Budh Pradosh Vrat 2021: जुलाई में कब है बुध प्रदोष व्रत, जानिए किस मुहूर्त में पूजा से मिलेगी सफलता

Budh Pradosh Vrat 2021: इस साल 7 जुलाई 2021 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत रोहिणी नक्षत्र 06:19 PM तक रहने के बाद मृगशिरा नक्षत्र आएगा।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update:2021-05-31 11:03 IST

सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)  

बुध प्रदोष व्रत (7 जुलाई 2021) कब है?

इस साल 2021 में 7 जुलाई को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में बुध प्रदोष पड़ रहा है। प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा कर व्रत धारण किया जाता है। शिव की भक्ति और कृपा के लिए हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत कर भोले बाबा की कृपा प्राप्त की जाती है। हर माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष में 2 प्रदोष पड़ते हैं।

इस साल 7 जुलाई 2021 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत जिस दिन होता है उसके अनुसार उनका नाम होता है। 7 जुलाई को पड़ने वाला प्रदोष व्रत के दिन बुधवार है, इसलिए इसे बुध प्रदोष कहेंगे।

धर्मशास्त्रों के अनुसार इस व्रत की महिमा बहुत है। माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित इस व्रत को लोग लंबी आयु, संतान और समृद्धि के लिए करते हैं। इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष 7 जुलाई को है तो जानते हैं आने वाले इस व्रत शुभ मुहूर्त...

बुध प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

अच्छे योग और मुहूर्त में शिव की पूजा की जाए तो फल शुभ मिलता है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06:19 PM तक रहने के बाद मॄगशिरा नक्षत्र आएगा।

  • प्रदोष की पूरी तिथि : 7 जुलाई के दिन सुबह 03.30. am से 8 जुलाई सुबह- 5.45 am तक
  • ब्रह्म मुहूर्त : 03.51 AM, July 08 से 04.32 AM, July 08
  • अमृत काल : 02.43 PM से 04.31 PM
  • अभिजीत मुहूर्त : नहीं है।
  • प्रदोष काल शाम : 06.39 PM से 07.03 PM से 06.52 PM से 07.54 PM तक
  • निशिता काल : 11.42 PM से 12.24 AM, July 08
  • प्रदोष की पूजा : में 11.18 pm से 12.45 am के बीच तक।

बुध प्रदोष के दिन गणेश जी की पूजा भी शिव के साथ करते हैं। जो हर कष्ट का निवारण करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

  • पारणा का समय: 5.10 am से 8.21 am तक

सवार्थ सिद्धियोग

इस योग में किया गये काम में सफलता मिलती है। व्यवसाय, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए मन में इच्छा रखकर इस योग में शिव पंचाक्षर मंत्र से शिव से कामना करने पर हर इच्छा पूरी होती है।

Tags:    

Similar News