Chandra Grahan Remedies:नहीं मंडरायेगा चंद्र ग्रहण का काला साया,इस दिन करें राशि के अनुसार दान और इन मंत्रों का जाप

Chandra Grahan Remedies : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सितंबर में कनागत के समय लग रहा है। इस दौरान पितृ लोक से पुर्वज धरती पर आते है, जानते है इस बार के ग्रहण के समय पड़ने वाले बुरे प्रभाव से कैसे बचे...

Update: 2024-09-05 08:00 GMT

Chandra Grahan Remedies: चंद्र ग्रहण को ज्योतिष में  अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान अगर लापरवाही की जाये तो उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण श्राद्ध पक्ष में पड़ रहा है।18 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा  है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, वैज्ञानिक दृष्टि से भी ग्रहण खगोलीय घटना के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है।अभी 2024 का आखिरी ग्रहण मको लगेगा। यह ग्रहण चंद्र ग्रहण था। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व है।

बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा।  साल का दूसरा चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इसे आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह के समय हो रहा है। इसलिए ये भारत में नहीं नजर आएगा। जब चंद्र ग्रहण आरंभ होगा उस समय पूरे भारत में चंद्रास्त की स्थिति हो चुकी होगी। इसलिए यह भारत में नहीं होगा।

अगर चंंद्रग्रहण नहीं भी दिखे तो भी उसका प्रभाव पड़ता है। जानते है इस प्रभाव से निपटने के लिए इस दिन कौन सा मंंत्र पढ़ै और दान करे।

 चंद्र ग्रहण पर करें दान 

मेष राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए गुड़ और मसूर की दाल दान करें।

वृष राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचन के लिए इस दिन गाय को घास खिलाएं।

कर्क राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिएभगवान शिव की पूजा करें।

सिंह राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप करें।

कन्या राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए किन्नर को हरे रंग का चूड़ियां दान करें।

तुला राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें।

वृश्चिक राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए हनुमान जी की आराधना करें।

धनु राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें ।

मकर राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें

चंद्र ग्रहण पर  राशि के अनुसार मंत्र जाप

जिनकी कुंडली  में चंद्रदोष है उनको चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए सफेद वस्त्रों का दान करें, भगवान शिव की पूजा करें और पूर्णिमा को चंद्रमा को जल अर्पित करें। ऐसा करने से चंद्रमा की अशुभता कम होती है। ग्रहण काल में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसमें आप भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय, भगवान गणेश के मंत्र श्री गणेशाय नम: का जाप कर सकते हैं।

मेष- ॐ आदित्याय नमः का जाप करें।

वृष- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मिथुन- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

कर्क- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

सिंह- आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

तुला- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

वृश्चिक- ॐ रां राहवे नमः का जाप करें।

धनु- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मकर- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

कुम्भ- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

मीन- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आखिरी चंद्र ग्रहण 2024 कब लगेगा

चन्द्र ग्रहण की शुरुआत: प्रातः काल 06:12 मिनट पर

समाप्ति का समय: सुबह 10:17 मिनट तक

दूसरे चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि जगहों पर नजर आएगा।बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह के समय हो रहा है। इसलिए ये भारत में नहीं नजर आएगा। जब चंद्र ग्रहण आरंभ होगा उस समय पूरे भारत में चंद्रास्त की स्थिति हो चुकी होगी। इसलिए यह भारत में लगभग दृश्यमान नहीं होगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण की उपच्छाया आरंभ होते समय उत्तर पश्चिमी भारत और उत्तरी दक्षिणी शहरों में चंद्रास्त हो रहा होगा, इसलिए कुछ समय के लिए इन क्षेत्रों में चंद्रमा की रोशनी थोड़ी धुंधली हो सकती है।

बता दें कि चंद्र ग्रहण आरंभ होने के करीब 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए आप ग्रहण काल के दौरान सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं।


चंद्र ग्रहण 2024 का राशियों पर प्रभाव

खंडग्रास चंद्र ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। बता दें कि मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को नकारात्मक प्रभावों को सामना करना पड़ सकता है। इस राशियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सजग रहें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के निवेश आदि करने से बचें। इसके अलावा वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News