जिद्दी, गुस्सैल या प्यार में मासूम, जानें कैसे होते हैं मई में जन्मे लोग

इस महीने पैदा होने वाले लोग बहुत जिद्दी और कठोर दिल के होते हैं। ये लोग हमेशा जोश से भरपूर होते हैं और अपने दिल की सुनते हैं। इनके विचार सटीक होते हैं।

Update: 2020-05-01 01:30 GMT

जयपुर: इस महीने पैदा होने वाले लोग बहुत जिद्दी और कठोर दिल के होते हैं। ये लोग हमेशा जोश से भरपूर होते हैं और अपने दिल की सुनते हैं। इनके विचार सटीक होते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है। लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद है।

ये लोग बहुत खूबसूरत होते हैं और इनका दिमाग काफी तेज होता है। ऑपोजिट सेक्स वालों के साथ घुलने मिलने में इन्हें बहुत समय लगता है। इन्हें सपने देखना पसंद होता है। इन्हें ज्यादातर कान और गर्दन में तकलीफ रहती है। इनमें कल्पना शक्ति बहुत अधिक होती है। साहित्य और कला में इनकी गहरी रुचि होती है। घर में रहना नापसंद होता है।

थोड़े लापरवाह, थोड़े सनकी

मई में जन्मे लोग बहुत खूबसूरत और लोकप्रिय होंगे। ये थोड़े से लापरवाह और सनकी भी होते है। एक बार अगर कुछ ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं। ये अव्वल दर्जे के घमंडी होते हैं लेकिन इनमें त्याग करने की प्रवृत्ति भी प्रबल होती है। स्वभाव से राजसी होते हैं।

दूसरों पर शासन की प्रवृति

दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि इन्हें हर चीज शाही अंदाज में चाहिए, लेकिन इसकी उम्मीद ये हमेशा दूसरों से रखते हैं। जैसे- अगर इन्हें घर साफ-सुथरा चाहिए तो ये घर के अन्य सदस्यों से अपेक्षा करते हैं कि वे ये काम करें। इनकी एक खासियत यह होती है कि भीड़ में इन्हें पहचानना आसान होता है, क्योंकि इनका आकर्षक व्यक्तित्व सबका ध्यान खींच लेता है।

 

ड्रेसिंग सेंस काबिल-ए-तारीफ

घर में चाहे ये जितने अस्त-व्यस्त हों बाहर इनकी छवि सुव्यवस्थित मानी जाती है। इसका एक कारण ये है कि इनका ड्रेसिंग सेंस गजब का होता है। हमेशा खूबसूरत दिखना इन्हें लुभाता है। अपोजिट सेक्स के लिए हमेशा रहस्य का विषय होते हैं।

लव-मैरिज को लेकर गंभीर होते है

ये रोमांस के मामले में सिद्धांतवादी होते हैं। छिछोरी हरकतें इन्हें नहीं भाती। कई मामलों में इस महीने जन्में लोग परंपरावादी होते हैं। इस महीने में जन्मीं लड़कियां अक्सर डॉमिनेटिंग पाई जाती है। जुबान की पक्की होती हैं। दोस्ती निभाने में इनका कोई जवाब नहीं। प्यार हो चाहे शादी, सेक्स इनके लिए गंभीर ‍विषय होता है, रस का नहीं। शादी से पूर्व सीमाएं लांघना इन्हें पसंद नहीं होगा।

करियर

इस महीने जन्में लोग जर्नलिस्ट, लेखक, कंप्यूटर इंजीनियर, पायलट, डॉक्टर या सफल प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। राजनीति में सफलता मुश्किल से मिलती है, लेकिन अगर मिल गई तो मरने के बाद तक यश दिलाती है। लड़कियां फैशन डिजाइनर भी हो सकती हैं।

लड़कियां सेंसटिव होती है

इस महीने जन्मी महिलाएं ईगो से भी ग्रस्त होती है। ओवर सेंसेटिव और पल-पल में रूठने वाली होती है। इनके भीतर प्यार का असीम भंडार होता है। जिसे इनके करीबी लोग ही जान पाते हैं। बाहर वालों के लिए ये कठोर प्रतीत होते है। किसी के प्रति एक बार इनका विश्वास टूट जाए तो फिर दोबारा नहीं जुड़ सकता।

 

दूसरों पर मेहरबान

इस महीने में जन्में लोग अक्सर दूसरों के लिए इतना कुछ कर जाते हैं कि सामने वाला इनकी कद्र नहीं करता और इनकी इस नादानी का लोग फायदा उठा कर चल देते है। इनके दुश्मनों की संख्या भी अधिक होती है। क्योंकि ये लोग दिल के साफ होते हैं। बिना ये सोचे कि सामने वाले को उनकी बा‍त का बुरा लग सकता है, अपनी बात कह जाते है।

लकी नंबर : 2 3 7 8

लकी कलर : व्हाइट, मरिन ब्लू, मेहंदिया

लकी डे : संडे, मंडे, सेटरडे

लकी स्टोन : ब्लू टोपा

सुझाव : प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं, शिव आराधना करें।

Tags:    

Similar News