Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी पर करें अपनी राशि के अनुसार महाउपाय, जीवनभर बने रहेंगे धनवान

Devshayani Ekadashi Rashi Aur Mahaupay : इस बार देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए व्रत उपवास के साथ खास उपाय करने से समृद्धि बढ़ती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

Update: 2022-07-10 02:27 GMT

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Devshayani Ekadashi Rashi Aur Mahaupay :

देवशयनी एकादशी पर राशि  और महाउपाय

आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी  कहते हैं। देवशयनी एकादशी इस साल  09-10 जुलाई को है। इसका 24 एकादशियों में खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करने से हर मनोरथ पूर्ण होती है।इस दिन से चार माह तक भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। इस साल भी 9 -10 जुलाई से भगवान श्रीहरि का विश्रामकाल चातुर्मास शुरू होगा।देवशयनी एकादशी के दिन व्रत और पूजा से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। इस साल 2022 में देवशयनी या हरिशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) 10 जुलाई को पड़ेगी।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

देवशयनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार करें ये सारे काम

मेष राशि: इस राशि के जातक एकादशी व्रत करते हैं और विष्णु भगवान मे आस्था रखते हैं ।भगवान विष्णु को माखन, मिश्री चढ़ाना चाहिए, इससे बिजनेस में लाभ और संतान सुख मिलता है।

वृष राशि: इस राशि के जातकों को एकादशी के दिन विष्णु भगवान को घी और सिंदूर विष्णु को चढ़ाना चाहिए, साथ में मां लक्ष्मी को भी पूजना चाहिए। इससे सौभाग्य बना रहता है।

मिथुन राशि: इस राशि के जातक अगर देवशयनी एकादशी  के दिन आम , मिश्री माखन के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें तो धन की कमी नहीं होती है।

कर्क राशि: भगवान विष्णु को दूध और हल्दी से इस राशि के जातक को देवशयनी एकादशी के दिन पूजन करना चाहिए।

सिंह राशि: देवशयनी एकादशी के दिन जातक अगर भगवान विष्णु को तुलसी और मावा का भोग लगाएं तो नौकरी में आ रही परेशानी दूर होती है।

कन्या राशि: भगवान विष्णु को इस राशि के जातक अगर शहद का भोग लगाएं और मंत्र जप करें तो लाभ मिलता है।

तुला राशि: देवशयनी एकादशी पर इस राशि के लोग भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएंगे तो निजी संबंधों में मधुरता बनी रहती हैं।

वृश्चिक राशि: देवशयनी एकादशी के दिन अगर इस राशि के जातक केला, लौंग और इलाइची चढ़ाएंगे तो परिवार खुशहाल और स्वस्थ रहेगा।

धनु राशि: देवशयनी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों को विष्णु भगवान को चना और किशमिश चढ़ाना चाहिए।

मकर राशि: देवशयनी एकादशी के दिन जातकों को भगवान विष्णु को केसर, गंगाजल और खीर चढ़ाना चाहिए, इससे किसी भी तरह के निवेश में लाभ मिलता है। 

कुंभ राशि: भगवान विष्णु को देवशयनी एकादशी के दिन जातक दही और शहद से लड्डू गोपाल को भोग लगाएं तो संतान सुख मिलता है। 

मीन राशि: देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान को नरियल चढ़ाना चाहिए, इससे नौकरी मे प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होता है।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

देवशयनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

देव शयनी एकादशी आषाढ़ शुक्ल पक्ष तिथि समाप्त- 10 जुलाई दोपहर 02:13 तक

देवशयनी एकादशी व्रत- उदयातिथि के अनुसार देवशयनी एकादशी का व्रत व पूजन 10 जुलाई को किया जाएगा।

शुभ योग- 10 जुलाई सुबह 04:02 से 11 जुलाई दोपहर 12:45 तक।

एकादशी तिथि शुरू - जुलाई 09 , 2022 को 04:39 PM बजे

एकादशी तिथि समाप्त - जुलाई 10 , 2022 को 02:13 PM बजे

पारण का समय- 11 जुलाई सुबह 05:52 से 08:32 तक

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM से 12:58 PM

अमृत काल - 10:20 PM से 11:48 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:15 AM से 05:03 AM

शुभ - 04:02 AM से 12:45 AM

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद पूजा वाली जगह की अच्छी तरह से सफाई कर लें। भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, पीला प्रसाद और पीला चंदन अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु को पान, सुपारी चढ़ाएं। फिर भगवान विष्णु के आगे दीप जलाएं और पूजा करें। देवशयनी एकादशी के दिन पहले भगवान विष्णु को शयन कराएं उसके बाद ही खुद सोएं।

देवशयनी एकादशी के दिन ना करें ये काम

देवशयनी एकादशी के दिन चावल न खाएं। इस हो सके तो निर्जला व्रत करें और न हो सके तो फलाहार करें। लेकिन  अन्न और चावल से परहेज करें।

देवशयनी एकादशी के दिन किसी की बुराई से बचें। कोई हिंसा न करें।

देवशयनी एकादशी के दिन पशुओँ को दुत्कारें नहीं वरना भगवान रुष्ट होते है।

देवशयनी एकादशी के दिन घर आए मेहमान की सेवा करना चाहिए न कि इग्नोर करना।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Tags:    

Similar News