Color According To Zodiac Sign: दीपावली पर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, राशि मुताबिक धारण करें इन रंगों के वस्त्र

Color According To Zodiac Sign : दीपावली के त्यौहार का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व माना गया है। दीपों के इस उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशि के मुताबिक रंगों के वस्त्र धारण करने के चाहिए।

Update: 2023-11-08 01:45 GMT

Color According To Zodiac Sign

Color According To Zodiac Sign : दिवाली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे दुनिया भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रोशनी से भरे त्यौहार को मनाने के लिए हर जगह दीप जलाए जाते हैं और घर हो या प्रतिष्ठान सब कुछ रोशनी से जगमग हो जाता है। दीपावली के दिन सभी लोग अलग-अलग रंग के कपड़े पहन कर सकते संवरते हैं और रोशनी के इस उत्सव को मनाते दिखाई देते हैं। इस दिन महिलाओं को खासतौर पर सजे धजे कपड़े पहनते हुए देखा जाता है। महिलाएं उस तरह के कपड़े पहनना पसंद करती हैं जो त्योहार के हिसाब से मेल खाते हुए दिखे। अगर ज्योतिष के हिसाब से व्यक्ति कुछ खास रंग के कपड़े पहन लें तो वो अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि हासिल करते हैं। दिवाली के मौके पर राशि अनुसार कपड़ों का चुनाव करें तो शुभ होगा।

मेष, वृषभ, मिथुन

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और इस ग्रह के लिए लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है। इस दिवाली पर आप लाल, नारंगी, मैरून या इससे मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनेगी तो आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। ये रंग माता लक्ष्मी का आकर्षित करता है इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।  वृषभ राशि के लिए सबसे शुभ रंग नीला माना जाता है। दिवाली के मौके पर अगर आप अपने जीवन में सुभिता लाना चाहते हैं तो नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान भी इसी रंग के कपड़े पहनें। मिथुन राशि के जातकों के लिए नारंगी रंग शुभ माना जाता है। यह रंग उनके जीवन को परिलिक्षित करने का काम करता है। अगर आप अपने जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो इस रंग का चुनाव करें।

कर्क, सिंह, कन्या

कर्क राशि के जातकों के लिए हर रंग शुभ माना जाता है। इस रंग के प्रभाव से उन्हें कभी भी तनाव का सामना नहीं करना पड़ता है। हरा रंग बुध का कारक होता है और इससे गणपति जी प्रसन्न होते हैं। सिंह रंग का स्वामी सूर्य है और अगर यह जातक दिवाली पर भूरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो इन्हीं शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। किस रंग से इन्हें माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में समृद्धि आती है। कन्या राशि के जातक यदि दीपावली के दिन पीले रंग के कपड़े पहनेगी तो उन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। जो रंग सकारात्मक ऊर्जा को अपनी और आकर्षित करता है और व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाता है।

तुला, वृश्चिक, धनु

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। शुक्र खूबसूरती का ग्रह है इसलिए अगर आप सफेद, सिल्वर या ग्रे रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। ये आपके जीवन में समृद्धि लाएंगे। वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है इसलिए अगर महिलाएं दीपावली पूजा के समय लाल रंग के वस्त्र धारण करेंगे तो ये उनके लिए शुभ साबित होगा। ये रंग उनके जीवन को खुशियों से भर देगा। धनु राशि के जातकों के लिए बैंगनी रंग शुभ माना जाता है और अगर वह इस रंग के वस्त्रों को पहनेंगे तो मां लक्ष्मी उनपर प्रसन्न होंगी। ये रंग जीवन में खुशहाली लेकर आता है।

मकर, कुंभ, मीन

मकर राशि के जातकों को दिवाली पर उनके गुलाबी आंखें बैंगनी रंग के कपड़े पहनना चाहिए यह उनके जीवन में समृद्धि लाने का काम करेंगे। ये रंग खुशहाली को अपनी और आकर्षित करता है। कुंभ राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शनि होता है इसलिए अगर यह नीले या ग्रे रंग के कपड़े पहनते हैं तो समृद्धि का आगमन उनके जीवन में होता है। अगर यह जातक सदैव खुशहाली चाहते हैं तो सदैव इस रंग के कपड़े धारण करें। मीन राशि के जातकों के लिए सबसे शुभ रंग गुलाबी होता है। यदि यह लोग गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर लक्ष्मी पूजन करते हैं तो इन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। ये रंग जीवन में समृद्धि के द्वार खोलने का काम करता है।

Tags:    

Similar News