Chandra Grahan 2022: 200 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बन रहा अशुभ योग, इन राशियों के जीवन में मचेंगी उथल-पुथल

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। कार्तिक पूर्णिमा पर यह चंद्र ग्रहण लगेगा।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-08 00:17 GMT
Chandra Grahan 2022 (Image: Social Media)

Chandra Grahan 2022:साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है।इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है।कार्तिक पूर्णिमा पर यह चंद्र ग्रहण लगेगा।वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस चंद्र ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। 200 साल बाद चंद्र ग्रहण पर अशुभ योग बन रहा है। कुछ राशि वालों को संभालकर रहना होगा। आइए जानते हैं विस्तार से: 

200 साल बाद क्यों है अशुभ योग

दरअसल चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन हुई है। साथ ही इसके अलावा, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है। इसलिए चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना जा रहा है।

 इन राशियों के जीवन में मचेंगी उथल-पुथल

08 नवंबर को चंद्र ग्रहण का असर कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं है। 4 राशियों पर सबसे ज्यादा चंद्र ग्रहण का असर होगा। ये 4 राशियां हैं: मेष, वृषभ, मकर और कन्या। इन राशि वालों को सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार आदि में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण थोड़ी परेशानी में डाल सकता है। इस राशिवालों के जीवन में चंद्र ग्रहण की नकारात्मकता अधिक पड़ेगी। ऐसे में इन जातकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि वालें किसी भी काम को थोड़ा सोच-समझकर ही करें, तो बेहतर होगा।

वृषभ

चंद्र ग्रहण का असर वृषभ राशि पर भी पड़ेगा। बता दें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण थोड़ी परेशानी बढ़ा सकता है। दरअसल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी मिला जुला असर पड़ेगा।

कन्या 

चंद्र ग्रहण के दौरान कन्या राशि के जातकों की परेशानी बढ़ने वाली है। इन राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण कई समस्याएं बढ़ा सकता है। इस राशि के जातकों को ऑफिस में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कन्या राशि वाले लोग किसी भी काम को थोड़ा सोच समझकर करें, तो बेहतर होगा। इसके साथ ही ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा भी हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें अपनी वाणी में थोड़ा सा संयम रखें, तो बेहतर होगा।

मकर

दरअसल मकर राशि के लिए चंद्र ग्रहण कई परेशानियां लेकर आ सकता है। इन राशिवालों को छोटे से काम के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन आपके मेहनत के कारण समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि ऑफिस में थोड़ी सी अनबन हो सकती है। इसलिए मकर राशि को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने काम से मतलब रखें किसी दूसरे के काम के बीच घुसने से बचना चाहिए। 


Tags:    

Similar News