Budhwar Ke Upay: गणेश जी को मोदक ही नहीं ये पांच फल भी हैं प्रिय, चढ़ाने पर पूरी होगी सभी मनोकामना

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन भगवान गणपति की पूजा की जाती है। बुधवार के दिन मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है। भगवान गणपति को मोदक और कुछ फल का भी भोग गणेश जी को जरूर लगाएं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-30 00:53 GMT
Ganpati Bappa Moreya (Image: Social Media)

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन भगवान गणपति की पूजा की जाती है। बुधवार के दिन मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है। भगवान गणपति (Ganpati Bapको मोदक अति प्रिय है। ज्यादातर लोग गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मोदक या लड्डू का भोग लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गणपति बप्पा को सिर्फ मोदक ही नहीं बल्कि कुछ फल भी बहुत प्रिय है। तो आइए जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कौन से फल का भोग लगाएं, जिससे भक्त की सारी मनोकामना गणेश जी पूरा कर दें:

गणेश जी को इन फलों का लगाएं भोग

दरअसल गणेश जी को सबसे ज्यादा लड्डुओं का भोग लगता है लेकिन ज्योतिषविदों के अनुसार ऐसे पांच फल भी है जो गणेश जी को बहुत प्रिय है। इनमें केला, अमरूद, सीताफल, जामुन और बेल शामिल हैं।

Ganpati Bappa Moreya

ऐसी मान्यता है कि गणेश जी की पूजा में इन फलों का भोग लगाकर प्रसाद बांटने पर हर रोग, शोक और दोष दूर होकर घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही अगरजन्म कुंडली में बुध ग्रह का प्रतिकूल प्रभाव है तो वह भी नष्ट हो जाता है। गणेश जी भक्तों पर अपनी कृपा भी बनाते हैं।

इन चीज़ों का भी लगाए भोग

पांच फलों के अलावा आप गजानन को अन्य उपायों से भी प्रसन्न कर सकते हैं। जिनमें सबसे आसान उपाय हैं, उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाना है, जो उन्हें सबसे प्रिय है। दरअसल गणेश जी की पूजा में इसे अनिवार्य माना गया है। फिर चाहे लड्डू सादा, बूंदी या मोतीचूर के हो सकते हैं। इसके अलावा गणपति बप्पा को बेसन, नारियल, तिल और सूजी के लड्डू भी चढ़ाये जा सकते हैं। साथ ही दूर्वा भी गणेश जी को अति प्रिय है। बता दें ऊं गं गणपतये नमः: या अन्य पौराणिक मंत्रों के हर उच्चारण के साथ एक- एक दूर्वा चढ़ाने पर गणेशजी श्रद्धालु के ज्ञान और संपदा को बढ़ाते है। वहीं, सिंदूर, गेंदे का फूल, सुपारी, साबुत हल्दी, मौली और जनेऊ भी गणेशजी को अर्पित की जाती है।

Tags:    

Similar News