वाला है

सुबह आंखें खुलते ही अगर आपको शंख, मंदिर की घंटियों की आवाज अथवा मंत्रोच्चार सुनाई देते हैं तो यह शुभ होता है। सुबह के समय यदि सफेद गाय आपके घर के द्वार पर आकर जोर-जोर से रंभाती है, तो माना जाता है कि आपके जीवन में निश्चित ही सुखों की वृद्धि होने वाली है।

आने वाले समय का अशुभ संकेत

इन बातों से आप भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी दोनों तरह की घटनाओं के बारे में आसानी से जान सकते हैं। कई संकेत ऐसे होते हैं जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ भी इशारा करते हैं। अगर आप इन संकेतों को पहले ही समझ जाएंगे तो किसी बड़ी दुर्घटना को पहले से टाल सकते हैं। आज हम कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आप भविष्य में आने वाली परेशानियों के बारे में जान सकते है हिन्दू धर्म में शास्त्रों का विशेष महत्व हैं क्योंकि शास्त्रों में बताई गई बातें हमारे जीवन में कई बदलाव डालती हैं। यहां तक की शास्त्रों में कई ऐसे संकेत भी हैं जो विपत्ति की ओर इशारा करते हैं, ताकि इन्हें संभला जा सकें। ये संकेत आने वाले समय के शुभ-अशुभ प्रभाव देते हैं। इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को दिखाते हैं।

काले चूहों का ज्यादा संख्या में आना अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये निकट भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है।

कुत्ते का रोना कोई कुत्ता घर के मेन गेट के सामने मुंह करके रोए तो घर में कोई समस्या या ये किसी की मृत्यु का संकेत देता है।

खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना अगर आप जमीन की खुदाई कर रहे हैं और इस दौरान कोई मृत जीव या सांप का दिखना आने वाले बुरे समय को दर्शाता है।

पक्षी का घायल होना यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो यह निकट भविष्य में होने वाली दुर्घटना का संकेत होता है।

उल्लू का आवाज करना अगर आपके घर की छत पर उल्लू आकर बैठे और आवाज करें तो घर में अचानक विपत्ति आने के योग बनते हैं।

बिल्लियों का लड़ना घर में बिल्लियों के लड़ने को भी अशुभ माना गया है। ये परिवार में होने वाले झगडे की ओर इशारा करता है।

घर में दीमक या मधुमक्खी छत्ता होना घर में दीमक की बामी या मधुमक्खी छत्ता होना घर के मुखिया के स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी की ओर इशारा करता है।

घर में कुतिया का प्रसव घर में यदि कुतिया प्रसव करती है तो यह गृहस्वामी के लिए अच्छा संकेत नहीं है, इसके कारण शत्रु की वृद्धि होती है तथा अपने ही परिवार में मतभेद होने लगते है।

गाय का स्वयं दूध पीना यदि पालतू गाय अपना दूध पीती हो या अत्यधिक सिर हिलाती हो, तो घर के गृहस्वामी के ऊपर कर्ज बढ़ता है और भाग्य खराब होने लगता है।

देवता की मूर्ति टूटना घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है। निवारण के लिए रामरक्षास्तोत्र अथवा दुर्गा माँ की आराधना करें।


आने वाले समय का शुभ संकेत

  • अगर किसी के ऊपर रूई का टुकड़ा किसी व्यक्ति के कपड़ों पर चिपका मिले तो यह शुभ संकेत होते है। इसे किसी शुभ समाचार मिलने का संकेत माना जाता है। कोई प्रिय व्यक्ति भी आ सकता है। कहा जाता है कि रूई का यह टुकड़ा व्यक्ति को किसी एक अक्षर के रूप में नजर आता है। यह अक्षर उस व्यक्ति के नाम का प्रथम अक्षर होता है जहां से उस व्यक्ति के लिए शुभ संदेश या पत्र आ रहा है।
  • चाबियों का गुच्छा गृहिणी की संपूर्णता का प्रतीक है। यदि गृहिणी के पास चाबियों का कोई ऐसा गुच्छा है जिसे बार-बार साफ करने के बाद भी जंग लग जाए तो यह अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि घर का कोई रिश्तेदार आपको कुछ धन देना चाहता है। चाबियों को बच्चे के तकिए के नीचे रखना भी अच्छा होता है।
  • कभी-कभी कपड़े का बटन गलत लग जाए तो अपशकुन होता है। इसके अनुसार सीधे काम भी उल्टे पड़ जाएंगे। इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए कपड़े को उतारकर सही बटन लगाने के बाद पहनें। यदि रास्ते चलते आपको कोई बटन पड़ा मिल जाए तो यह आपको किसी नए मित्र से मिलवाएगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Tags:    

Similar News