Chandra Grahan Ka Rashiyo Par Prabhav : कल लगने वाला दूसरा चंद्र ग्रहण किस राशि पर डालेगा बुरा असर, जानिए बचने के उपाय

Chandra Grahan Ka Rashiyo Par Prabhav (चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव) : इस राशि में जन्में लोगों को वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत होगी। साथ ही लड़ाई-झगड़े से बचना होगा, क्योंकि इससे आपको चोट लग सकती है।

Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-11-18 04:30 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Chandra Grahan Ka Rashiyo Par Prabhav (चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव)

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुक्रवार 19 नवंबर 2021 को लग रहा है। इस दिन दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है। इस दिन पूर्णिमा तिथि शुक्रवार शाम 7 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2021, शनिवार को रात 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी। चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। 19 नवंबर 2021 को लगभग सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा और शाम 05 बजकर 33 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। स चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इस दिन वृषभ राशि  और कृतिका नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लगेगा, जिससे इस राशि और नक्षत्र में जन्में लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इस राशि में जन्में लोगों को वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत होगी। साथ ही लड़ाई-झगड़े से बचना होगा, क्योंकि इससे आपको चोट लग सकती है।

 चंद्र ग्रहण का किस राशि पर ज्यादा प्रभाव

  • मेष राशि वाले लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है। तनाव के कारण इनका स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति तकलीफदायी साबित होगा। आकस्मिक हानि भी झेलनी पड़ेगी, चिंता बढ़ेगी, व्यर्थ के व्यय से बचें, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।
  • वृष राशि के लोगों पर चंद्रग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है यदि अतीत में आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही है, तो वो फिर से उभर कर आ सकती है।अपनी ही राशि में ग्रहण होने से दुर्घटना, चिंता, परेशानी होगी। 
  • मिथुन राशि के लोगों की चंद्र ग्रहण से मानसिक स्थिरता को भंग हो सकती है। इसके कारण आप अंततः काम से घिरे रहेंगे और कोई ठोस परिणाम प्राप्त करने में असफल रहेंगे।आर्थिक समस्या का निराकरण संभव। 
  •  कर्क राशि के लिए ये शुभ रहने वाला है। विवाद का समझौता होगा, धन बढ़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति। आपके पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंधों पर अपना असर डाल सकती हैं। जो घर के सद्भाव को भंग कर सकते हैं। 
  •  सिंह राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण बुरा असर अशुभ ही होने वाला है।रुके काम बनेंगे, राजकीय कार्य बनेंगे, जवाबदारी बढ़ेगी। परिवार और व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ जीवन की शांति भी भंग हो जाएगी। 
  • कन्या राशि के लोगों के लिए सामान्य रहे के साथ  तनाव और बैचेनी बढ़ेगी। साथ में  सम्मान बढ़ेगा, राजकीय कार्यों में बाधा बनी रहेगी। अगर आप किसी प्रकार के त्वरित समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, तो वैसा संभव होने के आसार नहीं लगते। 
  • तुला राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा होगा। धन की गति बढ़ेगी, लेकिन अनियोजित खर्च की वजह से पैसा जा भी सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट बढ़ेंगे, दुर्घटना से बचें। किसी को पैसा उधार नहीं दें। 
  • वृश्चिक राशि चंद्रग्रहण के दौरान इन लोगों को कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवहारकुशल होने की जरूरत होगी। परिवार में शांति और सद्भाव बहाल करने की बड़ी जवाबदारी रहेगी।मिला-जुला प्रभाव रहेगा, विवाद का हल निकलेगा।
  • धनु राशि के लोगों चंद्रग्रहण प्रभाव ऐसा होगा कि जातक परिवार में बड़ों के साथ अपने संबंधों की वजह से या फिर अपनी स्थिति से असंतुष्ट रहेंगे। नई कार्ययोजना बनेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे, सहयोग मिलेगा। गणेश जी के अनुसार स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज में खर्च हो सकता हैं। 
  • मकर राशि के लिए भी चंद्रग्रहण का असर अशुभ है। आपके परिवार और बच्चों के बीच उग्र तर्क हो सकता है। आप अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में भी असफल रहेंगे।पुराने मामले से परेशानी होगी, निर्णय सोच-विचार कर लें। 
  •  कुंभ राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर हो सकता है। कोई रोग होने की आशंका रहेगी।आपकी सेहत को कुछ नुकसान पहुंच सकता है।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, धन हानि होने की संभावना। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • मीन राशि के लोगों के चंद्र ग्रहण शुभ है। कार्य योजना साकार होगी, रुके हुए काम बनेंगे, आय के स्रोत खुलेंगे।आपको अपने परिजनों और प्रियजनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। 


चंद्र ग्रहण से बचने के लिए राशि के अनुसार करें उपाय

  • मेष राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए  गुड़ और मसूर की दाल दान करें।
  • वृष राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
  • मिथुन  राशि वाले चंद्र ग्रहण से  बचन के लिए इस दिन गाय को घास खिलाएं।
  • कर्क राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिएभगवान शिव की पूजा करें।
  • सिंह राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप करें।
  • कन्या राशि वाले चंद्र ग्रहण से  बचने के लिए किन्नर को हरे रंग का चूड़ियां दान करें।
  • तुला राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें।
  • वृश्चिक  राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए हनुमान जी की आराधना करें।
  • धनु  राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें ।
  • मकर राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।
  • कुंभ  राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • मीन राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें।

Tags:    

Similar News