Chaitra Navratri 2025 First Day: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का आगमन कब किस वाहन से हो रहा है, जानिए सब कुछ विस्तार से

Chaitra Navratri 2025 First Day: 30 मार्च से शुरू नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का आगमन कब किस वाहन के साथ हो रहा है, जानते हैं ;चैत्र नवरात्रि से जुड़ी खास बाते;

Update:2025-03-26 18:12 IST

Chaitra Navratri 2025 First day

Chaitra Navratri 2025 First Day: साल में चार नवरात्रि आती हैं जिनमें से एक शारदीय, चैत्र और दो गुप्त नवरात्रि हैं। चैत्र माह में पड़ने वाली चैत्र नवरात्र है इसका विशेष महत्व है। जानते हैं कि इस साल 2025 में चैत्र नवरात्रि  के पहले दिन कब होगी कलश स्थापना , मां दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा और मां दुर्गा का आगमन कब और किस दिन किस सवारी पर हो रहा है।

चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की सवारी क्या है

इस बार चैत्र नवरात्रि में माता रानी हाथी पर सवार होकर आने वाली है, इसे शुभ माना जाता है। देवी की सवारी का विशेष महत्व होता है, और हाथी पर आना शुभ संकेत माना जाता है। दरअसल नवरात्रि की शुरुआत जब रविवार के दिन होती है तो मां का वाहन हाथी होता है। नवरात्रि 2025 में माता दुर्गा की सवारी हाथी पर होगी हाथी एक शक्तिशाली और विशाल जानवर है, जो माता दुर्गा की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है। इस बार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होंगे। इस बार प्रतिपदा तिथि 30 मार्च को है, इसलिए उदया तिथि के कारण नवरात्रि 30 मार्च से 7 अप्रैल को राम नवमी तक है।

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना के लिए मुहूर्त

इस बार नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

30 मार्च 2025 ( रविवार)

शुभ समय: प्रातः 06.13 बजे से 10:22 बजे तक

कलश स्थापना और पूजा इस मुहूर्त में करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:55 PM

अमृत काल - 02:27 PM – 03:52 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:47 AM – 05:35 AM

सर्वार्थसिद्धि योग - Mar 30 04:35 PM - Mar 31 06:23 AM

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन

चैत्र नवरात्र का पहला दिन - 30 मार्च, 2025 - मां शैलपुत्री पूजा

चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन - 31 मार्च, 202 - मां ब्रह्मचारिणी पूजा

चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन - 1 अप्रैल, 2025 - मां चंद्रघंटा की पूजा

चैत्र नवरात्र का चौथा दिन - 2 अप्रैल, 2025 - मां कुष्माण्डा पूजा

चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन - 3 अप्रैल, 2025 - मां स्कन्दमाता पूजा

चैत्र नवरात्र का छठा दिन - 4 अप्रैल, 2025 - मां कात्यायनी पूजा

चैत्र नवरात्र का सातवां दिन - 5 अप्रैल, 2025 - मां कालरात्रि पूजा

चैत्र नवरात्र का आठवां दिन - 6 अप्रैल, 2025 - मां महागौरी पूजा मां सिद्धिदात्री पूजा और रामनवमी

चैत्र नवरात्र का नौवां दिन - 7 अप्रैल, 2025 - मां दुर्गा विसर्जन

नवरात्रि का पहला दिन: मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन घटस्थापना की जाती है, जिसका शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 6:13 से 10:22 और अभिजित मुहूर्त 11:59 से 12:49 तक रहेगा।

मां शैलपुत्री का स्वरूप और पूजन विधि

मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, जिनका वाहन वृषभ (बैल) है। दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल लिए ये देवी शांत और सौम्य स्वरूप में विराजमान हैं।

पहले दिन स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र चौकी पर स्थापित करें।शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करें और विधिपूर्वक पूजन करें।मां को कुमकुम, सफेद, लाल या पीले फूल चढ़ाएं और दीप जलाएं।शैलपुत्री की आरती करें और दुर्गा चालीसा, सप्तशती का पाठ करें।मां को सफेद रंग प्रिय है, इसलिए सफेद मिठाई, फल और पुष्प अर्पित करें।

पूजा मंत्र- "या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।"मां शैलपुत्री की पूजा से जीवन में सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Tags:    

Similar News