Chandra Grahan 2021: इन राशियों पर होगा चंद्रग्रहण का प्रभाव, जानें किसे होगा लाभ, किसे हानि

Chandra Grahan 2021: इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर आन वाले 15 दिनों तक अवश्य दिखेगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-26 08:25 GMT
चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Chandra Grahan 2021: 26 मई यानी बुधवार को वैशाख की पूर्णिमा है। आज के दिन सबसे खास बात यह है कि दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से चंद्रग्रहण लगेगा, जो शाम 7 बजकर 19 मिनत समाप्त होगा। यह खग्रास चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) भारत के पूर्वी इलाकों में देखा जा सकता है, लेकिन इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर आन वाले 15 दिनों तक अवश्य दिखेगा। यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा, इसलिए इसका प्रभाव वृश्चिक राशि पर ही होगा। आईए जानते हैं कि इस ग्रहण सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

मेष: इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण बहुत शुभ फल प्रदान करेगा। इस ग्रहण पर मेष राशि के लोगों के लिए धनी बनने के योग बन रहा है। इस राशि के जातक आर्थिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। ग्रहण खत्म होने के बाद मेष राशि वालों को सुंदर कांड जरूर पढ़ना चाहिए। हरा चारा दान में। पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें यह शुभ माना जाता है।
वृष: इस राशि के जातक ग्रहण की वजह से व्यर्थ की चिंता परेशान हो सकते हैं। लोग मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। तनाव बिल्कुल ना लें। खीर का दान करें जिससे संकट दूर होगा। ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" मंत्र का जाप करें इससे लाभ मिलेगा।
मिथुन: इस राशि के जातक में मन में भय और चिंता व्याप्त रहेगी। व्यर्थ की चिंता ना करें और विवाद से बचकर रहें। गुड़ का दान करना चाहिए। ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करने से सभी संकट दूरे होंगे।
कर्क: इस राशि के जातकों मानहानि हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। हनुमान बाहु का पाठ करें, सभी संकट दूर होंगे। चना की दाल दान करें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।
सिंह: इस राशि के लोगों के लिए कार्य सिद्धि का योग है। यह लोग जो भी कार्य करेंगे उन्हें कामयाबी मिलेगी। धन प्राप्त होगा। निवेश करना बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दान में काली दाल दें। ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करने से फायदा होगा।


 कन्या: इस राशि के जातकों की आर्थिक हालत बहुत मजबूत रहेगी। बकाया धन प्राप्त होगा। ऐसा योग बन रहा है जिससे करोड़पति बन सकते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद काली दाल का दान जरूर करना चाहिए। इससे फायदा होगा। ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का पाठ करना चाहिए।

तुला: इस राशि के लोगों को ग्रहण की वजह धन की हानि हो सकती है। इसलिए जातकों सोच-समझकर ही कोई फैसला लेना चाहिए और धन खर्च करना चाहिए। इस समय निवेश ना करें तो अच्छा रहेगा। दान में चने की दाल दान करें। ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र जपने से फायदा मिलेगा।
वृश्चिक: इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शरीर को कष्ट हो सकता है। दान में गुड़ दें। हुनमान जी का पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। ऊं हं हनुमंते नम: मंत्र का पाठ करें। इसके साथ ही जातकों को ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करें जिससे सभी दुख दूर होंगे।
धनु: इस राशि वालों को आर्थिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। खीर बनाकर दान करना चाहिए जिससे संकट दूर होंगे। ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का पाठ करें।
मकर: इस राशि के जातकों को धन मिलेगा। इसके अलावा अमीर बनने के योग बन रहे हैं। कामयाही हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगा। हरा चारा का दान करना चाहिए। ऊं शं शनैश्यराय नम: मंत्र का पाठक करें जिससे शुभ फल प्राप्त होगा।
कुंभ: इस राशि के लोग चोटिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। दोस्तों के विवाद होने की संभावना है। को्रध पर काबू रखें। सात तरह के अनाज दान में दें। ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र जपना चाहिए जिससे सभी कष्ट दूर होंगे।
मीन: इस राशि के जातक चिंता के कराण परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ का तनाव ना लें। दान नें गेहूं दें। ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र जाप करना चाहिए जिससे शुभ लाभ प्राप्त होगा।


Tags:    

Similar News