अपने व अपने बच्चे के जीवन में ना आने दें दुर्भाग्य की साया, ये उपाय आएंगे आपके काम

हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी चाहिए और यही सीख घर के बच्चों को भी देनी चाहिए।मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही हो तो इसका कारण दुर्भाग्य या हमारे आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। सफलता के लिए मेहनत जितना जरूरी है उतना ही भाग्य।

Update: 2023-03-29 08:26 GMT

जयपुर: हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी चाहिए और यही सीख घर के बच्चों को भी देनी चाहिए।मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही हो तो इसका कारण दुर्भाग्य या हमारे आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। सफलता के लिए मेहनत जितना जरूरी है उतना ही भाग्य। अगर मेहनत और भाग्य एक साथ मिल जाएं तो सफलता मिलना आसान है। वास्तु में कुछ उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर हम अपने जीवन से दुर्भाग्य को दूर करते हैं।

*सुबह उठें तो सबसे पहले खुद के साथ बच्चों से भी ईश्वर का स्मरण कराएं। नित्य प्रति हनुमान चालीसा का पाठ करें व कराएं। भाग्य का साथ पाने के लिए परिवार सहित तीर्थयात्रा पर अवश्य जाएं। इससे घर परिवार में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

*बच्चे का मन निर्मल होता हैं। ऐसे में बच्चों से दान अवश्य कराएं। ऐसा करने से पूरे परिवार को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

*बच्चों के हाथों अमावस्या के दिन किसी निर्धन को भोजन कराएं। पितरों को सच्‍चे मन से याद करें। गोमाता को धरती पर ईश्वर का वरदान माना जाता है। घर में बन रहे भोजन में से गोमाता का भाग अवश्य निकालें। ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मदर डेयरी: NCR में बढे दूध के दाम, गाय का दूध अब 44 रुपये लीटर

*रात को सोते समय एक बर्तन में पानी भरकर बिस्तर के पास रख दें। सुबह उठकर वह पानी किसी पौध में चढ़ा दें।

*रसोईघर में हर शाम दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाता है। शाम के समय कभी भी घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से आर्थिक हानि हो सकती है।

*घर में देवी-देवताओं का रोजाना ताजे फूलों से श्रृंगार करें। जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ न जाएं। हमेशा कुछ न कुछ लेकर ही प्रवेश करें।

*रोजाना सुबह-शाम कपूर से आरती करें। ऐसा करने से परिवार में आकस्मिक दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है।

जानिए क्यों योगी के इस मंत्री ने वेतन लेने से किया इनका

Tags:    

Similar News