Dhanteras 2022 Vastu Tips: धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर रखें ये 4 चीजें, नहीं होगी धन की कमी

2022 Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस के दिन खरीदारी करने की परंपरा रही है। दरअसल हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-10-11 03:12 GMT

Dhanteras 2022 (Image: Social Media)

2022 Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस के दिन खरीदारी करने की परंपरा रही है। इस दिन सभी लोग कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं। दरअसल हिंदू मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर की जाने वाली कुछ वस्तु टिप्स:

प्रवेश द्वार पर बनाएं स्वास्तिक 

अगर आप घर की समृद्धि चाहती हैं तो धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाएं। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में इस चिन्ह को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि अगर आप धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर यह चिह्न बनाती हैं या फिर दरवाजे पर इसे लटकाती हैं, तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर के सदस्यों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। 

फूलों या पत्तों का बंधनवार लगाएं

दरअसल धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार की अच्छी तरह से सफाई करें और ताजे फूलों और पत्तों का बंधनवार लगाएं। अगर आप बंधनवार के लिए आम और अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करेंगी तो ये आपके लिए मुख्य रूप से फलदायी होगा। दरअसल ऐसा माना जाता है कि आम के पत्ते माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होते हैं और मुख्य द्वार में इसके प्रयोग से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। तो इस उपाय को जरूर करें।

मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाएं 

दरअसल धनतेरस के दिन से ही दिवाली का पर्व शुरू हो जाता है, इसलिए आपको इस दिन मुख्य रूप से मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाकर रखना चाहिए। दरअसल इसे प्रवेश द्वार के ठीक बाएं तरफ रखें और इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां घर में प्रवेश के लिए ऊर्जा बाधित नहीं होती है। ध्यान रखें दीया मुख्य द्वार के बाहर की तरफ रखें और घर में प्रवेश के समय प्रत्येक सदस्य को इसके दर्शन करने चाहिए और माता लक्ष्मी से घर की समृद्धि की प्रार्थना भी करनी चाहिए। ध्यान रखे कि खुले स्थान बिल्कुल भी बाधित न हों क्योंकि यह ऊर्जा को अवरुद्ध करता है।

तुलसी का पौधा होना

दरअसल धनतेरस के दिन आपको घर के मुख्य द्वार पर तुलसी और मनी प्लांट का का पौधा रखना चाहिए। लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान अच्छे से रखें कि ये पूरी रात के लिए घर के बाहर न छोड़ें बल्कि संध्या काल से रात्रि के समय तक ही इसे घर के बाहर रखें फिर इसे घर के भीतर कर लें। दरअसल तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है इसलिए इस पौधे को मुख्य द्वार पर धनतेरस के दिन जरूर रखें जिससे माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही इस दिन आप तुलसी के पास दीया जरूर जलाएं। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके परिवार और घर पर हमेशा के लिए बनी रहती है।


Tags:    

Similar News