2022 Dhanteras Shopping: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माना जाता है अशुभ

Dhanteras 2022 Shopping: हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।सभी लोग कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं।इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Update: 2022-10-05 02:29 GMT

Dhanteras 2022 Shopping Tips ( Image: Social Media)

Dhanteras 2022 Shopping: हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।इस दिन सभी लोग कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस के दिन गलत चीजें खरीदने से शुभ की जगह अशुभ भी हो सकता है।कुछ लोगों को इसके बारे में खास जानकारी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीज़ों को खरीदने से बचना चाहिए:

धनतेरस पर ये चीजें भूलकर भी न खरीदें 

लोहा और एल्यूमिनियम

धनतेरस पर लोहा और एल्यूमिनियम खरीदना अशुभ माना जाता है। दरअसल इस दिन इन चीज़ों को खरीदने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल ज्योतिष के अनुसार एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। वहीं लोहे को भगवान शनि देव से जोड़ा जाता है। इन दोनों धातु से बनी चीजें खरीदना अशुभ होता है। 

स्टील और प्लास्टिक 

धनतेरस के दिन स्टील का बर्तन या प्लास्टिक का कोई भी चीज नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल यह राहु के कारक होते हैं और इन्‍हें घर में लाना अशुभ और दुर्भाग्‍यकारक होता है। इसलिए धनतेरस पर स्टील के बर्तन भूलकर भी ना खरीदें। आप चाहें तो इस दिन किसी शुभ धातु यानी तांबे, पीतल, चांदी के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप बर्तन को घर में लाने से पहले उसमें चावल या पानी भर लें क्योंकि खाली बर्तन घर में लाना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन प्लास्टिक का भी कोई सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। 

कांच का सामान

दरअसल कुछ लोग धनतेरस पर कांच की चीजें खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि कांच को राहु से जुड़ा माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर कांच के सामान को भूलकर भी खरीदने से बचना चाहिए।

काले रंग का समान

धनतेरस के खरीददारी करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिन काले रंग की वस्तुएं न खरीदें क्योंकि काला रंग किसी त्योहार पर खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं नहीं खरीदना चाहिए। 

नुकीली और मिलावटी वस्तुएं

धनतेरस के दिन तेल घी या राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से धन और स्वास्थ्य हानि होती है। धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदें क्योंकि इससे घर में अशांति आती है।

Tags:    

Similar News