Dhanteras 2022: धनतेरस पर घर लेकर आएं ये 5 चीजे, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करने की परंपरा रही है। बता दे इस दिन सभी अपने घर में सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-10-13 03:05 GMT

Dhanteras Puja Muhurat (Image: Social Media)

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करने की परंपरा रही है। बता दे इस दिन सभी अपने घर में सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर किन 5 चीज़ों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा सालों भर बनी रहती है:

चरण का स्टीकर

दरअसल धनतेरस पर अगर घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरण रखते हैं तो इससे घर के भीतर लक्ष्मी जी का आगमन होता है। बता दे मुख्य प्रवेश द्वार के बाईं तरफ लक्ष्मी जी के चरण लगाएं और इस प्रकार लगाएं कि चरण बाहर से भीतर की तरफ आ रहे हों। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सालों भर उनकी कृपा बनी रहती है।

पीली धातु 

दरअसल धनतेरस पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन हर आदमी सोना खरीदने में समक्ष नहीं हो पाता है। तो ऐसे स्थिति में पीतल को खरीद सकते हैं। बता दे पीतल के बर्तन भी शुभ माने जाते हैं। वहीं सोना और पीतल दोनों पीले और सुनहरे होते हैं। इसलिए आप धनतेरस पर इसे खरीद सकते हैं। 

चांदी का सिक्का

दरअसल धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप जब भी बाजार से सिक्का खरीदें तो देखे ले उसमें मां लक्ष्मी और गणेश अंकित होने चाहिए। दरअसल ऐसे सिक्के को घर में रखना शुभ माना जाता है। 

झाड़ू

दरअसल झाडूं को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू़ खरीदना शुभ माना जाता है। बता दे ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धनिया के बीज

दरअसल मां लक्ष्मी को धनिए के बीज प्रिय होते हैं। इसलिए धनतेरस पर बीज खरीदकर इसे दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। साथ ही इनके कुछ बीजों को घर के बगीचे में बो दें। इससे भी घर में खुशहाली और समृद्धि आती हैं। इसलिए धनतेरस पर धनिया के बीज की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। 


Tags:    

Similar News